सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोमवार की सुबह कूनो नेशनल पार्क में बोत्सवाना से लाए गए 9 चीतों में से सीसीड़ी- 2 और सीसीड़ी-3 नाम के 2 मादा चीतों को खुले जंगल में आजाद किया।इस नजारे को देखकर मौके पर मौजूद सभी लोग आनंदित हो उठे, इस दौरान प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला, रामनिवास रावत, गुड्डी बाई आदिवासी और जिला अध्यक्ष शशांक भूषण के अलावा तमाम जनप्रतिनिधि और प्रशासन-पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने आज कूनो नेशनल पार्क के क्वॉरेंटाइन बाड़े से 2 मादा चीतों को वन में स्वच्छंद विचरण के लिए विमुक्त किया।

मप्र की धरती ने चीतों को अपना कर परिवार का हिस्सा बनाया
मध्यप्रदेश में चीता प्रोजेक्ट को मिली उम्मीद से बढ़कर उड़ान
बोत्सवाना से लाई गई सीसीडी-2 और सीसीडी-3 आजाद
एमपी के श्योपुर में अब चीतों का कुनबा बढ़कर 57 हुआ
वाइल्ड लाइफ वैटनरी हॉस्पीटल का सीएम ने किया निरीक्षण
श्योपुर। स्टार समाचार वेब
सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज सुबह कूनो नेशनल पार्क में बोत्सवाना से लाए गए 9 चीतों में से सीसीड़ी- 2 और सीसीड़ी-3 नाम के 2 मादा चीतों को खुले जंगल में आजाद किया। इस दौरान सीएम ने जैसे ही पिंजरे के गेट को खोला वैसे ही पिंजरे में बंद चीते फर्राटा भरी रफ्तार में भागते हुए जंगल में पहुंच गए। इस नजारे को देखकर मौके पर मौजूद लोग आनंदित हो उठे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेलीकॉफ्टर से रविवार की देर शाम ही श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क पहुंच गए थे। उनका हेलीकॉफ्टर कूनो के अंदर बने हेलीपेड़ पर उतारा गया, इसके बाद सीएम ने कूनो के अंदर बने वन विभाग के रेस्ट हॉउस पर ही रात्रि विश्राम किए। सुबह साढ़े 8 बजे उन्होंने बोत्सवाना के 2 चीतों को कूनो रेस्ट हॉउस से कुछ ही दूरी पर कूनो नदी के पास बनाई गई साइट पर खुले जंगल में छोड़ा।
मध्यप्रदेश नित नए कीर्तिमान रच रहा
वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-मध्यप्रदेश की धरती ने चीतों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराकर , उन्हें पुनर्स्थापित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर अपने परिवार का हिस्सा बनाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने साढ़े तीन साल पहले कूनो में चीता प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। आज देश में चीता पुनर्स्थापना का यह प्रोजेक्ट सफलता के साथ में आयामों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य में मध्यप्रदेश नित नए कीर्तिमान रच रहा है।
चीतों के पुनर्स्थापन को निरंतर सफलता
मुख्यमंत्री ने कहा-मध्यप्रदेश धर्म, निवेश एवं जैव विविधता के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका और अब बोत्सवाना से लाए गए चीतों के पुनर्स्थापन को निरंतर सफलता मिल रही है और आज प्रदेश ने देशभर में चीता स्टेट के रूप में पहचान बनाई है। वर्तमान में चीतों की संख्या 57 है, जिनमें से 54 कूनो नेशनल पार्क में और 03 गांधी सागर अभ्यारण्य में है।
मौके पर यह रहे मौजूद
इस अवसर पर मंत्री राकेश शुक्ला, मध्यप्रदेश वन विकास निगम के अध्यक्ष रामनिवास रावत, सहरिया विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष गुड्डी बाई आदिवासी, शशांक भूषण, राघवेन्द्र जाट, सुमित सिंघल, शुभम मुदगल, बाबू सिंह यादव, कौशल गोयल मौजूद रहे। इसके साथ ही पीसीसीएफ समिता राजौरा, डीआईजी संजय कुमार जैन, कलेक्टर शीला दाहिमा, एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल, डीएफओ कुनो आर थिरूकुराल, सामान्य केएस रंधा, सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद, एडीएम रूपेश उपाध्याय, एएसपी प्रवीण भूरिया उपस्थित थे।
वैटनरी हॉस्पीटल का किया निरीक्षण
कूनो नेशनल पार्क के रेस्ट हॉउस पर रात्रि विश्राम के दौरान सीएम ने कूनो के अंदर बनाए गए वाइल्ड लाइफ वैटनरी हॉस्पीटल का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने हॉस्पीटल की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा और वहां मौजूद डॉक्टर व कूनो के अधिकारियों से जानकारी लेकर वन्य जीवों का उपचार करने और उनके रखरखाव करने के वारे में जानकारी ली।
यह भी पढ़िए...
बोत्सवाना से लाए गए चीतों ने पूरा किया क्वारंटीन, ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिलेगा नया विस्तार
चीता स्टेट बना मध्यप्रदेश: अब बोत्सवाना से नौ और चीते पहुंचे कूनो
बढ़ेगा कुनबा: कूनो नेशनल पार्क में फिर गूंजेगी दहाड़, बोत्सवाना से आ रहे 8 नए चीते

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह