लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इतिहास रचा गया। ऐसा इतिहास जिसने नई रिकॉर्डबुक की शुरुआत की है। ये इतिहास रचा हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने। टीम इंडिया ने 142 साल बाद इस मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड महिला टीम को 270 रनों से हरा दिया।

विदेश में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी का कमाल
पहली ही बार में महिला क्रिकेट टीम ने रच दिया इतिहास
टेस्ट मैच में इंग्लैंड महिला टीम को 270 रनों से हरा दिया

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इतिहास रचा गया। ऐसा इतिहास जिसने नई रिकॉर्डबुक की शुरुआत की है। ये इतिहास रचा हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने। टीम इंडिया ने 142 साल बाद इस मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड महिला टीम को 270 रनों से हरा दिया। ये जीत आम जीत नहीं है, क्योंकि ये लॉर्ड्स पर आई है। कुछ मैदान सिर्फ मैदान नहीं होते, बल्कि वो इमोशंस और विरासत का हिस्सा होते हैं, जहां हर टीम अपनी याद रखने वाली मौजूदगी दर्ज कराना चाहती है। भारत के लिए लॉर्ड्स उन मुश्किल मैदानों में से एक रहा है जहां जीत सपना होती है, क्योंकि इस मैदान पर भारत ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 1932 में खेला था और तब से सिर्फ चार जीत ही उसके हिस्से आई हैं जिसमें से एक जीत महिला टीम की है।
पुरुष टीम को लगे पांच दशक
भारत को इस मैदान पर अपनी पहली जीत महान कपिल देव की कप्तानी में साल 1986 में मिली थी। 1932 से 1986 जोड़ें तो 54 साल होते हैं। यानी क्रिकेट के घर पर भारत की पुरुष टीम का खाता 54 साल बाद खुला। ऐसा नहीं था कि फिर टीम इंडिया यहां लगातार जीत रही थी। कपिल देव के बाद भारत को लॉर्ड्स पर अगली जीत के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ा।
मैदान पर जीत के भारत के लिए मायने
भारत को लॉर्ड्स पर फिर अपनी अगली टेस्ट जीत मिली जून 2014 में एमएस धोनी की कप्तानी में। यानी 28 साल बाद। तीसरी जीत के लिए भारत को कम इंतजार करना पड़ा। अगस्त 2021 में विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने इस मैदान पर अपनी तीसरी टेस्ट जीत हासिल की। 1932 से जिस टीम ने क्रिकेट खेलना शुरू किया था वो इस मैदान पर अभी तक सिर्फ तीन ही टेस्ट जीत पाई है। ये बताता है कि इस मैदान पर जीत के भारत के लिए क्या मायने हैं।
महिला टीम ने पहली बार में ही मारा छक्का
महिला टीम ने इतना लंबा इंतजार नहीं किया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार इस मैदान पर टेस्ट मैच खेल रही थी और पहली ही बार में उसने यहां जीत हासिल की। ये जीत इसलिए भी ऐतिहासिक है, क्योंकि जिस मैदान पर पुरुष टीम को सिर्फ तीन जीत मिली है। वहीं महिला टीम पहली हीर बार में छक्का मार गई और जीती भी तो ऐसे जिसने कई रिकॉर्ड बना दिया।
शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी भाटिया
यास्तिका भाटिया ने शतक बनाते हुए इतिहास रचा। वह इस मैदान पर शतक जमाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं। क्रांति गौड़ ने पहली पारी में पांच विकेट लिए। वह इस मैदान पर पांच विकेट लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं। भाटिया ने वो काम किया जो सचिन तेंदुलकर नहीं कर पाए। सचिन का नाम लॉर्ड्स के आनर बोर्ड पर नहीं है क्योंकि उन्होंने यहां टेस्ट शतक नहीं बनाया, लेकिन अपने पहले ही टेस्ट में भाटिया ने ये काम कर दिया। क्रांति का नाम भी गेंदबाजों के आॅनर बोर्ड पर आ गया।

नई दिल्ली में शुरू हुई बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के पहले राउंड में भारत के युवा स्टार आयुष शेट्टी ने चीन के वर्ल्ड चैंपियन शी यू ची को हराकर बड़ा उलटफेर किया। पीवी सिंधु, त्रिषा-गायत्री और पुरुष युगल जोड़ी ने भी शानदार जीत दर्ज की
गॉल टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम ने श्रीलंका पर अपना शिकंजा कस लिया है। भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे। जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम संघर्ष करती हुई नजर आ रही हैं। इस मुकाबले में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से बड़ी पारी की उम्मीद थी। ऋषभ पंत 62 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाने में कामयाब रहे।
मेडिकल साइंस की दुनिया से एक बेहद राहत देने वाली खबर सामने आई है। नीदरलैंड्स के एम्स्टर्डम यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर्स के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा शोध किया है, जो दुर्लभ बीमारियों से जूझ रहे बच्चों और उनके परिजनों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है।
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच से पहले कप्तान शुभमन गिल ने प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार को लेकर बड़ा बयान दिया है। जानें संभावित प्लेइंग इलेवन और पूरी खबर।
भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक और ढांचागत बदलावों की आहट सुनाई दे रही है। पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज और वर्तमान में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीईओ) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को बोर्ड में एक बेहद अहम और नई भूमिका सौंपी जा सकती है।
टोबी अल्बर्ट ने मेट्रो बैंक वनडे कप में दो अलग-अलग ओवरों में लगातार 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया है। जानिए उनकी इस 86 रनों की तूफानी पारी और मैच की हाइलाइट्स।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण बाहर हो गए हैं। बेंगलुरु में रिहैब के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें और समय देने की सलाह दी है।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड लगातार दूसरी बार एलन बॉर्डर मेडल जीतने वाले केवल पांचवें खिलाड़ी बन गए। ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट के सर्वोच्च व्यक्तिगत सम्मान की वोटिंग में उन्होंने अपने करीबी दोस्त एलेक्स कैरी को बेहद मामूली अंतर से पछाड़ा।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद विदेशी लीग में खेलने का फैसला किया है। वह यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में एम्स्टर्डम फ्लेम्स से जुड़ गए हैं।
जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद तेज गेंदबाज आकिब नबी को श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह