×

मध्यप्रदेश: अप्रैल में ही घोषित हो जाएगा 10वीं-12वीं का परीक्षा परिणाम

मध्यप्रदेश में 10वीं-12वीं की मुख्य परीक्षा का परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी होने का दावा किया जा रहा है। गौरतलब है कि इस वर्ष बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं फरवरी में शुरू होकर 7 मार्च को समाप्त हो गई थीं। परीक्षा जल्दी समाप्त होने के कारण पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में घोषित हो सकता है।

By: Arvind Mishra

Mar 15, 20269:53 AM

view5

view0

मध्यप्रदेश: अप्रैल में ही घोषित हो जाएगा 10वीं-12वीं का परीक्षा परिणाम

परीक्षा का परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी होने का दावा किया जा रहा है।

  • एमपी बोर्ड ने 10वीं-12वीं द्वितीय परीक्षा टाइम टेबल जारी
  • दोनों कक्षाओं की द्वितीय परीक्षा सात मई से हो जाएंगी शुरू
  • प्रदेशभर में में कॉपियों का मूल्यांकन कार्य तेजी से जारी

भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश में 10वीं-12वीं की मुख्य परीक्षा का परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी होने का दावा किया जा रहा है। गौरतलब है कि इस वर्ष बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं फरवरी में शुरू होकर 7 मार्च को समाप्त हो गई थीं। परीक्षा जल्दी समाप्त होने के कारण पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में घोषित हो सकता है। बताया जाता है कि इस बार कॉपियों के मूल्यांकन का काम तेजी से चल रहा है। यही नहीं, मूल्यांकन की राज्य स्तरीय निगरानी भी की जा रही है। वहीं माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं कक्षा की द्वितीय परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी है। बोर्ड के अनुसार द्वितीय परीक्षाएं 7 मई से शुरू होंगी।  

असफल छात्रों को मिलेगा मौका

अब द्वितीय परीक्षा की घोषणा के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि 25 अप्रैल के बाद कभी भी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया जा सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद जिन विद्यार्थियों के अंक अपेक्षा से कम होंगे या वे असफल होंगे, उन्हें द्वितीय परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

कॉपियों का मूल्यांकन कार्य जारी

ग्वालियर के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिंदे की छावनी में बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तेजी से किया जा रहा है। शिक्षक लगातार कॉपियों की जांच में जुटे हुए हैं, ताकि समय पर परिणाम घोषित किया जा सके।

सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक परीक्षाएं

माध्यमिक शिक्षा मंडल के अनुसार 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की द्वितीय परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा कार्यक्रम विषयवार निर्धारित किया गया है, जिसके अनुसार विभिन्न तिथियों पर अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं होंगी।

12वीं कक्षा की द्वितीय परीक्षा कार्यक्रम

दिनांक विषय
7 मई बायोटेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला पखावज
8 मई हिंदी
9 मई रसायन, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एलिमेंट ऑफ साइंस एंड मैथेमेटिक्स, ड्राइंग एवं पेंटिंग, गृह प्रबंध पोषण व वस्त्र विज्ञान
11 मई एनएसक्यूएफ के विषय, शारीरिक शिक्षा, एआई
12 मई भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बैंडरी, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास
13 मई भूगोल, क्रॉप प्रोडक्शन, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, विज्ञान एवं स्वास्थ्य
14 मई कृषि, होम साइंस, एकाउंटेंसी
15 मई संस्कृत
16 मई अंग्रेजी
18 मई बायोलॉजी
19 मई ड्राइंग एंड डिजाइन
20 मई समाजशास्त्र
21 मई गणित, मनोविज्ञान
22 मई इंफारमेटिक प्रैक्टिसेस
23 मई उर्दू, मराठी
25 मई राजनीति शास्त्र

10वीं कक्षा की द्वितीय परीक्षा कार्यक्रम

दिनांक विषय
7 मई हिंदी
8 मई मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, चित्रकला, गायन, वादन, तबला, पखावज, कंप्यूटर
9 मई उर्दू
11 मई गणित (स्टैंडर्ड व बेसिक)
12 मई एनएसक्यूएफ के विषय
13 मई संस्कृत
14 मई सामाजिक विज्ञान
16 मई विज्ञान
19 मई अंग्रेजी

COMMENTS (0)

RELATED POST

मध्यप्रदेश: अप्रैल में ही घोषित हो जाएगा 10वीं-12वीं का परीक्षा परिणाम

मध्यप्रदेश: अप्रैल में ही घोषित हो जाएगा 10वीं-12वीं का परीक्षा परिणाम

मध्यप्रदेश में 10वीं-12वीं की मुख्य परीक्षा का परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी होने का दावा किया जा रहा है। गौरतलब है कि इस वर्ष बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं फरवरी में शुरू होकर 7 मार्च को समाप्त हो गई थीं। परीक्षा जल्दी समाप्त होने के कारण पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में घोषित हो सकता है।

Loading...

Mar 15, 20269:53 AM

एनसीईआरटी: नौवीं में वित्तीय गणित का नया अध्याय जोड़ा, 2026-27 से लागू 

एनसीईआरटी: नौवीं में वित्तीय गणित का नया अध्याय जोड़ा, 2026-27 से लागू 

एनसीईआरटी ने राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा के आधार पर कक्षा आठवीं तक का नया पाठ्यक्रम जारी करने के बाद अब कक्षा नौवीं के लिए संशोधित ड्राफ्ट पाठ्यक्रम जारी किया है। इसमें विज्ञान के साथ ही गणित सहित अन्य विषयों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

Loading...

Mar 07, 202610:00 AM

UPSC CSE 2025 Final Result Out: अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, देखें 958 चयनित उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट और कैटेगरी वाइज डेटा।

UPSC CSE 2025 Final Result Out: अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, देखें 958 चयनित उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट और कैटेगरी वाइज डेटा।

UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर। जानें टॉप-20 उम्मीदवारों के नाम, खाली पदों का विवरण और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।

Loading...

Mar 06, 20264:24 PM

मध्यप्रदेश: नए शिक्षा सत्र से बोर्ड परीक्षा में 10वीं में 7 और 12वीं में होंगे 6 पेपर

मध्यप्रदेश: नए शिक्षा सत्र से बोर्ड परीक्षा में 10वीं में 7 और 12वीं में होंगे 6 पेपर

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले लाखों विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है। एक दशक से  से चले आ रहे बेस्ट ऑफ फाइव सिस्टम, जिसमें एक विषय में फेल होने पर भी छात्र पास मान लिए जाते थे, उसे अब समाप्त किया जा रहा है।

Loading...

Mar 05, 202612:48 PM

दिल्ली में मचा हड़कंप: चार स्कूल और एक बैंक को बम की धमकी

दिल्ली में मचा हड़कंप: चार स्कूल और एक बैंक को बम की धमकी

देश की राजधानी दिल्ली के स्कूलों को बम धमकी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज एक बार फिर कुछ स्कूलों को ई-मेल के जरिए धमकी दी गई है। दिल्ली स्थित सरदार पटेल विद्यालय समेत कई स्कूलों में आज फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल आया।

Loading...

Mar 02, 202611:23 AM