अमेरिका द्वारा ईरान के प्रस्ताव को खारिज किए जाने के बाद आज भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में टाइटन 4.59 प्रतिशत गिरकर निफ्टी पर सबसे अधिक नुकसान वाला शेयर बन गया।

ईरान-यूएस तनाव बढ़ने का भारत में दिखा असर
आटो और बैंकिंग शेयरों में रही ज्यादा बिकवाली
मुंबई। स्टार समाचार वेब
अमेरिका द्वारा ईरान के प्रस्ताव को खारिज किए जाने के बाद आज भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में टाइटन 4.59 प्रतिशत गिरकर निफ्टी पर सबसे अधिक नुकसान वाला शेयर बन गया। वहीं इंटरग्लोब एविएशन, श्रीराम फाइनेंस, मारुति सुजुकी और बजाज आटो भी सबसे अधिक पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल हैं। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स निफ्टी पर सबसे अधिक बढ़त बनाने वाली कंपनी बनकर उभरी। वहीं शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 145 पैसे गिरकर 94.96 पर आ गया। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश के लोगों से किफायत से चलने के आह्वान के बाद घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को बड़ी गिरावट दिखी। सेंसेक्स करीब 900 अंकों तक टूट गया तो वहीं निफ्टी 23950 के नीचे आ गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 845.68 अंक गिरकर 76,482.51 पर आ गया; निफ्टी 237.90 अंक गिरकर 23,936.85 पर पहुंच गया।
एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 7828 | 317 | 4.29% |
| निक्केई (जापान) | 62487 | -250 | -0.36% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 26313 | -80 | -0.30% |
आभूषण सेक्टर के शेयरों में भारी बिकवाली
वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी मुद्रा भंडार को संरक्षित करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों पर साफ देखने को मिला। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए। वहीं, गैर-जरूरी सोने की खरीद से बचने की प्रधानमंत्री की सलाह के बाद आभूषण (ज्वैलरी) सेक्टर के शेयरों में निवेशकों ने भारी बिकवाली की।
विदेशी मुद्रा निकासी की चिंता
वॉल स्ट्रीट से मिले कमजोर संकेतों और विदेशी मुद्रा निकासी की चिंताओं ने निवेशकों के सेंटिमेंट पर भारी दबाव डाला है। सोमवार को ओपनिंग बेल पर बीएसई सेंसेक्स 950.16 अंक (1.23 प्रतिशत) टूटकर 76,378.03 के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह, निफ्टी 50 भी 275.90 अंक (1.14 प्रतिशत) की बड़ी गिरावट के साथ 23,900.25 अंकों पर खुला।
पीएम मोदी का आह्वान और ज्वैलरी शेयरों का हाल
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करने के लिए एक सार्वजनिक आह्वान किया था। उन्होंने देशवासियों से अनावश्यक विदेश यात्राओं और डेस्टिनेशन वेडिंग से बचने के साथ-साथ घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने का आग्रह किया था। इसके अलावा, उन्होंने एक वर्ष के लिए गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने का भी अनुरोध किया था।
ज्वैलरी कंपनियों के शेयरों में गिरावट
पीएम मोदी के बयान के तुरंत बाद ज्वैलरी कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की गई। सेन्को गोल्ड लिमिटेड का शेयर 8.98 प्रतिशत लुढ़ककर 332.60 रुपए पर आ गया। कल्याण ज्वैलर्स इंडिया लिमिटेड में 7.43 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 393.00 रुपए पर आ गया। टाइटन कंपनी लिमिटेड का शेयर 5.34 प्रतिशत गिरकर 4,268.10 रुपए और पीसी ज्वैलर लिमिटेड 3.89 प्रतिशत टूटकर 9.13 रुपए पर कारोबार करता दिखा।
विदेशी निवेशकों ने 13,908 करोड़ के शेयर बेचे
