भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सुस्त शुरुआत हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार करते नजर आए। वहीं शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 27 पैसे बढ़कर 92.87 पर पहुंच गया।

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सुस्त शुरुआत हुई है।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सुस्त शुरुआत हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार करते नजर आए। वहीं शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 27 पैसे बढ़कर 92.87 पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजार अभी हरे निशान पर है। कारोबार की शुरूआत भले ही गिरावट के साथ हुई, लेकिन इसके कुछ ही देर बाद दोनों बेंचमार्क इंडेक्स- सेंसेक्स और निफ्टी पटरी पर लौट आए हैं। 154 अंकों की तेजी के साथ सेंसेक्स 78142 पर पहुंच गया है। वहीं, निफ्टी 16 अंक चढ़कर 24216 पर कारोबार करता नजर आ रहा है।
गिरावट के साथ शुरुआत
आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 12 बंक लुढ़ककर 77976 पर खुला। वहीं, निफ्टी भी 30 अंक नीचे 24166 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की।
एशियाई बाजार
आज एशियाई बाजारों में गिरावट का माहौल है। निवेशकों को अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता के नतीजों का इंतजार है। शुक्रवार को कारोबार के दौरान जापान का निक्केई 225 लगभग 1 परसेंट की गिरावट के साथ 58930.987 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। हांगकांग का हैंग सेंग भी 0.69 परसेंट टूटकर 26,210 पर खुला। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.4 परसेंट लुढ़कर 6204.25 और आॅस्ट्रेलिया का एसएंडपी/ एएस 200 भी 0.3 परसेंट नीचे आकर 8919.70 पर है। इनमें से सिर्फ चीन का शंघाई कम्पोजिट मामूली बढ़त के साथ 4055 के आसपास स्थर बना हुआ है।
वॉल स्ट्रीट का हाल
अमेरिकी शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 0.26 परसेंट की बढ़त के साथ 7041.28 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक 0.36 परसेंट की उछाल के साथ 24,102.70 पर सेटल हुआ। डॉव जोन्स औद्योगिक औसत में भी बढ़त देखने को मिली, जो 115 अंक या 0.24 परसेंट उछलकर 48578.72 पर बंद होने में कामयाब रहा।
कच्चे तेल की कीमतें
शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 1.4 फीसदी गिरकर 93.27 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि ब्रेंट क्रूड 1 परसेंट की गिरावट के साथ 98.3 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
अमेरिकी डॉलर
वर डॉलर इंडेक्स शुक्रवार सुबह 0.01 परसेंट बढ़कर 98.21 पर ट्रेड करता नजर आया। यह इंडेक्स प्रमुख मुद्राओं की तुलना में वर डॉलर की मजबूती या कमजोरी का मूल्यांकन करता है। इस बास्केट में ब्रिटिश पाउंड, यूरो, स्वीडिश क्रोना, जापानी येन, स्विस फ्रैंक आदि जैसी करेंसीज शामिल हैं।
पश्चिम एशिया में तनाव में कमी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक तरफ इजरायल और लेबनान 10 दिनों के संघर्ष-विराम पर सहमत हो गए हैं। वहीं, दूसरी तरफ ईरान ने कहा है कि इजरायली हमलों को रोकना अमेरिका-ईरान के बीच किसी भी बातचीत के लिए जरूरी है। चूंकि, मौजूदा संघर्ष विराम 21 अप्रैल को खत्म हो रहा है, इसलिए अगले हफ्ते तक नई बातचीत शुरू हो सकती है। ट्रंप ने तो यह तक कह दिया है कि जंग खत्म होने के करीब है।
विदेशी निवेशकों की वापसी
लगातार 1.6 लाख करोड़ की भारी बिकवाली के बाद विदेशी संस्थागत निवेशक एक बार फिर लगातार दूसरे सत्र में शुद्ध खरीदार बने हैं। एफआईआई ने 382 करोड़ के शेयर खरीदे और पिछले दो दिनों में कुल 1,048 करोड़ रुपए का निवेश किया है।
सलाह-लार्ज-कैप शेयरों पर ध्यान दें
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार के अनुसार, छोटे और मझोले शेयरों में रिटेल निवेशकों की खरीदारी से तेजी है। उन्होंने निवेशकों को सलाह दी है कि लंबी अवधि के लिए लार्ज-कैप शेयरों पर ध्यान दें और मौजूदा चौथी तिमाही के नतीजों और मैनेजमेंट की टिप्पणियों पर करीब से नजर रखें। वहीं एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने आगाह किया है कि रुपए की रिकवरी अभी भी भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर निर्भर है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सुस्त शुरुआत हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार करते नजर आए। वहीं शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 27 पैसे बढ़कर 92.87 पर पहुंच गया।
आज लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी गई। एक तरफ सेंसेक्स 0.60 परसेंट की उछाल रही। वहीं, दूसरी तरफ निफ्टी में भी 0.46 परसेंट की बढ़त दर्ज की गई। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित युद्ध विराम की खबरों से निवेशकों में राहत है।
एक दिन की छुट्टी के बाद घरेलू शेयर बाजार में आज कारोबारी सत्र की शुरुआत हरे निशान पर हुई। सेंसेक्स में 1,350 अंक से अधिक की तेजी देखी गई। वहीं निफ्टी 24,200 के पार पहुंचने में सफल रहा।
ईरान में जंग खत्म करने को लेकर इस्लामाबाद में तेहरान और अमेरिका की बातचीत नाकाम होने बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। फार्मा और स्वास्थ्य सेवा जैसे सुरक्षित क्षेत्रों में कम गिरावट दिखी। कुल मिलाकर बाजार का माहौल कमजोर बना हुआ है।
अमेरिका-ईरान तनाव और कमजोर सीजफायर के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतें धड़ाम हो गई हैं। दिल्ली में चांदी ₹7,800 और सोना ₹1,500 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
वैश्विक बाजार में सकारात्मक रुझान के बीच भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी तेजी। सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें बैंकिंग शेयरों का हाल और विशेषज्ञों की राय
Gold Rate Today India: 9 अप्रैल 2026 को सोने के दामों में उतार-चढ़ाव जारी। जानें अमेरिका-ईरान युद्धविराम का असर और 22k व 24k सोने के लेटेस्ट शहरवार रेट्स।
शेयर बाजार में आज गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी भी गिरकर करोबार करते नजर आए। आज आटो, आईटी और रियल्टी शेयरों में बिकवाली है। दरअसल, घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार के दिन कमजोर शुरुआत हुई।
आज सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K सोने के ताजा भाव जानें। MCX पर चांदी ₹13,000 उछली।
अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर के ऐलान से शेयर बाजार में भारी उछाल। सेंसेक्स 2700 और निफ्टी 800 अंक चढ़ा। जानें किन शेयरों में रही सबसे ज्यादा तेजी और क्या रहे मुख्य कारण।