मध्यप्रदेश के शिवपुरी के जिला अस्पताल से नवजात बच्ची चोरी करने वाली महिला को पुलिस ने सागर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने के लिए 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आरोपी महिला चोरी के बाद बस से सागर तक पहुंच गई थी। सागर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

जिला अस्पताल में भर्ती नवजात के स्वास्थ्य की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी।
सागर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के शिवपुरी के जिला अस्पताल से नवजात बच्ची चोरी करने वाली महिला को पुलिस ने सागर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने के लिए 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आरोपी महिला चोरी के बाद बस से सागर तक पहुंच गई थी। सागर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। बच्ची को भी सुरक्षित बरामद कर सागर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, शिवपुरी के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल से बुधवार तड़के सुबह नवजात को चोरी कर भागी महिला को सागर पुलिस ने भैंसा पहाड़ी के पास से पकड़ लिया। महिला के पास से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया है। बच्ची को सागर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवपुरी पुलिस ने आरोपी महिला पर 30 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था। सागर पुलिस आरोपित महिला से पूछताछ कर रही है।
शिवपुरी निवासी रोशनी आदिवासी ने जिला अस्पताल में 28 अक्टूबर की रात में बच्ची को जन्म दिया था, जिसके बाद 29 अक्टूबर की सुबह 5 बजे रोशनी की भाभी रामवती आदिवासी के पास एक अज्ञात महिला आई और रामवती से खुद को नि:संतान बताते हुए बच्चे को अपने पति को दिखाकर लाने की मांग करने लगी। इस तरह अपनी बातों में उलझाकर आरोपी महिला बच्ची को अपने साथ ले गई, जिसके बाद वह लौट कर नहीं आई। बच्ची चोरी होने की सूचना के बाद अस्पताल सहित पूरे जिले में हड़कंप मच गया।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्ची चोरी करने वाली अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की। पुलिस ने महिला पर 30 हजार का ईनाम भी घोषित किया। शाम को पता चला कि महिला बस में सवार होकर सागर पहुंच रही है। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद शाम को मोतीनगर और कैंट पुलिस को झांसी बस स्टैंड पर रवाना किया गया। दोनों थानों के एक दर्जन पुलिस कर्मी झांसी बस स्टैंड की ओर पहुंचे। जहां महिला को झांसी की ओर से आ रही बस में भैंसा पहाड़ी के पास पकड़ लिया गया।
पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा जारी किए गए महिला के फुटेज से उसका मिलान कर किया गया। पुलिस ने महिला से उसका नाम, पता और चोरी का कारण पूछा, लेकिन महिला के पास उसकी पहचान का कोई दस्तावेज नहीं मिला। साथ ही वह लगातार अलग-अलग नाम पता बताकर पुलिस को गुमराह कर रही है। महिला सहित बच्ची के मिलने की सूचना शिवपुरी पुलिस को दे दी गई। रात को ही वहां से पुलिस बच्ची के परिजनों को लेकर सागर रवाना हो गई है। मौके पर एसपी डॉ. संजीव उईके, लोकेश सिन्हा, सीएसपी ललित कश्यप सहित महिला अधिकारी व पुलिस कर्मियों अस्पताल पहुंच कर बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
शिवपुरी से बच्ची को लेकर भागने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने महिला को सागर से गिरफ्तार कर लिया है। महिला वहां से कई बसों को बदलकर 280 किमी दूर सागर पहुंची, जहां से वह भागने की फिराक में थी। बच्ची सुरक्षित है। महिला से पूछताछ की जा रही है।
डॉ. संजीव उईके, एएसपी, सागर


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी भोपाल में लोक आस्था के महापर्व छठ पर उमड़ी श्रद्धा की भीड़। मंत्री विश्वास सारंग ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना। जानिए शीतलदास की बगिया सहित प्रमुख घाटों के विशेष आयोजन और पारण की पूरी जानकारी।
रीवा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक महिला द्वारा मानसिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोचिंग से लौटते वक्त उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।