मध्य प्रदेश के रीवा में डायरिया का संक्रमण जानलेवा साबित हो रहा है। यहां कोल बस्ती में 24 घंटे में एक ही आदिवासी परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में डायरिया का संक्रमण जानलेवा साबित हो रहा है। यहां कोल बस्ती में 24 घंटे में एक ही आदिवासी परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। पीड़ित परिवार के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। साथी इस मामले में राज्य के डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला से मदद की गुहार लगाई। वहीं लापरवाही उजागर होने पर रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग के अफसर को फटकार भी लगाई। सांसद मिश्रा ने कहा कि कोल बस्ती में चार लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य अमले को यहां लगाया गया है। इधर, आनन-फानन में पहुंचा स्वास्थ्य अमला बस्ती में संक्रमित मरीजों की भी जांच में जुट गया है। पीड़ितों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना रीवा के निराला नगर वार्ड नंबर 9 की है। आसपास के इलाके में दहशत फैल गई है। करीब 1 किलोमीटर के एरिया में लोग अपने घरों में कैद हो रहे हैं। सूचना मिलने पर जब स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने पहुंची तो फर्श पर बैठी महिला अचानक गिर पड़ी। उसकी वहीं मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण सामने आ सकेगा।
पीड़ित परिवार के ददन कोल ने बताया कि मेरे घर में छुटनी प्रसाद कोल (65), देवराती कोल (70), ज्योति कोल (18) बेटू कोल उम्र डेढ़ साल की मौत हो गई। गंभीर मरीजों में मोलिया कोल, राजकुमारी कोल, बुटना कोल समेत दो अन्य शामिल हैं। पीड़ित परिवार ने इलाज में अनदेखी के साथ ही अंत्येष्टि के लिए भी कोई सहायता राशि न देने का आरोप लगाया है।
स्वास्थ्य अधिकारी संजीव शुक्ला ने बताया कि उल्टी दस्त की शिकायत के बाद चार लोगों की मौत हुई है। 3 की हालत गंभीर है। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम रवाना की गई है। बीमार लोगों और उनके परिजनों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। पता लगाया जा रहा है कि आखिर ऐसा कैसे हुआ।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के 20 जिलों की 5254 ग्राम पंचायतों में कार्यरत करीब 5000 पेसा मोबिलाइजर्स की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। जानिए क्या है इसकी वजह।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।