
रायसेन। रायसेन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शुक्रवार को औद्योगिक क्षेत्र प्लास्टिक पार्क तामोट में नवीन औद्योगिक इकाईयों का भूमिपूजन और आशय पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री उद्योगपतियों से संवाद भी करेंगे। कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा और पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डे ने गुरुवार को तामोट पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर एएसपी कमलेश कुमार, गौहरगंज एसडीएम चन्द्रशेखर श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
12 बजे औबेदुल्लागंज पहुंचेंगे सीएम
मुख्यमंत्री डॉ यादव 8 अगस्त को दोपहर लगभग 12 बजे औबेदुल्लागंज पहुंचेंगे। वहां वे औद्योगिक इकाई सागर मेन्युफेक्चरर प्रा.लि. का भ्रमण करेंगे और रक्षाबंधन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर लगभग 12.40 बजे वे औद्योगिक क्षेत्र तामोट पहुंचेंगे।
औद्योगिक इकाईयों का करेंगे भूमिपूजन
तामोट में मुख्यमंत्री औद्योगिक इकाईयों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे इकाई आनंद टेक प्लास्ट प्राईवेट लिमिटेड प्लास्टिक पार्क का भ्रमण करेंगे। दोपहर लगभग 2.10 बजे मुख्यमंत्री तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे और फिर कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान करेंगे।
यह रहेंगे मौजूद
कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार, स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल और भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा भी मौजूद रहेंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।