बलूच लिबरेशन आर्मी ने ग्वादर के जिवानी इलाके के पनवान में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर हुए जानलेवा फिदायीन हमले की जिम्मेदारी ली है। रिपोर्ट के मुताबिक, अलगाववादी गुट ने दावा किया कि इस हमले में 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवान मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। यह जोखिम भरा आपरेशन बीती देर शाम को बीएलए की खास मजीद ब्रिगेड ने अंजाम दिया।

मिलिट्री स्ट्रक्चर का बड़ा हिस्सा पूरी तरह से तबाह
बीएलए की खास मजीद ब्रिगेड ने अंजाम दिया
बलूचिस्तान। स्टार समाचार वेब
बलूच लिबरेशन आर्मी ने ग्वादर के जिवानी इलाके के पनवान में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर हुए जानलेवा फिदायीन हमले की जिम्मेदारी ली है। रिपोर्ट के मुताबिक, अलगाववादी गुट ने दावा किया कि इस हमले में 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवान मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। यह जोखिम भरा आपरेशन बीती देर शाम को बीएलए की खास मजीद ब्रिगेड ने अंजाम दिया। गुट द्वारा अताउल्लाह बलूच उर्फ अजमल के तौर पर पहचाने गए एक आत्मघाती हमलावर ने शाम को विस्फोटकों से लदे ट्रक को कोस्ट गार्ड के मजबूत कैंप से टकरा दिया, जिससे जबरदस्त धमाका हुआ।
कैंप बन गया मलबे का ढेर
बीएलए के प्रवक्ता जियांद बलूच ने बयान में कहा- इस जबरदस्त धमाके के कारण कोस्ट गार्ड का मजबूत औपनिवेशिक कैंप पूरी तरह मलबे के ढेर में बदल गया। यही नहीं, बीएलए के मीडिया विंग हक्कल ने 43 सेकंड का एक वीडियो क्लिप जारी किया। इसमें दिखाया गया है कि एक जबरदस्त धमाके से कुछ ही पल पहले, विस्फोटक से भरा ट्रक कैंप के परिसर में घुस रहा है। बाद में चैनल की ओर से शेयर किए गए फुटेज से पता चला कि मिलिट्री स्ट्रक्चर का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह से तबाह हो गया था।
एक सुनियोजित हमला
ग्रुप ने बताया कि शुरुआती गाड़ी बम धमाके के तुरंत बाद उसके टैक्टिकल विंग फतेह स्क्वाड ने जमीन पर एक सुनियोजित हमला किया। बीएलए के बयान में कहा गया, हमले के तुरंत बाद हमारे संगठन की मुख्य टुकड़ी फतेह स्क्वाड तेजी और व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ी और चारों तरफ से उस नष्ट हो चुके कैंप पर हमला कर दिया।
जवानों से आमने-सामने मुकाबला
विद्रोहियों का दावा है कि फतेह स्क्वाड के लड़ाकों ने कोस्ट गार्ड के बचे हुए जवानों का आमने-सामने मुकाबला किया। उन्होंने दावा किया कि इस संयुक्त आपरेशन के दौरान 30 से ज्यादा जवानों को मार गिराया गया। बीएलए ने कहा, घायलों और मलबे में दबे लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए दुश्मन के हताहतों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है।

नेपाल सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं में लापता हुए लोगों को कानूनी रूप से मृत घोषित करने की समय-सीमा 12 साल से घटाकर मात्र 45 दिन कर दी है। राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल द्वारा जारी अध्यादेश 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के 45 दिन पूरे होने से ठीक एक दिन पहले लागू किया गया।
फ्लाईदुबई विमान हाईजैक करने और भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमले के मामले में NIA ने UAPA के तहत FIR दर्ज कर ली है। जानिए पूरी घटना और इजरायल द्वारा कैप्टन को मिलने वाले सम्मान की जानकारी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा के बाद बेहद नाराज नजर आ रहे हैं। पुरस्कार न मिलने से निराश ट्रंप ने इस फैसले को शर्मनाक और अपमानजनक करार दिया है। उन्होंने नोबेल समिति के इस निर्णय पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सीधे नॉर्वे को आड़े हाथों लिया।
नॉर्वे की नोबेल समिति ने 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार भारतीय तमिल मूल की दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद् नवनीतम नवी पिल्लै को देने का ऐलान किया है। जानिए शांति का नोबेल नॉर्वे में क्यों दिया जाता है और इसका इतिहास
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान की दोहरी नीति को बेनकाब करते हुए कहा कि आतंकवाद को बयानों से नहीं, बल्कि आतंकियों और उन्हें फंडिंग देने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई से खत्म किया जा सकता है।
न्यूयॉर्क के मार्बल हिल में ICE की गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल, कार में था 5 साल का बच्चा। मेयर जोहरान ममदानी ने आईसीई पर उठाए सवाल और शहर में अभियान रोकने की मांग की।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने सिंधु जल संधि को लेकर भारत को चेतावनी दी है। जानिए संधि का इतिहास, भारत का रुख और दोनों देशों के बीच पानी के विवाद की पूरी जानकारी।
रूस ने बुधवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य जगहों पर 130 से अधिक ड्रोन और मिसाइलों से एयरस्ट्राइक की। इस हमले में 3 बच्चों समेत 11 नागरिकों की मौत हो गई।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गैस की बढ़ती कीमतों और ईरान युद्ध के बारे में बात करते हुए लॉस एंजिल्स और सैन डिएगो के बारे में ऐसी बातें कहीं जिनकी कड़ी आलोचना हो रही है। कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने ट्रंप की बातों की सबसे पहले आलोचना की।
फ्लाईदुबई फ्लाइट में सह-पायलट के हमले से घायल कैप्टन स्मित की सेहत पर बड़ा खुलासा। जानिए 'डिप्रेस्ड फ्रैक्चर' क्या है और अब कैसी है उनकी हालत।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह