मध्यप्रदेश के धार जिले में बीती देर रात बाग क्षेत्र के बाकी घाट में बीयर से लदा एक ट्राला पलट गया। हादसे के बाद आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचकर बीयर की पेटियां लूटना शुरू कर दिया। हालात संभालने पहुंची पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्राले में बड़ी संख्या में बीयर की पेटियां भरी थीं।
भोपाल रेलवे स्टेशन से ऑटो में घर जा रहे एक युवक से लूट की वारदात हो गई। ऑटो चालक उसे घर ले जाने के बजाए शाहजहांनाबाद क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान लेकर पहुंच गया और अपने साथियों को बुलाकर पहले युवक से मारपीट की और फिर युवक का मोबाइल और नकदी लूटकर ऑटो से भाग निकले।














