भारत सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कठोरता से कार्रवाई करेगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी हरीश ने देश के सख्त रुख को दोहराते हुए पाकिस्तान को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आतंकवाद किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यूएन में भारत के स्थाई प्रतिनिधि पी हरीश ने कहा-गंभीर परिणाम होंगे
आतंकवाद व कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने पाकिस्तान को फिर फटकारा
भारत की दो-टूक: पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से सख्ती से निपटेंगे
आतंकवाद का समर्थन पूरी तरह से और हमेशा के लिए बंद करना होगा
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कठोरता से कार्रवाई करेगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी हरीश ने देश के सख्त रुख को दोहराते हुए पाकिस्तान को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आतंकवाद किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। दरअसल, आतंकवाद और जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर यूएन में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को फटकार लगाई। पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए यूएन में भारत के स्थाई प्रतिनिधि पी हरीश ने कहा- मैं आज पाकिस्तान द्वारा की गई बेबुनियाद और बेवजह की टिप्पणियों का जवाब देने के लिए मजबूर हूं। भारत तथ्यों को स्पष्ट करना चाहता है। स्वतंत्र भारत ने अपने सफर की शुरूआत पाकिस्तान की सीमा-पार आक्रामकता से लड़ते हुए की थी। पाकिस्तान उन भारतीय क्षेत्रों पर कब्जा करना चाहता था जो पूरी तरह से कानूनी तौर पर और हमेशा के लिए भारत का हिस्सा बन चुके थे।
लहूलुहान करने की पाक नीति
हरीश ने कहा- पाकिस्तान ने कई युद्ध छेड़कर भारत पर बिना किसी उकसावे के हमला करके और सीमा-पार आतंकवाद को लगातार बढ़ावा देकर, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के सिद्धांतों का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान द्वारा सीमा-पार आतंकवाद का इस्तेमाल और उसकी भारत को हजार घाव देकर लहूलुहान करने की नीति यूएन चार्टर के प्रति उसकी प्रतिबद्धता के खोखले दावों की पोल खोलती है।
गंभीर परिणाम होंगे
हरीश ने कहा- भारत को ऐसे सीमा-पार आतंकवाद से अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है। पाकिस्तान को यह स्वीकार करना होगा कि सीमा-पार आतंकवाद को बढ़ावा देने के उसके कामों के गंभीर परिणाम होंगे। पाकिस्तान ने आतंकवाद, धार्मिक कट्टरता, हिंसक उग्रवाद और भारत-विरोधी दुष्प्रचार जैसी बुरी ताकतों का इस्तेमाल अपनी स्थापना के समय से ही लगातार जारी रखा है। इस संबंध में तथ्य सार्वजनिक रिकॉर्ड में मौजूद हैं और उन्हें किसी और स्पष्टीकरण की आवश्यकता नहीं है। पाकिस्तान को हर तरह के आतंकवाद के लिए अपना समर्थन पूरी तरह से और हमेशा के लिए बंद करना होगा।
यूएन में भारत की दो टूक.... खाली करो पीओके... नापाक हरकतों को नहीं भूल सकती दुनिया
कश्मीर भारत का एक अभिन्न अंग
हरीश के बयान से पहले आसिम इफ्तिखार अहमद ने दावा किया था कि कश्मीर पर सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों से मुद्दा हल नहीं हुआ है। उन्होंने बेशर्मी से भारत पर इसका दोषारोपण भी कर दिया। अहमद ने कहा- आठ दशकों से जम्मू और कश्मीर विवाद अनसुलझा है और ऐसा कश्मीरी लोगों को आत्मनिर्णय का अधिकार देने वाले प्रस्तावों के बावजूद हो रहा है। इस पर भारत का रुख स्पष्ट करते हुए हरीश ने स्पष्ट किया, कश्मीर भारत का एक अभिन्न अंग बन गया है। यह उसके पूर्ण, कानूनी और अपरिवर्तनीय विलय के परिणामस्वरूप हुआ है।
यह भी पढ़िए...
यूएन की दो टूक- इमरान की एकांत कैद और अमानवीय हिरासत करो खत्म
कश्मीरी महिलाओं पर टिप्पणी पड़ी भारी... यूएन में नापाक चेहरा उजागर
यूएन में भारत की दो टूक... टूटे और जले हुए एयरबेस को जीत बता रहा पाकिस्तान


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने बाराखंभा से SC तक विरोध मार्च पर राहुल गांधी और कांग्रेस को नोटिस जारी किया है। CJI सूर्यकांत ने सख्त टिप्पणी करते हुए CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
दिल्ली में CJP और AISA की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा। प्रशांत भूषण, प्रकाश राज और कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा। जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस के लाइव अपडेट्स।
धर्म बदलने पर आरक्षण का लाभ लेने वालों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी टप्पणी करते हुए कहा है कि किसी व्यक्ति का सामाजिक पिछड़ापन हिंदू सामाजिक व्यवस्था से गैर-हिंदू सामाजिक व्यवस्था में स्थानांतरित नहीं हो सकता। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि धर्म बदलने पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की गुहार लगा रहे अंकिता के माता-पिता और कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार तड़के इंडिया गेट से हिरासत में ले लिया। करीब दो घंटे की हिरासत के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस से तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की है। सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में यह आह्वान किया गया है।
केंद्र सरकार ने दीवाली और त्योहारों के सीजन में रेलवे के 11.40 लाख से अधिक नॉन-गैजेटेड कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के बोनस (PLB) का ऐलान कर दिया है। जानिए कितना मिलेगा पैसा और क्या है कर्मचारियों की पुरानी मांग।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा दी है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी विस्तार से जानकारी।
पराली जलाने का मौसम चरम पर पहुंचने से पहले केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और एनसीआर क्षेत्र को सख्त निर्देश दिए हैं। केंद्र ने इन राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मिशन मोड में काम करने को कहा है।
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। बीती देर रात गंगा नदी पार करते समय एक छोटी नाव पलट गई, जिससे 13 बच्चों की मौत हो गई। मरने वाले सभी बच्चों की उम्र 6 से 18 वर्ष के बीच है। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार की 7 बच्चियों की जान चली जाने से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।