| कैटेगरी | लेटेस्ट | बीते 7 दिन | बीते 30 दिन |
| DII | 6,748 | 16,629 | 36,474 |
| FII/FPI | -4,111 | -13,908 | -42,235 |
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल की आशंका
बैंकिंग और बाजार विशेषज्ञ अजय बग्गा के अनुसार, प्रधानमंत्री ने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए ऊर्जा आपूर्ति और मूल्य चुनौतियों पर स्पष्ट रूप से बात की है। ऊर्जा आयात पर निर्भरता कम करने के इस परिदृश्य के बीच महंगाई का खतरा मंडरा रहा है। आॅयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) का घाटा 30,000 करोड़ रुपये प्रति माह तक पहुंच गया है, जिससे इस सप्ताह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद काफी बढ़ गई है।

अमेजन भारत में 2026-2030 के बीच 48 अरब डॉलर का निवेश करेगी। जानें कैसे यह निवेश AI, क्लाउड कंप्यूटिंग, रोजगार और छोटे कारोबारियों को सशक्त बनाएगा।
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार की सुबह एक बार फिर खरीदारी दिखी। निवेशकों के बीच कच्चे तेल की गिरती कीमतों ने बाजार के सेंटीमेंट में नया जोश भर दिया है। सुबह ओपनिंग बेल के साथ ही बाजार में मजबूत तेजी का रुझान दिखा। वहीं सोने-चांदी की कीमतों में आज भी भारी गिरावट दर्ज की गई।
ट्रेंट लिमिटेड के चेयरमैन नोएल टाटा ने अपने पद से सेवानिवृत्ति की घोषणा की है। जानिए नोएल टाटा का ट्रेंट के साथ कैसा रहा सफर और कंपनी ने कैसे हासिल की इतनी बड़ी सफलता।
आज भारतीय शेयर बाजार में सुबह से ही हरियाली दिखी। इससे मायूस कारोबारियों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। बुधवार को सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे कमजोर हुआ।
नीति आयोग की 2026 की रिपोर्ट का विस्तृत विश्लेषण। जानें भारत के बढ़ते ट्रेड डेफिसिट, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के संघर्ष, सर्विस सेक्टर की मजबूती और चीन पर निर्भरता के जोखिमों के बारे में।
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज लाल निशान पर हुई। देखते ही देखते गिरावट और तेज हो गई। सेंसेक्स फिसलता दिखा। निफ्टी का भी यही हाल है। वहीं ब्लॉक डील के चलते वेदांता के शेयर 6 फीसदी टूटे। एशियाई बाजारों में कमजोर रुझानों और विदेशी निधियों की नई निकासी के कारण भी शुरुआती कारोबार के दौरान शेयरों में सुस्ती दिखी।
पिछले हफ्ते के आखिरी दिन की सुस्ती के बाद, आज सुबह शेयर बाजार के निवेशकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई है। सेंसेक्स और निफ्टी ने जोरदार वापसी करते हुए हरे निशान में शानदार शुरुआत की है।बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 357 अंक उछलकर 77160 के लेवल पर खुला. वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 793 अंक चढ़कर 24106 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।
रिलायंस जियो ने 27 करोड़ नए शेयरों के साथ अपने आईपीओ के लिए SEBI में ड्राफ्ट फाइल किया। जानिए जियो के भविष्य के AI प्लान और आईपीओ से जुड़ी हर जानकारी।
19 जून, 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट। सोना 1.45 लाख और चांदी 2.31 लाख के स्तर पर। जानें गिरावट की मुख्य वजह और ताजा अपडेट।
भारतीय शेयर बाजार में बीते 5 दिनों से चली आ रही रैली थम गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दबाव में नजर आए। आज कारोबार के दौरान आईटी स्टॉक्स खासतौर पर दबाव में लुढ़कते दिखे। इससे कारोबारियों में निराशा छा गई। दरअसल, शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बेहद खराब रही।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह