बिहार के छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर भेल्दी थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास आज यानी सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। मकेर की ओर से छपरा की तरफ जा रहे एक अनियंत्रित 18 चक्का हाइवा ने सामने से एक टोटो को रौंद दिया।

एक साइकिल सवार भी हादसे का शिकार, टोटो चालक समेत तीन लोग हुए घायल
11 हजार केवी के पोल को मारी टक्कर, हाइवा चालक वाहन को छोड़कर फरार
छपरा। स्टार समाचार वेब
बिहार के छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर भेल्दी थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास आज यानी सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। मकेर की ओर से छपरा की तरफ जा रहे एक अनियंत्रित 18 चक्का हाइवा ने सामने से एक टोटो को रौंद दिया। हादसे में टोटो सवार परिवार के तीन लोगों और एक साइकिल सवार समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, टोटो चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मकेर में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे के दौरान अनियंत्रित हाइवा ने सड़क किनारे लगे 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के पोल को भी ध्वस्त कर दिया। इससे इलाके में बिजली व्यवस्था को लेकर भी खतरा पैदा हो गया। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
सभी मृतकों की हुई पहचान
हादसे में मृतकों की पहचान अमनौर थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज निवासी फारूक मियां, उनकी पतोहू और इब्राहिम मियां की पत्नी शहीदा खातून, इब्राहिम मियां की पुत्री शाना प्रवीण और सोनहो निवासी दीपन पंडित के पुत्र सुरेश पंडित के रूप में हुई है।
इनका चल रहा उपचार
वहीं, घायलों में इरशाद, इलियास अंसारी के पुत्र दिलशाद अंसारी और आलमगीर अंसारी के पुत्र जुनैद अंसारी शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मकेर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
इलाज कराने गड़खा गया था परिवार
फारूक मियां के इलाज के लिए उनकी पतोहू पूरे परिवार के साथ टोटो से गड़खा गई थी। उपचार कराने के बाद परिवार टोटो से वापस लौट रहा था। इसी दौरान भेल्दी थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित 18 चक्का हाइवा ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर से टोटो चकनाचूर
टक्कर इतनी तेज थी कि टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हाइवा की चपेट में आने से सड़क से गुजर रहे एक साइकिल सवार की भी मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद लगा लंबा जाम
घटना की सूचना मिलते ही भेल्दी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने सड़क पर लगे जाम को हटाने का प्रयास किया, लेकिन मृतकों के परिजन और स्थानीय लोग काफी आक्रोशित थे। उन्होंने पुलिस की बात मानने से इनकार कर दिया और जाम हटाने को तैयार नहीं हुए। स्थिति बिगड़ती देख मकेर थानाध्यक्ष संग्राम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े रहे।
यह भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश: बैतूल में भीषण हादसा: खड़े ट्रक से टकराई अनियंत्रित कार, पति-पत्नी समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत
राजगढ़ हादसा: झिरी नाले में ब बही ईको वैन, 9 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हिमाचल प्रदेश में भीषण हादसा: सड़क से फिसलकर सौ फीट नीचे खाई में गिरी बस... आठ लोगों की मौत


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी के खिलाफ एमपी/एमएलए कोर्ट में सुनवाई पूरी। 26 अक्टूबर 2026 को आएगा फैसला।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR), जंतर-मंतर बैन और मेट्रो पाबंदियों से जुड़ी सभी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 15 अक्टूबर को एक साथ सुनवाई करेगा। जानिए CJI सूर्यकांत की पीठ का पूरा फैसला।
दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया भारत की प्रतिभा और किफायती दवाओं पर भरोसा करती है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज शाम अपने आवास पर 'इंडिया' गठबंधन के सांसदों को हाई टी के लिए बुलाया है। बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, 'वोट चोरी' के विरोध और एसआईआर (SIR) के मुद्दे पर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
दिल्ली में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर पुलिस ने दर्ज की FIR। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत 11 नेताओं की याचिका में सुप्रीम कोर्ट ने निकाली कमियां।
केंद्र सरकार ने 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं। ओम प्रकाश माथुर को केरल, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, राजेंद्र आर्लेकर को तमिलनाडु, बृज मोहन राम को ओडिशा, ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। पढ़ें पूरी सूची।
दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाने पर कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके और सौरव दास ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जानिए पूरी खबर विस्तार से।
मणिपुर में नगा-कुकी संघर्ष के बीच फिर हिंसा भड़की। 48 घंटे में 10 लोगों की मौत, कांगपोकपी में व्यक्ति का सिर कलम। नागा संगठन ने सरकार को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम।
चुनाव आयोग में कथित अनियमितताओं और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक का दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन। जानिए राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी नेताओं के लाइव अपडेट्स।