भोपाल। स्टार समाचार वेब प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में हर घर तिरंगा अभियान उत्साहपूर्वक जारी है। इस वर्ष की थीम स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग के अंतर्गत मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर भी विभिन्न जन जागरूकता और स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

भोजपुर मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन किया।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में हर घर तिरंगा अभियान उत्साहपूर्वक जारी है। इस वर्ष की थीम स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग के अंतर्गत मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर भी विभिन्न जन जागरूकता और स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में, मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड ने यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की अस्थायी सूची में शामिल भोजपुर मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन किया। मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन प्रमुख सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति तथा प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड शिवशेखर शुक्ला के निर्देशन में किया गया। इस अभियान में भोपाल के विभिन्न कॉलेजों के 100 से अधिक विद्यार्थी और स्थानीय नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
आध्यात्मिक जागरूकता
प्रतिभागियों ने मंदिर परिसर और उसके आसपास फैले निर्माल्य एवं अन्य कचरे का वैज्ञानिक और पर्यावरण-अनुकूल प्रबंधन किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी को गीता के कर्मयोग का संदेश दिया गया, जिससे यह अभियान केवल सफाई तक सीमित न रहकर सामाजिक व आध्यात्मिक जागरूकता का माध्यम भी बना।
प्रेरणादायक विचार किए साझा
कार्यक्रम का आयोजन जंगल ट्रेक ग्रुप के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर डॉ. मनोज कुर्मी, सुप्रिटेंडेंट आर्कियोलॉजिस्ट, भोपाल सर्किल, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और केके सिंह, सलाहकार, साहसिक पर्यटन, मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड, उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों से स्वच्छता और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के महत्व पर प्रेरणादायक विचार साझा किए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।