मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में रात्रि ग्रामीण शानु मंगल भुसुमकर के निवास पर भोजन किया। मुख्यमंत्री ने परिजनों के साथ श्रीअन्न से बना भोजन भी ग्रहण किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीण परिवार और आसपास के ग्रामीणों की प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहा।

बैतूल के किसानों की उपज को मिलेगा सही दाम
सुदूर कुकरू गांव में लगी मुख्यमंत्री की चौपाल
शानू मंगल के परिवार के साथ किया रात्रि भोजन
स्व-सहायता समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन

बैतूल। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में रात्रि ग्रामीण शानु मंगल भुसुमकर के निवास पर भोजन किया। मुख्यमंत्री ने परिजनों के साथ श्रीअन्न से बना भोजन भी ग्रहण किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीण परिवार और आसपास के ग्रामीणों की प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहा। मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से संवाद करते हुए स्थानीय संस्कृति, परंपराओं एवं खान-पान संबंधित चर्चा की। ग्रामीण शानु मंगल भुसुमकर ने बताया कि उन्हें वर्ष 2019-2020 में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला था, जिससे उनका पक्का मकान बनने का सपना साकार हुआ। दरअसल, सीएम ने शनिवार रात जिले के सुदूर गांव कुकरू में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सीएम ने इस दौरान कुकरू क्षेत्र में कोदो-कुटकी प्रसंस्करण केंद्र लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय किसानों को सही दाम मिलेगा।
कुकरू में बनेगी पानी टंकी, तालाब
चौपाल में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास संबंधी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। सरपंच की मांग पर मुख्यमंत्री ने कुकरू में पानी टंकी, तालाब और डेडवाकुंड क्षेत्र में पुलिया निर्माण के निर्देश दिए। साथ ही छात्रावास के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश कलेक्टर को दिए।
पशुपालन और छोटे उद्योगों पर फोकस
मुख्यमंत्री ने बेहतर नस्ल के पशु उपलब्ध कराने और पात्र हितग्राहियों को पशु शेड योजना का लाभ देने को कहा। महिला स्व-सहायता समूहों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
लाड़ल बहना की किस्त मिल रही या नहीं...
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व-सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से लाड़ली बहना योजना के तहत मिलने वाली राशि के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि योजना की राशि नियमित रूप से प्राप्त हो रही है या नहीं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।