जबलपुर के खितौला स्थित ईएसएएफ बैंक में 14 किलो सोना लूटने वाले मुख्य आरोपी सुनील पासवान को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। जानें पूरी खबर।

जबलपुर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के जबलपुर में खितौला स्थित ईएसएएफ (ESAF) स्मॉल फाइनेंस बैंक में हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जबलपुर क्राइम ब्रांच और खितौला पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए मुख्य मास्टरमाइंड सुनील पासवान और उसके सहयोगी चंचल पासवान को बिहार के गया जिले से धर दबोचा है। इस कार्रवाई से बैंक डकैती की गुत्थी सुलझने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ गया है।
11 अगस्त 2025 की तारीख को खितौला स्थित ईएसएएफ बैंक में पांच नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। हथियारबंद बदमाशों ने बैंक में घुसकर लगभग 14 किलो 800 ग्राम सोने के आभूषण और 5 लाख रुपये की नकदी लूट ली थी। इस बड़ी डकैती ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी प्रमोद वर्मा, डीआईजी अतुल सिंह और एसपी संपत उपाध्याय ने खुद मोर्चा संभाला था। आईजी ने मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
घटना के खुलासे के लिए गठित विशेष पुलिस टीम और क्राइम ब्रांच ने तकनीक और मुखबिरों की मदद से आरोपियों का पीछा किया। पुलिस ने बिहार के गया जिले में डेरा डाला और स्थानीय एसटीएफ के सहयोग से तिलैया गांव में घेराबंदी की। वहां एक किराए के मकान में छिपे मुख्य डकैत सुनील पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि डकैती में मिले सोने में से 750 ग्राम सोना उसने अपने परिचित चंचल पासवान को 45 लाख रुपये में बेचा था। पुलिस ने सुनील की निशानदेही पर चंचल पासवान को भी गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी सुनील पासवान केवल जबलपुर में ही नहीं, बल्कि बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी बैंक डकैती और लूट के कई मामलों में लंबे समय से वांटेड था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ विभिन्न राज्यों के थानों में लूट और डकैती के 9 गंभीर मामले दर्ज हैं। सुनील की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि वह अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह का हिस्सा है।
पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का मुख्य लक्ष्य लूटे गए शेष सोने की बरामदगी और इस डकैती के नेटवर्क से जुड़े अन्य सुनारों व सहयोगियों की पहचान करना है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे गिरोह और बाकी बचे सोने का खुलासा कर दिया जाएगा।
जबलपुर के खितौला स्थित ईएसएएफ बैंक में 14 किलो सोना लूटने वाले मुख्य आरोपी सुनील पासवान को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। जानें पूरी खबर।
मध्य प्रदेश का स्लीमनाबाद टनल प्रोजेक्ट बनकर तैयार। सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया निरीक्षण। 6 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा सिंचाई का लाभ। जानें इस इंजीनियरिंग चमत्कार की खासियत।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सोनोग्राफी रिपोर्ट से असंतुष्ट महिला ने फीस लौटाने की मांग करते हुए हंगामा किया। जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाने से कुछ देर तक अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
रीवा में फर्जी हलफनामा देकर अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी पर कार्रवाई हुई है। लोकायुक्त जांच के बाद निलंबन, वेतनवृद्धि की रिकवरी और विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं।
रीवा की अदालत ने दहेज हत्या मामले में दोषी सास और ससुर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने दहेज प्रताड़ना और दहेज मृत्यु के आरोप सिद्ध मानते हुए कठोर दंड दिया।
रीवा में भगवान जगन्नाथ का दिव्य महास्नान, विशेष श्रृंगार और महाआरती के बाद भव्य रथयात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती, पुष्पवर्षा और भोग अर्पित कर भगवान का स्वागत किया।
सीधी जिले में स्कूल खुलने के बावजूद स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी जारी है। ओवरलोड ऑटो, अनफिट बसें और बिना सुरक्षा सुविधाओं वाले वाहन बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।
सिंगरौली नगर निगम की 92 लाख रुपये की स्ट्रीट लाइट परियोजना में अनियमितता और ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे हैं। भाजपा-कांग्रेस पार्षदों ने संयुक्त जांच, भुगतान रोकने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
मझगवां क्षेत्र में घर से लापता नौ वर्षीय बालक का शव जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला। वन विभाग जंगली जानवर के हमले की आशंका जता रहा है, जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
मैहर के बूढ़ाबाउर गांव में 55 डिसमिल जमीन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। लाठी-डंडों से हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए। गांव में पुलिस बल तैनात कर जांच जारी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह