मध्य प्रदेश के देवास जिले बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गई है। इसमें 4 लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही है। देवास जिले में मक्सी रोड के फटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद इलाके में दहशत है।


लोगों में दहशत, दूर तक सुनाई दी ब्लास्ट की आवाज
जिले मक्सी रोड के टोंककला गांव की घटना, हड़कंप
आग में झुलसे व्यक्ति को जिला अस्पताल लाया गया
प्रशासन मौके पर, घायलों को देवास-इंदौर किया रवाना
हादसे में 24 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए
देवास। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के देवास जिले बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां फटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया। इसमें चार लोगों के मौके पर ही मौत हो गई और दो दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिले में मक्सी रोड के फटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद इलाके में दहशत है। कंपनी में विस्फोट से अफरा-तफरी का माहौल है। धमाका इतना भीषण था कि सड़क तक मांस के लोथड़े उड़कर आ गए। वहीं कई शव भी सड़क तक उड़कर पहुंच गए। हादसे में चार श्रमिकों के की मौत की पुष्टि हो गई है। वहीं 23 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। मक्सी रोड स्थित ग्राम टोंककलां में गुरुवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका होने से इलाके में हड़कंप मच गया। धमाका इतना भीषण था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

सीएम ने दिए घटना की जांच के आदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव ने घटना को लेकर X पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा- जिले के प्रभारी और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। घटना की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने और घायलों का मुफ्त इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवंगतों की आत्मा की शांति, परिजनों को दुख सहने की शक्ति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
बिहार के श्रमिक कर रहे थे काम
पटाखा फैक्ट्री धमाके के बाद आसपास लोगों की भीड़ लग गइ। यहां काम कर रहे श्रमिक बिहार के अररिया जिले के बताए जा रहे हैं। जिला अस्पताल से कुछ घायलों को रेफर किया गया है। अमलतास और इंदौर के चोइथराम अस्पताल भी घायल भेजे गए हैं।
संभागायुक्त-कलेक्टर भी पहुंचे
धमाके से फैक्ट्री के शेड के टीन हाईवे पर तक उड़कर आ गए। सूचना मिलते ही कलेक्टर, एडीएम और एसडीम सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य को लेकर आवश्यक निर्देश दिए । संभागायुक्त, डीआईजी, कलेक्टर, एडीएम सहित बड़ी संख्या में अधिकारी पहुंचे।
लोगों ने घेरा और जमकर की नारेबाजी

फैक्ट्री में भारी मात्रा में बारूद और बने हुए पटाखे मिले। प्रशासन की टीम आग पर काबू करने के बाद पूरे एरिया को सैनिटाइज करने में जुटी गई। वहीं संभागायुक्त आशीष सिंह के मौके पर पहुंचने पर भीड़ ने उन्हें घेर लिया और आक्रोश व्यक्त करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया।
आसमान में छाया धुएं का गुबार
घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में आग लग गई और आसमान में धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया। मौके से सामने आए वीडियो बेहद भयावह बताए जा रहे हैं, जिनमें लोग जान बचाकर भागते नजर आ रहे हैं।
राहत और बचाव कार्य जारी
सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया है। धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
मध्यप्रदेश के पांच बड़े ब्लास्ट
यह भी पढ़िए...
महाराष्ट्र: बारूद फैक्ट्री में विस्फोट के बाद 15 लोगों की मौत
Tamil Nadu Factory Blast: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 23 की मौत, कई घायल
छिंदवाड़ा डिस्पोजल फैक्ट्री में लगी आग, मालिक ने जान पर खेलकर बाहर निकाले 28 लाख कैश


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।