मध्यप्रदेश में अवैध खनन और अफसरों पर दबंगों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इससे अधिकारी अब खुद का असुरक्षित बता रहे हैं। दरअसल, टीकमगढ़ जिले में अवैध मुरम खनन रोकने पहुंची खनिज विभाग की टीम पर खनन माफिया के गुर्गों ने हमला कर दिया।

अफसरों के साथ मारपीट का वीडियो शनिवार को सामने आया।

टीकमगढ़। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में अवैध खनन और अफसरों पर दबंगों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इससे अधिकारी अब खुद का असुरक्षित बता रहे हैं। दरअसल, टीकमगढ़ जिले में अवैध मुरम खनन रोकने पहुंची खनिज विभाग की टीम पर खनन माफिया के गुर्गों ने हमला कर दिया। पुलिस ने पांच हमलावरों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष के दो मजदूरों ने भी खनिज टीम पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। हालांकि इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। घटना शुक्रवार देर शाम की है। अफसरों के साथ मारपीट का वीडियो शनिवार को सामने आया। पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
टीम को देख ट्रैक्टर छोड़कर भागे
खनिज अधिकारी विपुल रावत के अनुसार,मिनौरा गांव में भेड़ फार्म की पहाड़ी पर अवैध खनन की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो एक ट्रैक्टर से मुरम का अवैध खनन किया जा रहा था। टीम को देखते ही खनन कर रहे लोग ट्रैक्टर छोड़कर भागे। भागते समय एक मजदूर गिर गया। उसके सिर में चोट आई।
बाइक से आए थे हमलावर
खनिज टीम जब जब्त किए गए ट्रैक्टर को लेकर लौट रही थी, तभी बाइक और स्कूटर से पहुंचे चार लोगों ने ट्रैक्टर के सामने अपने वाहन लगाकर उसे छुड़ाने का प्रयास किया। इस दौरान विवाद बढ़ गया। लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इसमें खनिज निरीक्षक कुलदीप जैन के सिर में चोट आई।
इन पर एफआईआर
कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में अरविंद राय, रवि राय, जितेंद्र राय (निवासी कुंडेश्वर) और चंदू आदिवासी (निवासी मिनौरा) सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
टीम पर भी मारपीट का आरोप
वहीं, घटना में घायल हुए दो मजदूर भी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे और खनिज टीम पर मारपीट का आरोप लगाया। कोतवाली थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह घोष ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों का मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के 16 लाख बच्चों का इंतजार खत्म होने वाला है। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का माध्यमिक शिक्षा मंडल इस साल 15 अप्रैल तक परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी में है। स्कूल शिक्षा विभाग का कहना है कि सभी जरूरी प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं और रिजल्ट पूरी तरह त्रुटिरहित जारी किया जाएगा।
मध्यप्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। देर रात विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी किए गए, जिसके बाद दतिया सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।