पितृ मोक्ष अमावस्या के पावन अवसर पर तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में आस्था का महासागर उमड़ पड़ा। मां नर्मदा के विभिन्न घाटों पर 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर अपने पितरों के निमित्त तर्पण, पिंडदान और पूजन किया।

नर्मदा घाटों पर दिखा आस्था, परंपरा और लोक संस्कृति का अनूठा संगम
तड़के चार बजे से शुरू हुआ स्नान और अनुष्ठान देर रात तक चलता रहा

भोपाल। स्टार समाचार वेब
पितृ मोक्ष अमावस्या के पावन अवसर पर तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में आस्था का महासागर उमड़ पड़ा। मां नर्मदा के विभिन्न घाटों पर 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर अपने पितरों के निमित्त तर्पण, पिंडदान और पूजन किया। तड़के चार बजे से शुरू हुआ स्नान और अनुष्ठानों का यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। पितरों की आत्मशांति, परिवार की सुख-समृद्धि और बाधाओं से मुक्ति की कामना को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। नागर घाट और अभय घाट पर विशेष रूप से रातभर धार्मिक अनुष्ठानों का दौर जारी रहा। कई श्रद्धालुओं ने विद्वान ब्राह्मणों के माध्यम से विधि-विधान से तर्पण कराया, तो कई परिवार सामूहिक रूप से पितृ कर्म करते नजर आए। घाटों पर गूंजते मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया था।
लोक संस्कृति की अद्भुत झलक
पारंपरिक धार्मिक क्रियाओं के साथ-साथ इस अवसर पर निमाड़ और मालवा की लोक संस्कृति की अद्भुत झलक भी देखने को मिली। कष्ठों से मुक्ति और मनोकामना पूर्ति के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बड़वा-भोपाओं के पास भी पहुंचे। खरगोन जिले के लक्ष्मण महाराज, देवा महाराज और श्रवण महाराज ने बताया कि पूर्वजों के समय से चली आ रही इन मान्यताओं के तहत लोग बाधा निवारण और पूजा-पाठ के लिए यहां पहुंचते हैं। नर्मदा स्नान और तर्पण के बीच निमाड़ी गम्मत और पारंपरिक लोक कला ने देश के विभिन्न कोनों से आए श्रद्धालुओं का विशेष रूप से ध्यान आकर्षित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया नमन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पितृ मोक्ष अमावस्या के इस पावन पर्व पर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से पूज्य पितरों के चरणों में कोटि-कोटि नमन किया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि हमारे पूर्वजों द्वारा दिए गए संस्कार, परंपरा और नैतिक मूल्य ही हमारी सबसे बड़ी धरोहर हैं, जिनके आशीर्वाद से हमारे भविष्य को सही दिशा मिलती है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस पर्व पर अपने पितरों का पुण्य स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करें और संस्कारों की इस अमूल्य विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएं।

पितृ मोक्ष अमावस्या के पावन अवसर पर तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में आस्था का महासागर उमड़ पड़ा। मां नर्मदा के विभिन्न घाटों पर 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर अपने पितरों के निमित्त तर्पण, पिंडदान और पूजन किया।
जानिए 10 अक्टूबर 2026, शनिवार का संपूर्ण पंचांग। यहाँ पढ़ें सर्व पितृ अमावस्या, हस्त नक्षत्र, इन्द्र योग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
अंक ज्योतिष के अनुसार 10 अक्टूबर का दिन मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा? जानिए करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ा संपूर्ण राशिफल व विशेष उपाय।
10 अक्टूबर का राशिफल विस्तार से पढ़ें। मेष, वृष, मिथुन से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन और स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, जानें यहाँ।
दशहरा और दुर्गा विसर्जन 2026 की सही तिथि को लेकर असमंजस है? जानें 20 और 21 अक्टूबर में से किस दिन विजयादशमी मनाना शास्त्र सम्मत है और पंचांग क्या कहता है।
अंक ज्योतिष के अनुसार 9 अक्टूबर 2026 का दिन मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा? जानिए करियर, धन, स्वास्थ्य और उपाय से जुड़ी पूरी जानकारी हिंदी में।
9 अक्टूबर 2026 के दैनिक राशिफल में जानिए मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों का भविष्य। जानिए करियर, व्यापार, धन और स्वास्थ्य से जुड़ी हर जरूरी भविष्यवाणी।
जानिए 9 अक्टूबर 2026 का संपूर्ण पंचांग, जिसमें आश्विन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि, उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र, ब्रह्म योग, अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल की सटीक जानकारी दी गई है।
जानिए 08 अक्टूबर 2026 का अंक राशिफल। मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी खास भविष्यवाणियां।
08 अक्टूबर 2026 गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का विस्तृत राशिफल, जिसमें करियर, व्यापार, धन और परिवार से जुड़ी सभी जानकारियां शामिल हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह