इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े सुधारों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि इटली के स्कूलों में जल्द ही बुर्का और नकाब पहनने पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी।

विदेशी छात्रों के पेरेंट्स को इटैलियन भाषा सीखनी होगी
अभी फ्रांस- चीन समेत दुनिया के 24 देशों में बुर्का बैन
रोम। स्टार समाचार वेब
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े सुधारों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि इटली के स्कूलों में जल्द ही बुर्का और नकाब पहनने पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी। इसके साथ ही, स्कूलों में विदेशी छात्रों की संख्या को सीमित करने के लिए भी नया नियम लाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मेलोनी ने यह बात अपनी पार्टी ब्रदर्स आॅफ इटली के युवा संगठन के राष्ट्रीय महोत्सव को संबोधित करते हुए कही। पीएम मेलोनी ने बताया कि कैबिनेट जल्द ही इन प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय लेगी। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद इस कानून को 60 दिनों के भीतर संसद से पारित कराना होगा।
इटैलियन भाषा अनिवार्य
प्रस्तावित नियमों के मुताबिक, जिन विदेशी बच्चों को स्कूलों में घुलने-मिलने या संवाद करने में कठिनाई हो रही है, उनके अभिभावकों (पेरेंट्स) को इटैलियन भाषा सीखनी होगी। इटली के क्लासरूम्स में सांस्कृतिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से विदेशी छात्रों की संख्या पर एक सीमा तय की जाएगी।
इटली के स्कूलों में 9.3 फीसदी विदेशी छात्र
रिसर्च इंस्टीट्यूट फोंडाजियोने करटव के आंकड़ों के अनुसार, इटली के स्कूलों में करीब 9.3 लाख विदेशी छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, जो कुल छात्र संख्या का 11.6 फीसदी हैं। पिछले एक दशक में इटली में विदेशी नाबालिगों की आबादी में लगभग 4.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
24 देशों में पहले से बुर्का बैन
दुनियाभर के 24 देशों (जैसे फ्रांस, चीन आदि) में पहले से ही बुर्का और नकाब पर पूर्ण या आंशिक प्रतिबंध लागू है। यूरोपीय मानवाधिकार अदालत पहले भी फ्रांस (2014) और बेल्जियम (2017) में सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का बैन को सही ठहरा चुकी है। अदालत का मानना रहा है कि सामाजिक मेलजोल और संवाद बनाए रखने के लिए यह कदम वैध है। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र और कई मानवाधिकार संगठन ऐसे प्रतिबंधों का विरोध करते रहे हैं।
अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है असर
इटली की अर्थव्यवस्था और सकल घरेलू उत्पाद में विदेशी कर्मचारियों का लगभग 9 प्रतिशत योगदान है। विशेषकर कृषि, निर्माण, और बुजुर्गों की देखभाल जैसे क्षेत्रों में विदेशी श्रम बल की अहम भूमिका है। विशेषज्ञों का मानना है कि नए सख्त नियमों से यदि विदेशी कार्यबल में कमी आती है, तो इन क्षेत्रों में मजदूरों का संकट खड़ा हो सकता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अमेरिका की सुरक्षा एजेंसी आईसीई (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट) ने कैलिफोर्निया में गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को हिरासत में ले लिया है। हैरी बॉक्सर का नाम मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग में सामने आया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या करने की बात कहने वाले वेनेजुएला के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक ने अधिकारियों को बताया कि उसके सिर में आवाजें आती हैं, जो उसे ट्रम्प को मारने के लिए कहती हैं। युवक की पहचान 26 साल के रोनी योरड्रिक्स गुआनिपा क्रिनोस के रूप में हुई है।
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने के लिए कतर की मध्यस्थता से ईरान ने एक नया परमाणु प्रस्ताव भेजा है। जानें ईरान की 7 प्रमुख शर्तें और परमाणु विवाद की पूरी सच्चाई।
इज़राइल में राजनीतिक फेरबदल की तस्वीर साफ। अरब पार्टी जॉइंट लिस्ट के समर्थन के बाद गदी आइज़नकोट के पास 67 सांसदों का बहुमत। बेंजामिन नेतन्याहू की विदाई तय। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
रणनीतिक होर्मुज जलमार्ग में एक तेल टैंकर पर विस्फोटक उपकरणों से हमला हुआ है। UKMTO और ईरानी सेना के बयानों में भारी अंतर सामने आया है। पढ़ें इस अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट।
इजराइल में हालिया आम चुनाव के बाद राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है। किसी भी दल या गठबंधन को स्पष्ट बहुमत न मिलने के कारण देश में त्रिशंकु संसद की स्थिति बन गई है। इस बीच, विपक्षी नेता गादी आइजनकोट ने सरकार गठन की कवायद तेज करते हुए कई प्रमुख विपक्षी नेताओं से मुलाकात की है।
ब्राजील के चुनाव में हार के बाद फ्लावियो बोल्सोनारो के चुपचाप अमेरिका जाने की पूरी कहानी, चुनावी धांधली के आरोप और राजनीतिक ड्रामे की विस्तृत टिप्पणी।
इजराइल के चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और विपक्षी नेता गादी आइजनकोट, दोनों बहुमत से दूर रह गए हैं। 90.9 फीसदी वोटों की गिनती के बाद नेतन्याहू का गठबंधन 53 सीटों और आइजनकोट का विपक्षी गठबंधन 48 सीटों पर आगे है। वहीं, अरब पार्टियों को कुल 19 सीटें मिलती दिख रही हैं।
स्पेन की राजधानी मैड्रिड को अंडालूसिया से जोड़ने वाली हाई-स्पीड रेल लाइन पर दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इस भीषण हादसे में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
इजराइल में संसदीय चुनाव के मतदान के बाद वोटों की गिनती जारी है। मतगणना के शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। चुनाव पूर्व आए ओपिनियन पोल्स में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हार की संभावना जताई गई थी, लेकिन रुझानों में उनका गठबंधन बढ़त बनाए हुए है।