मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को छतरपुर जिले के राजनगर में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 31वीं किस्त जारी की।

हाइलाइट्स
राजनगर. स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को छतरपुर जिले के राजनगर में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 31वीं किस्त जारी की। सरकार ने सिंगल क्लिक से 1.26 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी बहनों के खातों में कुल 1857 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। प्रत्येक बहन के खाते में 1500 रुपये की राशि भेजी गई। राजनगर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि “लाड़ली बहनाओं की जय। आपका आशीर्वाद हमारी सरकार की सबसे बड़ी ताकत है। सीएम ने कहा कि बुंदेलखंड की इस धरती से लगातार तीन दिन बिताकर जाने का मन नहीं होता, यह भूमि महाराजा छत्रसाल की परंपरा और पराक्रम की प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “कांग्रेसी कहते थे कि लाड़ली बहना योजना सिर्फ चुनाव तक चलेगी और सरकार पैसे नहीं देगी, लेकिन कांग्रेसी सुन लें यह हमारी सरकार है, बहनों के खातों में हर माह पैसा पहुंचेगा और लगातार पहुंचेगा। CM ने दावा किया कि अब तक बहनों के खातों में करीब 46 हजार करोड़ रुपये डाले जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की मानसिकता महिलाओं के प्रति नकारात्मक रही है। सीएम ने कहा कि वे कहते थे कि बहनें पैसे से शराब पीएंगी। यह कांग्रेसी लोगों की सोच है। हमारी बहनें परिवार औ
सरदार पटेल और महाराजा छत्रसाल की प्रतिमाओं का अनावरण
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बुंदेलखंड में मां भारती के सपूत सरदार वल्लभाई पटेल जी और महाराजा छत्रसाल जी की नवनिर्मित प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। उन्होंने कहा कि हमारे महापुरुषों का जीवन हमें राष्ट्र की सेवा के लिए पूर्ण समर्पण के साथ निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है। 510 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी ।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजनगर से करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भी लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने बताया कि कुल 510 करोड़ रुपये के कार्यों की सौगात दी है। इसमें 270 करोड़ रुपये की लागत से 9 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 240 करोड़ रुपये के 20 कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसमें इनमें चार सांदीपनि विद्यालय, पांच अस्पताल, पांच सामुदायिक भवन और एक उप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं।
पांच सिहारा होटल बनाया जाएगा
सीएम ने बताया कि आने वाले समय में खजुराहो में कन्वेंशन हॉल के साथ 5 सितारा होटल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड को सिंचाई, पेयजल और औद्योगिक विकास का नया आधार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा का मजबूत आधार बन चुकी है। “हमारी बहनों का भरोसा हमारी सरकार की सबसे बड़ी शक्ति है। यह योजना सामाजिक सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण का मिशन है।
सरकार विकास और जनसेवा के संकल्प को पूरा कर रही
कार्यक्रम में खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुंदेलखंड के विकास में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। हमने कहा था कि बहनों को एक हजार देंगे और तीन हजार तक ले जाएंगे। आज 1500 रुपये की दूसरी किश्त जारी हुई है। यह सरकार विकास और जनसेवा के संकल्प को पूरा कर रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।