मुख्यमंत्री ने सपत्नीक सावन मास के दूसरे दिन श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद शिप्रा नदी के नरसिंह घाट पर डुबकी लगाई। विदेश प्रवास पर रवाना होने से पहले प्रदेशवासियों की समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि "बाबा महाकाल की असीम कृपा से ही मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।


उज्जैन। स्टार समाचार वेब
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पट श्रावण माह के दूसरे दिन शनिवार तड़के (4 बजे) भस्म आरती के दौरान खोले गए। पंडे और पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक और दूध, दही, घी, शकर, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। भगवान महाकाल को मस्तक रजत, चंद्र, भांग, चन्दन और गुलाब के फूल की माला अर्पित की। श्रृंगार पूरा होने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई। भगवान महाकाल का भांग, ड्रायफ्रूट और आभूषण के साथ फूलों से राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया। भस्म अर्पित करने के बाद शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ सुगन्धित पुष्प की माला अर्पित की। वहीं सीएम डॉ. मोहन यादव श्रावण माह के दूसरे दिन सपत्नीक भगवान श्रीमहाकाल के दर्शन कर भस्मारती में शामिल हुए। भस्मारती के बाद उन्होंने भगवान श्रीमहाकाल का पूजन किया। पुजारी आकाश गुरु द्वारा पूजन संपन्न करवाया गया। मुख्यमंत्री ने नरसिंह घाट पर स्नान कर पूजन-अर्चन भी किया।

मुख्यमंत्री ने श्रीमहाकाल मंदिर परिसर में भ्रमण कर भस्मारती में शामिल हुए श्रद्धालुओं से उनके मंदिर में दर्शन अनुभव की जानकारी ली और उनकी कुशल क्षेम जानी। अयोध्या से उज्जैन महाकालेश्वर के दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु ने सीएम को धन्यवाद देकर कहा कि उनके दर्शन सुलभता से पूर्ण हुए।
मुख्यमंत्री ने कहा की बाबा श्रीमहाकाल की कृपा और पीएम मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश देश के साथ कदम से कदम मिलाकर प्रगति कर समृद्धि की और अग्रसर है। इंदौर में आयोजित ग्रोथ समिट में प्राप्त निवेश से प्रदेश के युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा। युवाओं को स्कूल एवं कॉलेज में विश्व स्तरीय रोजगारमूलक पाठ्यक्रम की शिक्षा दी जा रही है। युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए 3 लाख से अधिक रोजगार सृजित किए जा रहे है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रमोशन के माध्यम से प्रदेश के 5 लाख अधिकारी और कर्मचारियों को फायदा होगा। प्रदेश में सभी क्षेत्रों में समान रूप से निवेश आकर्षित कर युवाओं को रोजगार के समान अवसर दिए जा रहे है। प्रदेश में धार्मिक पर्यटन की सभी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। कावड़ यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के साथ, उनकी सुविधा के लिए प्रदेश के सभी देवस्थानों में उचित प्रबंधन किए गए है।
सरकार सर्वजन हिताय के ध्येय को आत्मसात कर कार्य कर रही है। लाड़ली बहनों और सभी वर्ग से किए गए वादों को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही प्रदेश में शासकीय नौकरियों में बहनों को 35 फीसदी आरक्षण दिया गया है। श्रीमहाकाल की कृपा से विभिन्न योजनाओं अंतर्गत 5 हजार का इनसेंटिव इंडस्ट्री में लेबर को देने का संकल्प भी पूरा किया जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। देर रात विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी किए गए, जिसके बाद दतिया सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।