मेटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पोस्ट रिमूव होने पर सफाई दी है। पीएम का एक पोस्ट गलती से ब्लॉक हो गया था। इसके लिए हम क्षमा चाहते हैं। मेटा के प्रवक्ता ने कहा है कि वह कंटेंट गलती से हटा दिया गया था और अब उसे बहाल कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया है कि यह एक टेक्निकल ग्लिच था।

वीडियो गलती से हटा, अब वीडियो कर दिया गया रीस्टोर
प्रधानमंत्री ने पेपर लीक पर कार्रवाई का दिया था आश्वासन
वीडियो हटाने से पहले वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके थे
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
मेटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पोस्ट रिमूव होने पर सफाई दी है। पीएम का एक पोस्ट गलती से ब्लॉक हो गया था। इसके लिए हम क्षमा चाहते हैं। मेटा के प्रवक्ता ने कहा है कि वह कंटेंट गलती से हटा दिया गया था और अब उसे बहाल कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया है कि यह एक टेक्निकल ग्लिच था। दरअसल, मेटा ने आज यानी मंगलवार को स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो गलती से हटा दिया गया था और अब उसे रीस्टोर कर दिया गया है। इससे पहले, मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म फेसबुक ने तड़के कुछ समय के लिए इस वीडियो तक पहुंच को प्रतिबंधित कर दिया था। 23 जुलाई को जारी किया गया यह वीडियो कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में चल रहे 36-दिवसीय छात्र विरोध प्रदर्शन के बीच जेन जी के लिए पीएम मोदी का पहला संबोधन था। इस वीडियो में प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया था कि कैबिनेट बैठक में पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान किया जाएगा। फेसबुक द्वारा एक्सेस को सीमित किए जाने से पहले ही इस वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके थे।
तकनीकी खराबी से हटा था वीडियो
शुरुआत में, फेसबुक प्लेटफॉर्म पर एक नोटिस दिखाई दे रहा था जिसमें बताया गया था कि वीडियो को एक कानूनी अनुरोध के कारण प्रतिबंधित किया गया है। हालांकि, प्लेटफॉर्म की ओर से इसके बारे में कोई अन्य विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई थी। इसके बाद, फेसबुक के इस कदम पर कई भाजपा नेताओं ने सवाल खड़े किए थे। वीडियो पर लगा यह प्रतिबंध किसी भी प्रकार के कानूनी अनुरोध का नतीजा नहीं था। इसके पीछे की असली वजह प्लेटफॉर्म पर आई एक अस्थायी तकनीकी खराबी थी, जिसके कारण यह वीडियो कुछ समय के लिए अनुपलब्ध हो गया था।
सोशल मीडिया पर मोदी की पॉपुलैरिटी
मेटा का भारत में एक बड़ा यूजरबेस है। पीएम मोदी के आफिशियल पेज पर करोड़ों की संख्या में फॉलोअर्स हैं। प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम पर ही फॉलोअर्स की संख्या 105 मिलियन (10.5 करोड़) के पार पहुंच चुकी है। पीएम मोदी के फेसबुक (61 मिलियन) और वॉट्सऐप चैनल (15 मिलियन) पर फॉलोअर्स हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने FIR दर्ज कर ली है। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी अपडेट, पिता के आरोप और पुलिस की अब तक की जांच का विवरण।
पितृपक्ष मेले में पिंडदान और श्राद्ध कर्म के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर-गया-जबलपुर स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है। जानिए ट्रेन की तारीखें, रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी जानकारी।
तहलका के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में मापुसा अदालत में आत्मसमर्पण किया। बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई।
जंतर-मंतर मारपीट मामले में गिरफ्तार स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट 15 सितंबर को सुनाएगा फैसला, जानिए पूरा मामला।
हिंदी दिवस के अवसर पर देशवासियों को वर्चुअली संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया कि हिंदी का किसी भी अन्य भारतीय भाषा के साथ कोई मुकाबला या प्रतिस्पर्धा नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत की भाषाई विविधता देश की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक भाषा अपने साथ एक समृद्ध इतिहास, लोक परंपराएं और संस्कृति समेटे हुए है।
देश के कई राज्यों में आफत की बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में हो रहे भूस्खलन से स्थिति गंभीर है। वहीं मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बाढ़ और बारिश ने भारी तबाही मचाई है।
राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भाजपा की भारी जीत हुई है। शहरी स्थानीय निकाय की जिन 309 सीटों के नतीजे घोषित किए गए हैं उनमें से भाजपा ने 163 सीटें, कांग्रेस ने 103 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 43 सीटें जीती हैं। इन चुनावों में प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के साथ-साथ बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल थे।
गौतम बुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है जिसमें डीयू छात्रा आकृति चौधरी को 5 लाख मुआवजा देने को कहा गया था।
नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दूसरे दिन पीएम मोदी ने वैश्विक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और आपसी सहयोग पर जोर दिया।
देशभर की अदालतों और ट्रिब्यूनल में मुकदमेबाजी के स्थान पर बातचीत और समझौते का माहौल रहा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की। इसमें आपसी सहमति से 2.10 करोड़ से ज्यादा मामले सुलझाए गए।