मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेटे डॉ. अभिमन्यु की सगाई और आज शादी सादगी से कर समाज के सामने मिसाल पेश की। बैलगाड़ी से पहुंचे जोड़े की साधारण रस्में चर्चा का विषय बनीं।

मुख्यमंत्री ने सादगी और संस्कार का प्रतीक बनाकर प्रदेश में मिसाल पेश की है।

उज्जैन। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेटे डॉ. अभिमन्यु की सगाई और आज शादी सादगी से कर समाज के सामने मिसाल पेश की। बैलगाड़ी से पहुंचे जोड़े की साधारण रस्में चर्चा का विषय बनीं। दरअसल, मध्यप्रदेश के सीएम के बेटे अभिमन्यु और बहू इशिता आज उज्जैन के सांवराखेड़ी में होने वाले सामूहिक सम्मेलन में विवाह बंधन में बंधेंगे। सीएम के बेटे-बहू के साथ कुल 22 जोड़े सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक साथ फेरे लेंगे। सुबह तय समय पर सभी विवाह स्थल पर घोड़े-बग्घियों पर सवार होकर निकले।
इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव के बेटे डॉ. अभिमन्यु ने कहा कि सामूहिक सम्मेलन में शादी कर रहे हैं, इसकी डबल खुशी है। इतना भव्य कार्यक्रम चल रहा है। काफी अच्छा लग रहा है। बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि आगे का जीवन सुखी रहे।
शादी में कई वीवीआईपी के आने की संभावना है। कुछ पहुंच भी गए हैं। वाकणकर ब्रिज के समीप सांवराखेड़ी में सामूहिक विवाह सम्मेलन में होने वाले कार्यक्रम में देश भर के 8 राज्यपाल, 11 मुख्यमंत्री और लगभग 25 संतों को आमंत्रित किया है।
सुबह 10 बजे से भोजन तैयार किया जा रहा है। जिसमें काजू कतली, राज भोग मूंग खसखस का हलवा, केसर कलाकंद, राजस्थानी डंठल पपड़ी, ड्रायफ्रूट चना दाल, भजिये, छोले, आलू-गोभी की सब्जी, पूरी दाल रोटी, चावल सब कुछ बफेट सिस्टम में खाने को मिलेगा।
सामूहिक सम्मेलन में 22 जोड़े के दूल्हा-दुल्हन दोनों और 44 परिवार के 25-25 लोगों को आमंत्रित किया गया है। कोई ज्यादा भी लाना चाहें तो उस पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। सभी वर एक साथ तोरण मार मंडप में बैठेंगे मुख्यमंत्री के मित्र एवं परिवार के सदस्य रवि सोलंकी ने बताया सभी मेहमानों से उपहार नहीं लाने का आग्रह किया गया है।
सामूहिक सम्मेलन के डोम को विशेष रूप से सजाया गया है। सभी वीआईपी और वीवीआईपी के बैठने की व्यवस्था यहां की गई है। 22 वर-वधु एक साथ वरमाला आपस में पहनाएंगे। इसके लिए 5 विशेष डोम बनाए गए हैं। दूल्हा-दुल्हन के लिए ग्रीन रूम तैयार किए गए हैं। यहां वीआईपी के लिए 1 पैंट्री भी है। एक 40/100 का विशाल मंच बनाया गया है। एक मंच 50/25 का ओर फेरों के लिए 15/15 साइज के 22 मंडप बनाए गए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। देर रात विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी किए गए, जिसके बाद दतिया सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।