जाको राखे सांइयां मार सके न कोई कहावत चरितार्थ हो गई। जी हां... कोलंबिया के पश्चिमी शहर पेरिरा में कुदरत के कहर के बीच एक चमत्कार देखने को मिला है। भयानक भूकंप के 36 घंटे बाद मलबे के नीचे दबी 32 वर्षीय महिला, डेनिएला लार्गो सांचेज को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

सरकार का दावा-अभी 40 से ज्यादा लोग लापता
10 घंटे चला सांसें रोक देने वाला रेस्क्यू आपरेशन
पेरिरा। स्टार समाचार वेब
जाको राखे सांइयां मार सके न कोई कहावत चरितार्थ हो गई। जी हां... कोलंबिया के पश्चिमी शहर पेरिरा में कुदरत के कहर के बीच एक चमत्कार देखने को मिला है। भयानक भूकंप के 36 घंटे बाद मलबे के नीचे दबी 32 वर्षीय महिला, डेनिएला लार्गो सांचेज को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। भूकंप से एक पूरा होटल ढह गया था, जिसके मलबे में डेनिएला फंसी हुई थीं। इस सफल रेस्क्यू के बाद जहां उनके परिवार में खुशी की लहर है। वहीं रेस्क्यू टीमें इसे एक बड़ी सफलता मान रही हैं। बोगोटा अग्निशमन विभाग, पेरिरा अग्निशमन विभाग और आपदा संचालन इकाई ने मिलकर इस कठिन आॅपरेशन को अंजाम दिया। मंगलवार दोपहर को मलबे के नीचे महिला की मौजूदगी का पता चला। महिला तक पहुंचने के लिए बचावकर्मियों को 4 परतों वाले कंक्रीट को काटना पड़ा। ऊपर का ढांचा और न गिरे, इसलिए बेहद सावधानी से नीचे से सुरंग बनाकर रास्ता तैयार किया गया। आॅपरेशन के दौरान मलबे के अंदर ही महिला को आॅक्सीजन मास्क और सिलेंडर के जरिए सांस लेने में मदद दी गई।
आवाज सुनी और मदद बुलाई...
मां ने कहा कि हमने तो उम्मीद लगभग खो ही दी थी, लेकिन एक स्थानीय नागरिक ने मलबे के नीचे से आवाज सुनी और मदद बुलाई। जब डेनिएला को नीले कंबल में लपेटकर बाहर निकाला गया, तो वहां मौजूद बचावकर्मियों और परिजनों की आंखें खुशी से नम हो गईं। घर पर उनका 12 वर्षीय बेटा उनका इंतजार कर रहा था।
240 से अधिक की मौत
कोलंबिया में आए इस विनाशकारी भूकंप के बाद स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। देश में अब तक 240 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने राष्ट्रीय आपदा की स्थिति घोषित की है। राष्ट्रपति अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला और गृह मंत्री रोड्रिगो लारा के अनुसार, अकेले पेरिरा शहर में ही अभी 40 से ज्यादा लोग लापता हैं। सैकड़ों लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है।
उम्मीद की किरण बना यह रेस्क्यू
आपदा प्रबंधन विशेषज्ञों के अनुसार भूकंप के बाद पहले 24 से 48 घंटे सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। 36 घंटे बाद भी डेनिएला का सुरक्षित निकलना रेस्क्यू टीमों के हौसले को बढ़ाता है। बोगोटा से आई शहरी खोज और बचाव दल और स्थानीय टीमें दिन-रात राहत कार्य में जुटी हुई हैं।
यह भी पढ़िए...
उत्तराखंड में मचा हड़कंप: पहले उत्तरकाशी में आया भूकंप फिर टिहरी में भी 2.0 की तीव्रता से डोली धरती

लक्षद्वीप के पास कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया। नाव से ₹3000 करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई है।
दुबई से तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान को हाईजैक कर लेने की खबर सामने आई है। इस विमान को सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया है। इजरायल के Ynet की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान ने एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा।
भारत और अमेरिका के रिश्तों में जमी बर्फ और दोनों देशों के बीच कायम दूरी को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। जयशंकर ने अमेरिका के ढुलमूल रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा-यदि कोई मुद्दा (सुरक्षा) हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमारा सहयोगी देश हमारी उन चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाता, तो जाहिर तौर पर इससे रिश्तों में तनाव और जटिलता पैदा होगी।
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का एक नया और खतरनाक दौर शुरू हो गया है। यूक्रेनी सेना ने पहली बार बड़े पैमाने पर सुसाइड ग्राउंड रोबोट्स (आत्मघाती जमीनी रोबोट) का इस्तेमाल कर रूसी ठिकानों पर विनाशकारी हमले का दावा किया है।
ब्रिटेन के ग्लूस्टरशायर में RAF फेयरफोर्ड एयरबेस के पास सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोटक संबंधी अपराधों के शक में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे 'बड़ी घटना' घोषित कर जांच तेज कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की ओर से दिए गए युद्ध खत्म करने और स्ट्रेट आफ होर्मुज को खोलने के प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया है। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान इस वक्त आर्थिक और सैन्य रूप से भारी दबाव में है। इसी वजह से वह जल्दबाजी में समझौता करना चाहता है।
अमेरिकी नौसेना ने हाल के हफ्तों में ईरान के आसपास के समुद्री इलाकों से अपने बड़े जहाज हटा दिए हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से साफ है कि ओमान की खाड़ी और अरब सागर में कोई अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर या डेस्ट्रॉयर मौजूद नहीं है। सितंबर की शुरुआत से ये जहाज वहां से गायब हो गए।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के साथ युद्ध खत्म करने, होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और परमाणु वार्ता शुरू करने के लिए 7 दिवसीय योजना का प्रस्ताव रखा है।
व्यापार, तकनीक और रणनीतिक मतभेदों के बीच अमेरिका और चीन के रिश्तों में एक सकारात्मक नरमी देखने को मिली है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच वॉशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस में बेहद गर्मजोशी भरी मुलाकात हुई। इस अवसर पर ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन का राजकीय स्वागत किया ।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दशकों पुराना प्रोटोकॉल तोड़कर खुद एयरपोर्ट पर स्वागत किया। जानिए इस भव्य स्वागत के कूटनीतिक और आर्थिक मायने।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह