मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के रूपझर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। कटेझिरिया के जंगल में हुई इस गोलीबारी के बाद नक्सली अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने जंगल में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है।

रूपझर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।
बालाघाट। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के रूपझर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। कटेझिरिया के जंगल में हुई इस गोलीबारी के बाद नक्सली अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने जंगल में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है। कटेझिरिया का जंगल नक्सल गतिविधियों का पुराना अड्डा माना जाता है। 14 जून को इसी क्षेत्र में पुलिस ने 14-14 लाख के चार इनामी नक्सलियों रीता उर्फ तुब्बी श्रीरांगु हिडामी (पति चंदू उर्फ देवचंद), रवि, तुलसी उर्फ विमला उर्फ ईमला और सुमन को मुठभेड़ में ढेर किया था। जिले के रूपझर थाना क्षेत्र के कटेझिरिया के जंगल में रात 12 बजे के बरीब नक्सलियों ने गोलीबारी कर दी। जहा सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग की। हालांकि नक्सली अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने जंगल में कॉम्बिंग आपरेशन तेज कर दिया है।
एएसपी आदर्शकांत शुक्ला ने बताया कि सर्चिंग टीम को देर रात पांच नक्सली दिखाई दिए। जैसे ही पुलिस ने उन्हें घेरने की कोशिश की, नक्सलियों ने पहले फायरिंग शुरू की। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी गोलीबारी की, जो कुछ देर तक चली। मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना के बाद पुलिस ने रातभर इलाके की घेराबंदी कर सर्चिंग अभियान चलाया। मंगलवार सुबह से अतिरिक्त सुरक्षा बलों को कटेझिरिया और आसपास के इलाकों में भेजा गया है। एएसपी के मुताबिक, नक्सलियों की मूवमेंट की जानकारी लगातार मिल रही थी। फिलहाल इलाके में आपरेशन जारी है।
इसी जिले में एक नवंबर को तीन राज्यों छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की मोस्ट वांटेड नक्सली सुनीता आयाम (इनामी 14 लाख) ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। लगातार हो रही कार्रवाई के चलते नक्सली अब बालाघाट बॉर्डर इलाकों में सक्रियता बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़िए....

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह