जिस कानून की नींव समाज के वंचित वर्गों को न्याय और गरिमा दिलाने के लिए रखी गई थी, उसी की आड़ लेकर कुछ असामाजिक तत्वों ने इसे ब्लैकमेलिंग और उगाही का जरिया बना लिया है। निर्दोष आम नागरिकों, छोटे-बड़े व्यापारियों और सीधे-सादे लोगों को फर्जी मामलों में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं।

आरोपियों ने दी दुकान फूंकने की धमकी
पीड़ित ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार
भोपाल। स्टार समाचार वेब
कानून जनता की सुरक्षा के लिए बनता है या शोषक हथियार के रूप में इस्तेमाल होने के लिए... मध्यप्रदेश में इन दिनों अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम यानी एससी-एसटी एक्ट को लेकर कुछ ऐसा ही संवेदनशील सवाल खड़ा हो गया है। जिस कानून की नींव समाज के वंचित वर्गों को न्याय और गरिमा दिलाने के लिए रखी गई थी, उसी की आड़ लेकर कुछ असामाजिक तत्वों ने इसे ब्लैकमेलिंग और उगाही का जरिया बना लिया है। निर्दोष आम नागरिकों, छोटे-बड़े व्यापारियों और सीधे-सादे लोगों को फर्जी मामलों में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं। मऊगंज जिले से सामने आया हालिया वायरल वीडियो इस कड़वी सच्चाई का एक जीता-जागता उदाहरण है, जो यह सोचने पर मजबूर करता है कि आखिर न्याय की ढाल ही जब डर का हथियार बन जाए, तो आम आदमी किसके पास जाए। दरअसल, मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में एक व्यापारी के साथ मारपीट, लूटपाट और जबरन पैर छुआकर वीडियो बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी ने एसपी मऊगंज दिलीप कुमार सोनी को आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस घटना को लेकर स्थानीय व्यापारी संघ में भारी आक्रोश है। मऊगंज के वार्ड नंबर-2 चाकमोड़ निवासी पीड़ित व्यापारी धनंजय गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई है कि 23 सितंबर को शाम करीब 4 बजे वह अपनी दुकान शिवाय इंटर प्राइजेज पर बैठे थे। तभी बाइक से चार युवक वहां पहुंचे और बिना किसी कारण के उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। हालांकि उक्त घटना का वीडियो अब सामने आया है।
व्यापारी से छीन ली सोने की अंगूठी
विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई और मारपीट शुरू कर दी। व्यापारी का आरोप है कि आरोपियों ने जबरन उनके हाथ से सोने की पोखराज जड़ी अंगूठी छीन ली और जान बचाने के लिए उनसे जबरन दो लोगों के पैर छुवाए, जिसका आरोपियों ने वीडियो भी बना लिया। जाते-जाते आरोपियों ने दुकान में आग लगाने और जान से मारने की धमकी भी दी।
केस में फंसाने की धमकी

पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने मऊगंज थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई, तो आरोपी मंदीप साकेत पिता सुखलाल साकेत और उनके साथियों ने 24 सितंबर की शाम को रास्ते में उनकी गाड़ी रोक ली। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए शिकायत वापस लेने की धमकी दी और ऐसा न करने पर झूठे एससी-एसटी केस में फंसाने की धमकी दी।
विरोध में उतरा व्यापारी संघ
घटना के बाद मऊगंज व्यापारी संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में मऊगंज एसपी दिलीप कुमार सोनी को ज्ञापन सौंपा गया। व्यापारी संघ ने कहा कि इस तरह के अपराधों से पूरा व्यापारी समाज भयभीत और आक्रोशित है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित व्यापारी धनंजय गुप्ता को तुरंत न्याय दिलाने और अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए मऊगंज पुलिस थाना द्वारा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये पंजीयन प्रक्रिया जारी है। अभी तक 3 लाख 5 हजार 82 किसानों ने पंजीयन कराया है। किसान 10 अक्टूबर तक पंजीयन करा सकते हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किसानों से आह्वान किया है कि निर्धारित समय में पंजीयन करा लें, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो।
मध्यप्रदेश के कृषि विभाग के कर्मचारियों के पदोन्नति समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि पदोन्नति का काम टाला नहीं जा सकता और हर साल समय पर डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) की बैठक होनी चाहिए।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद में नवीन हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी ही साइंस टीचर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए स्कूल परिसर के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया और सड़क पर धरने पर बैठ गए।
जिस कानून की नींव समाज के वंचित वर्गों को न्याय और गरिमा दिलाने के लिए रखी गई थी, उसी की आड़ लेकर कुछ असामाजिक तत्वों ने इसे ब्लैकमेलिंग और उगाही का जरिया बना लिया है। निर्दोष आम नागरिकों, छोटे-बड़े व्यापारियों और सीधे-सादे लोगों को फर्जी मामलों में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं।
सीएम यूथ कान्क्लेव-2026 का आयोजन छह अक्टूबर को राजधानी लाल परेड मैदान में किया जाएगा। कान्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 हजार से अधिक युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में किया जा रहा है। युवा शक्ति के इस महोत्सव में संवाद और मार्गदर्शन के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भोपाल में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के उल्लंघन और कलियासोत डैम के पास अवैध कचरा डंपिंग पर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को 4 सप्ताह में एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।
मध्य प्रदेश के स्कूलों में कार्यरत आउटसोर्स व्यावसायिक शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा आदेश जारी किया है। नई कंपनियों के आने के बावजूद पुराने 6 हजार शिक्षक सेवा में बने रहेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल में हैं। उन्होंने भेल दशहरा मैदान में नए आपराधिक कानूनों पर लगी मध्य प्रदेश पुलिस की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। शाह 11 जिलों के करीब 35 हजार गौपालकों के सम्मेलन में गौशालाओं को 101 करोड़ रुपए दिए। उज्जैन में बन रहे 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का वर्चुअली भूमिपूजन किया।
मध्य प्रदेश में पंचायत और नगर निकाय उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। आगर-मालवा जिले की सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष सीट पर भाजपा के उम्मीदवार प्रदीप सोनी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विष्णु पाटीदार को 960 मतों से पराजित किया।
मध्यप्रदेश के मैहर जिले में आज तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दमोह के दो लोगों की मौत हो गई। ग्राम पोड़ी के पास सुबह करीब चार बजे गया जी से लौट रही कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार डॉक्टर संजय गंगेले और उनके भाई प्राचार्य सुधीर गंगेले की मौत हो गई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह