मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में देर रात आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि 8 घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सका। 11 फायर स्टेशन से 50 से ज्यादा दमकल-टैंकर पानी अब तक डाला गया, लेकिन आग में 25 टन कचरा जलकर राख हो गया है।


भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में देर रात आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि 8 घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सका। 11 फायर स्टेशन से 50 से ज्यादा दमकल-टैंकर पानी अब तक डाला गया, लेकिन आग में 25 टन कचरा जलकर राख हो गया है। अन्ना नगर में यह कचरा प्लांट मुख्य रोड से 10 मीटर की दूरी पर भी नहीं है। इस वजह से इलाके में हड़कंप की स्थिति देखी गई। दरअसल, भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में अन्ना नगर के सामने भोपाल नगर निगम के कचरा स्टेशन में दरमियानी आधी रात को भीषण आग लग गई। आग नगर निगम के कचरा स्टेशन के रद्दी कपड़े और रिसाइकलिंग यूनिट में लगी है। फेब्रिक रिसाइकलिंग यूनिट में लगभग महीने भर से सामान पड़ा हुआ था। रिसाइकलिंग यूनिट को दोबारा शुरू करने के लिए निगम ने ठेका कंपनी को 15 दिन पहले ही नोटिस दिया था।

पीपीपी मोड में प्लांट का संचालन
प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड में कचरा रिसाइकलिंग प्लांट का संचालन किया जा रहा था। आग से लगभग 25 लाख का प्लांट जल कर खाक हो गया है। आग बुझाने के लिए नगर निगम की दर्जन भर दमकलें आधी रात से जुटी हुई हैं। सुबह 9:00 बजे तक आग धधक रही थी। हालंकि अब काबू पाया लिया गया है। फिर धुआं उठ रहा है।
बंद यूनिट में रखे थे रद्दी कपड़े
बंद पड़ी रिसाइकलिंग यूनिट में करीब 150 टन रद्दी कपड़ों की गठानें पड़ी हुई थीं। आग लगने के बाद कचरा प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम के साथ नगर निगम के कुछ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे।
मटेरियल रिकवरी फैसिलिट खाक
आग लगने से प्लांट के अंदर रिसाइकलिंग यूनिट के पास स्थापित नगर निगम के मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी भी जल कर खाक हो गया है। यह कचरा प्लांट मुख्य रोड से 10 मीटर की दूरी पर भी नहीं है। इस वजह से इलाके में हड़कंप की स्थिति रही। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट है या कुछ और इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।
कपड़ों की वजह से भड़की आग
इस गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में रिसीलिंग वाला कपड़ों का अंबार लगा हुआ है। आग कपड़ों के ढेर में लगी होने के कारण काबू में नहीं आ रही। हालांकि आग अब फैलना बंद हो चुकी है, लेकिन कपड़ों की गठानें अभी जल रही हैं और उनसे धुआं निकल रहा है। आग किन परिस्थितियों में लगी, इसको लेकर भी सवाल उठाने लगे हैं। नगर निगम के अधिकारी रविवार को आग बुझने के बाद बिजली कंपनी के अधिकारियों के साथ प्लांट का निरीक्षण करेंगे।
यह भी पढ़िए...
भोपाल... आधी रात फिर टिंबर-शोरूम और गोदाम में लगी भीषण आग
देवलहा जंगल में भीषण आग, दो वनकर्मी झुलसे, कई हेक्टेयर प्रभावित क्षेत्र


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। जानिए इस कार्यक्रम की मुख्य बातें, 'नमो प्रेरणा अभियान' और जनजातीय गौरव से जुड़ी खास जानकारियां।
इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हरीश चौधरी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने शिक्षा, रोजगार, 27% ओबीसी आरक्षण और बजट जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए।
उज्जैन में युवा धर्म संसद को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मानव अहंकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दुनिया इंसान की मर्जी से नहीं, बल्कि प्रकृति के शाश्वत नियमों से चलती है।
भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उच्च शिक्षा में बेटियों के नामांकन पर भी विशेष चर्चा हुई।
कूनो नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट चीता के तहत मादा चीता KGP12 ने 4 नए शावकों को जन्म दिया है। अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 54 हो गई है। जानिए पूरी खबर।
शिप्रा नदी के पावन तटों (रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट) और भव्य महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही उज्जैन ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
उज्जैन के रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 50 लाख लोगों को जमीन की निःशुल्क रजिस्ट्री की सौगात दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।