×

बाजार में लौटी हरियाली... चांदी 5500 रुपए फिसली और सोना भी धड़ाम

भारतीय बाजार मंगलवार को हरे निशान पर खुला। वहीं पिछले दिन यानी सोमवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 485.35 अंक उछलकर 84,065.75 अंक पर बंद हुआ था, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 173.60 अंक की बढ़त के साथ 25,867.30 पर बंद हुआ था।

By: Arvind Mishra

Feb 10, 202610:43 AM

view4

view0

बाजार में लौटी हरियाली... चांदी 5500 रुपए फिसली और सोना भी धड़ाम

सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए।

  • सेंसेक्स 204 अंक चढ़ा और निफ्टी 25900 के पार हुआ
  • टॉप गेनर-एटरनल, टाइटन, एक्सिस बैंक और एनटीपीसी
  • टॉप लूजर-एचसीएल, इंडिगो, बजाज, एचडीएफसी बैंक

मुंबई। स्टार समाचार वेब

भारतीय बाजार मंगलवार को हरे निशान पर खुला। वहीं पिछले दिन यानी सोमवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 485.35 अंक उछलकर 84,065.75 अंक पर बंद हुआ था, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 173.60 अंक की बढ़त के साथ 25,867.30 पर बंद हुआ था। दरअसल, भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी सेशन आज यानी मंगलवार वाले कारोबारी दिन की शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। वहीं चांदी की कीमत एक बार फिर भर-भराकर टूटी है। मंगलवार को सोना-चांदी दोनों कीमती धातुएं गिरावट के साथ खुलीं और सस्ती हो गई।

सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 144.25 अंक या 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,210.00 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 55.35 अंक या 0.21 फीसदी उछलकर 25,922.65 के लेवल पर ओपन हुआ था। सुबह सेंसेक्स 193 अंक की तेजी के साथ 84,259 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 61 अंक उछलकर 25,929 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी।

ग्लोबल मार्केट में बढ़त

जापान का निक्केई इंडेक्स 2.54 फीसदी चढ़कर 57,795 पर और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.18 प्रतिशत ऊपर 5,307 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.49 फीसदी चढ़कर 27,160 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 4,122 पर फ्लैट कारोबार कर रहा है। वहीं अमेरिका का डाउ जोंस 0.04 प्रतिशत ऊपर 50,135 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.90 फीसदी और एसएंडपी 500 0.47 फीसदी चढ़कर बंद हुआ।

चांदी की कीमत फिर अचानक फिसली

इधर, सोना-चांदी की कीमतें लगातार क्रैश होने के बाद बीते कुछ दिनों में रफ्तार पकड़ती हुई नजर आ रही थीं, लेकिन सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को ये फिर से बिखरी हुई नजर आ रही हैं। जी हां, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमत ओपनिंग के साथ ही करीब 5500 रुपए प्रति किलोग्राम से ज्यादा सस्ती हो गई, तो वहीं सोने की कीमत ने भी 2000 रुपए प्रति 10 ग्राम का गोता लगा दिया। अपने हाई लेवल से दोनों कीमती धातुएं अब तक काफी सस्ती हो चुकी हैं। चांदी का वायदा भाव को 1.63 लाख रुपए तक कम हुआ है।

सोने का भाव भी हो गया इतना कम 

चांदी के बाद अब बात करें, सोने की कीमत में आई गिरावट के बारे में, तो ये येलो मेटल सोमवार को एमसीएक्स पर तेजी के साथ कारोबार करते हुए 1,58,066 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था और मंगलवार को खुलने के साथ ही गिरकर 1,56,001 रुपये पर आ गया। ऐसे में 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला 10 ग्राम 24 कैरेट वाला गोल्ड 2,065 रुपए कम हो गया। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹1.60 लाख तक सस्ती, देखें ताजा रेट

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹1.60 लाख तक सस्ती, देखें ताजा रेट

Gold Silver Price Crash 10 Feb 2026: सोने और चांदी के भाव में आज गिरावट आई है। चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर से ₹1.60 लाख नीचे गिर गई है। दिल्ली, मुंबई, भोपाल सहित प्रमुख शहरों के रेट्स यहाँ देखें।

Loading...

Feb 10, 20264:18 PM

बाजार में लौटी हरियाली... चांदी 5500 रुपए फिसली और सोना भी धड़ाम

बाजार में लौटी हरियाली... चांदी 5500 रुपए फिसली और सोना भी धड़ाम

भारतीय बाजार मंगलवार को हरे निशान पर खुला। वहीं पिछले दिन यानी सोमवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 485.35 अंक उछलकर 84,065.75 अंक पर बंद हुआ था, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 173.60 अंक की बढ़त के साथ 25,867.30 पर बंद हुआ था।

Loading...

Feb 10, 202610:43 AM

सर्राफा बाजार में तेजी, चांदी 14800 और सोना 3000 रुपए महंगा

सर्राफा बाजार में तेजी, चांदी 14800 और सोना 3000 रुपए महंगा

बीते सप्ताह की भारी उतार-चढ़ाव के बाद सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। बुलियन की वेबसाइट के अनुसार चांदी 14800 रुपए उछलकर 2.65 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोना 3050 रुपए चढ़कर 1.58 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Loading...

Feb 09, 202611:32 AM

बाजार गुलजार: सेंसेक्स 84000 के पार, निफ्टी 26,000 के करीब पहुंचा

बाजार गुलजार: सेंसेक्स 84000 के पार, निफ्टी 26,000 के करीब पहुंचा

भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी सेशन आज के कारोबारी दिन की शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। बाजार में ये जोरदार तेजी भारत-अमेरिका ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी होने के बाद देखने को मिली है।

Loading...

Feb 09, 202610:56 AM

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: 500 अरब डॉलर आयात लक्ष्य और पीयूष गोयल का बड़ा बयान

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: 500 अरब डॉलर आयात लक्ष्य और पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत अगले 5 साल में अमेरिका से 500 अरब डॉलर का सामान खरीदेगा। जानिए कैसे विमानन, ऊर्जा और कृषि क्षेत्र में यह समझौता भारत की अर्थव्यवस्था को 35 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाएगा।

Loading...

Feb 08, 20263:56 PM