जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए चार नए मंत्रियों को सरकार में शामिल किया। शपथ लेने वाले सभी चार नेता कश्मीर घाटी से हैं। इनमें एक महिला विधायक शमीम फिरदौस भी शामिल हैं।

दो को पहली बार मिली जगह, शमीम फिरदौस ने ली शपथ
अब सरकार में विभागों के बंटवारे व फेरबदल की संभावना
श्रीनगर। स्टार समाचार वेब
जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए चार नए मंत्रियों को सरकार में शामिल किया। शपथ लेने वाले सभी चार नेता कश्मीर घाटी से हैं। इनमें एक महिला विधायक शमीम फिरदौस भी शामिल हैं। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सरकार के मौजूदा मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को अपने औपचारिक इस्तीफे सौंपे। अब सरकार में विभागों के बंटवारे और फेरबदल की संभावना है। वहीं, मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने पर विधायक मुबारक गुल ने निराशा जताई। उन्होंने कहा कि वह 30 बार मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो चुके हैं, लेकिन दुर्भाग्य से इस बार भी उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया।
सात बार के विधायक बने मंत्री
शपथ ग्रहण समारोह में नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और सात बार के विधायक अली मोहम्मद सागर ने उर्दू में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सागर अपने राजनीतिक करियर में अब तक विधानसभा चुनाव नहीं हारे हैं। उन्होंने 2024 के विधानसभा चुनाव में श्रीनगर के खानयार निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की थी। उन्होंने पूर्व उप महापौर शेख इमरान को 9,912 मतों से हराया था। कुपवाड़ा जिले के त्रेहगाम से विधायक मीर सैफुल्ला ने अंग्रेजी में शपथ ली।
दो नए चेहरों को पहली बार मंत्री बनाया
मंत्रिमंडल विस्तार में दो नए चेहरों को पहली बार मंत्री बनाया गया है। हब्बाकदल से विधायक और नेशनल कॉन्फ्रेंस की महिला इकाई की अध्यक्ष शमीम फिरदौस ने अंग्रेजी में शपथ ली। वह उमर अब्दुल्ला मंत्रिपरिषद में सकीना इत्तू के बाद दूसरी महिला मंत्री बनी हैं। इसके अलावा, पहलगाम से विधायक अल्ताफ अहमद वानी, जिन्हें कल्लू के नाम से भी जाना जाता है, ने भी पहली बार मंत्री पद की शपथ ली। वह पारंपरिक कश्मीरी कराकुली टोपी पहने समारोह में पहुंचे और अंग्रेजी में शपथ ग्रहण की।
कांग्रेस सरकार से अब भी दूर
मंत्रिमंडल विस्तार से पहले उमर अब्दुल्ला सरकार में छह मंत्री थे। जम्मू-कश्मीर में 90 सदस्यीय विधानसभा के हिसाब से मंत्रिपरिषद में अधिकतम नौ मंत्री हो सकते हैं, जिनमें मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस की गठबंधन सहयोगी कांग्रेस ने एक बार फिर सरकार में शामिल नहीं होने का फैसला बरकरार रखा है। कांग्रेस का कहना है कि जब तक जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा वापस नहीं मिलता तब तक वह मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी।

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए चार नए मंत्रियों को सरकार में शामिल किया। शपथ लेने वाले सभी चार नेता कश्मीर घाटी से हैं। इनमें एक महिला विधायक शमीम फिरदौस भी शामिल हैं।
असम की राजधानी गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में बीती देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां स्थित बिलास इन होटल में संपत्ति और लीज विवाद को लेकर हुई गोलीबार में एक ही परिवार के चार लोगों समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के गायघाटा इलाके में मंगलवार तड़के पुलिस एनकाउंटर में किशोरी से दुष्कर्म और नृशंस हत्या के मुख्य आरोपी प्रह्लाद दास की मौत हो गई। बारूईपुर में घटी ऐसी ही घटना के महज साढ़े तीन महीने के भीतर राज्य में पुलिस मुठभेड़ की यह दूसरी घटना है।
तमिलनाडु के थेनी जिले की थेक्कम्पट्टी जेल से बीती देर रात एक नाटक के तहत सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर 17 कैदी फरार हो गए। पुलिस ने कॉम्बिंग आॅपरेशन के दौरान जेल से भागे चार कैदियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई डीएसी की बैठक में भारतीय सशस्त्र बलों के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपये की रक्षा खरीद को मंजूरी मिली है। जानें इससे सेना को मिलने वाले आधुनिक हथियारों, वाहनों और उपकरणों की पूरी जानकारी।
भारतीय रेलवे ने पीआरएस काउंटरों से टिकट लेने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा बीमा योजना (OTIS) शुरू कर दी है। अब मात्र 45 पैसे के प्रीमियम में 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा।
स्वास्थ्य मंत्रालय और DGHS ने देश भर के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में एक बार इस्तेमाल होने वाले मेडिकल उपकरणों के दोबारा इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। जानें इसके कारण, नियम और उल्लंघन करने पर होने वाली कार्रवाई।
सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने अमित शाह के खिलाफ मानहानि मामले में राहुल गांधी को बरी कर दिया है। अदालत ने फैसले के मुख्य आधार बताते हुए वादी भाजपा नेता को फटकार लगाई।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले के साथ हादसा हो गया। सुलतानपुर के हलियापुर क्षेत्र में माइलस्टोन 89.5 के पास राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रही चार कारें और एक एंबुलेंस आपस में टकरा गईं। राहत की बात यह रही कि राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित हैं।
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा जिले में एक बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे सिमगा थाना क्षेत्र के दारचुरा गांव के पास हुआ।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह