मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव अभी विदेश यात्रा पर हैं। जैसे ही लौटेंगे, वैसे ही छतरपुर, जबलपुर, हरदा और रतलाम के अफसरों पर सरकार की गाज गिरेगी। दरअसल, सीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विदेश से जांच के आदेश भी दे दिए थे।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव अभी विदेश यात्रा पर हैं। जैसे ही लौटेंगे, वैसे ही छतरपुर, जबलपुर, हरदा और रतलाम के अफसरों पर सरकार की गाज गिरेगी। दरअसल, सीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विदेश से जांच के आदेश भी दे दिए थे। गौरतलब है कि जबलपुर के बरेला में शराब दुकान की जांच करने पहुंचे सहायक आबकारी आयुक्त संजीव दुबे पर गुंडागर्दी के आरोप लगे हैं। दुकान कर्मचारियों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में संजीव दुबे शराब दुकान के अंदर कर्मचारियों को थप्पड़ मारते और धक्का देते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि सहायक आबकारी आयुक्त वसूली के लिए दबाव बना रहे थे और मांग पूरी न होने पर कर्मचारियों से अभद्रता पर उतर आए। साथ ही दुकान सरेंडर करने की धमकी भी दे डाली। इधर, मप्र हरदा जिले में करणी सेना के विरोध-प्रदर्शन से भड़की पुलिस ने छात्रावास में घुसकर जिस बर्बर तरीके से लाठीचार्ज किया, उससे राजपूत समाज नाराज है। लगातार हरदा एसपी अभिनव चौकसे को हटाने की मांग की जा रही है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश भी दे दिए। प्रदर्शनकारियों पर जिस तरह घेरकर लाठीचार्ज किया गया, वाटर कैनन चलाई और आंसू गैस के गोले छोड़े, उसे सरकार ने गंभीरता से लिया है। इसी तरह रतलाम के एएसपी राकेश खाका की भी छुट्टी होना तय माना जा रहा है। इन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन समाप्त होने के बाद लाठीचार्ज कराया था।

हरदा प्रशासन अब तक इस बात का जवाब नहीं दे पाया है कि पुलिस छात्रावास में क्यों घुसी और लाठीचार्ज किया। इस मामले में कलेक्टर और अपर कलेक्टर की भूमिका भी देखी जा रही है। इन्होंने लाठीचार्ज के आदेश दिए या बिना इसके ही कार्रवाई की गई। यदि आदेश देने की बात सामने आई तो इन पर भी कार्रवाई की जा सकती है।
इधर, छतरपुर जिले में कलेक्टर की नाक के नीचे साधु-संतों का 19 दिन तक आमरण अनशन चलता रहा और किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने विवाद सुलझाने का प्रयास नहीं किया। अब साधु-संतों के विरोध-प्रदर्शन का मामला सीएम तक पहुंच गया है। इससे तय माना जा रहा है कि लापरवाह अफसरों पर सीएम डॉ. मोहन यादव की गाज गिरेगी। हालांकि जब रामलला सरकार मंदिर के पुजारी साधुदास उर्फ वीरेंद्र कुमार की हालत बिगने लगी तो एसडीएम ने अखिल राठौर ने आश्वासन दिया कि मंदिर से दबंगों का बेदखल किया जाएगा। लेकिन ये सब प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। इसके बाद साधुदास को नारियल पानी पिलाकर अनशन समाप्त कराया। फिर अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। देर रात विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी किए गए, जिसके बाद दतिया सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।