मध्य प्रदेश के जबलपुर में EOW ने निगम अधिकारी पोला राव के घर बड़ी छापेमार कार्रवाई की है। जिसमें निगम अधिकारी के ठिकानों पर छापा मारकर आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच की जा रही है। आपको बता दें टीम आय और संपत्ति का हिसाब खंगाल रही है।


जबलपुर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के जबलपुर में ईओडब्ल्यू जबलपुर की टीम ने आज यानी मंगलवार को नगर निगम में प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पोला राव के आदि प्लाजा के समीप स्थित उनके आवास सहित अन्य ठिकानों छापा मारा। ईओडब्ल्यू की टीम ने निगम के एक ठेकेदार के घर छापा मारा है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद कोर्ट से सर्च वारंट लेकर यह कार्रवाई की गई। टीम ने विजय नगर के मुस्कान प्लाजा में स्थित उनके निवास पर घंटों तक जांच की और आय और संपत्ति से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए। मूल रूप से आंध्रप्रदेश निवासी पोला राव वर्तमान में सिविल लाइन स्थित नगर निगम स्वास्थ्य कार्यालय में पदस्थ हैं। जांच में ईओडब्ल्यू को जबलपुर में उनके नाम एक फ्लैट और 10 हजार वर्गफुट का प्लॉट मिलने की जानकारी मिली है।
बैंक खातों, बीमा के रिकॉर्ड जब्त
ईओडब्ल्यू के डीएसपी मनजीत सिंह ने बताया कि जांच के दौरान आंध्रप्रदेश में एक एकड़ कृषि भूमि होने के दस्तावेज भी सामने आए हैं। इसके अलावा 15 से 16 लाख रुपए कीमत के चार दोपहिया वाहन और एक चारपहिया वाहन भी मिले हैं। टीम ने बैंक खातों, बीमा पॉलिसियों और नकद लेन-देन से संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए हैं। सभी संपत्तियों और निवेश का मूल्यांकन किया जा रहा है। इसके साथ ही आय और संपत्ति के बीच अंतर का आकलन किया जा रहा है।
बहन और बहनोई के घर भी जांच
पोला राव की बहन और बहनोई भी जबलपुर में रहते हैं। उनका मकान नजूल भूमि पर बना होना बताया जा रहा है, जिसकी भी जांच की जा रही है। वर्तमान में पोला राव के पास नगर निगम के वार्ड क्रमांक 6, 8, 9 और 10 का प्रभार है। ईओडब्ल्यू अधिकारियों का कहना है कि देर शाम तक जांच के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि पोला राव कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं और उनकी आय के मुकाबले संपत्ति कितनी अधिक है।
खबर अपडेट हो रही है ...
MP News: रतलाम में लोकायुक्त का छापा, PPO के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार
बंगाल: अभिषेक बनर्जी के घर का छापा, रात तीन बजे ताला तोड़कर पुलिस घुसी अंदर, सुबह-सुबह पहुंचीं ममता


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस चंद्र जैन (77 वर्ष) का आज यानी सोमवार को सुबह इंदौर के ज्यूपिटर अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से उज्जैन समेत पूरे प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।
रेलवे ने कानपुर सेंट्रल-मदुरई स्पेशल ट्रेन (01925/01926) के 4-4 अतिरिक्त फेरे चलाने का फैसला किया है। भोपाल, बीना और इटारसी के यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ। अगस्त में हर बुधवार और शनिवार को चलेगी ट्रेन।
भोपाल के अरेरा कॉलोनी, शाहपुरा और गौतम नगर समेत कई आवासीय इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी के विरोध में रहवासियों ने रविवार को रैली निकाली।
जैसलमेर में सेना की गाड़ी पलटने से शहीद हुए इंदौर के मेजर हमजा आरिफ को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। एक महीने पहले ही हुई थी उनकी शादी। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आचार्य श्री 108 समय सागर महाराज के चातुर्मास कलश स्थापना समारोह में भाग लिया। उन्होंने एक दिवसीय विधानसभा सत्र बुलाकर आचार्य श्री को आमंत्रित करने की घोषणा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत भोपाल में आयोजित कार्यक्रम की विस्तृत कवरेज। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और अन्य अतिथियों के प्रेरणादायक विचार।
मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के 3600 एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर 14 हजार से स्टाइपेंड 30 हजार करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जानें क्या है पूरा मामला और स्वास्थ्य सेवाओं पर इसका असर।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को प्रदेशभर से पहुंचे हजारों आउटसोर्स बिजली कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन के बैनर तले एकजुट हुए कर्मचारियों ने आंबेडकर मैदान में विशाल धरना दिया।
दतिया विधानसभा उपचुनाव का रण अब अपने अंतिम और सबसे निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। 30 जुलाई को ईवीएम में बंद हुए राजनीतिक दिग्गजों के भाग्य का फैसला मतगणना के साथ सामने आ जाएगा। उपचुनाव में भाजपा ने आशुतोष तिवारी और कांग्रेस ने घनश्यास सिंह पर दांव लगाया है।
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेलानी बायपास पर बीती देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।