भोपाल रेलवे स्टेशन से ऑटो में घर जा रहे एक युवक से लूट की वारदात हो गई। ऑटो चालक उसे घर ले जाने के बजाए शाहजहांनाबाद क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान लेकर पहुंच गया और अपने साथियों को बुलाकर पहले युवक से मारपीट की और फिर युवक का मोबाइल और नकदी लूटकर ऑटो से भाग निकले।

ऑटो में घर जा रहे एक युवक से लूट की वारदात हो गई।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
भोपाल रेलवे स्टेशन से ऑटो में घर जा रहे एक युवक से लूट की वारदात हो गई। ऑटो चालक उसे घर ले जाने के बजाए शाहजहांनाबाद क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान लेकर पहुंच गया और अपने साथियों को बुलाकर पहले युवक से मारपीट की और फिर युवक का मोबाइल और नकदी लूटकर ऑटो से भाग निकले। पीड़ित युवक की शिकायत पर शाहजहांनाबाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार 31 वर्षीय जितेंद्र कुमार शाक्य करोंद स्थित शांति होम्स कॉलोनी में रहता है और प्राइवेट काम करता है। बीती देर रात एक बजे उसकी ट्रेन थी, लेकिन वह स्टेशन देर से पहुंचा।
अल्पना तिराहे से ऑटो बुक किया
उसकी ट्रेन छूट गई। इसके बाद वापस घर जाने के लिए अल्पना तिराहे से उसने ऑटो बुक किया। ऑटो चालक भोपाल टॉकीज चौराहे से बैरसिया रोड पर मुड़ने की बजाए कब्रिस्तान की ओर लेकर पहुंचा। वहीं जब युवक ने विरोध किया और कारण पूछा तो आरोपी ने कुछ काम होने की बात कह दी।
चालक ने दो साथियों को बुलाया
जैसे ही वे कब्रिस्तान पहुंचे तो आरोपी ऑटो चालक ने अपने दो साथियों को बुला लिया और फिर उससे जमकर मारपीट की। साथ ही जेब में रखा मोबाइल और पर्स में रखे करीब पांच हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित का कहना है कि वह आरोपी चालक के ऑटो का नंबर नहीं देख पाया था। वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।