×

यूएन में भारत की दो टूक... टूटे और जले हुए एयरबेस को जीत बता रहा पाकिस्तान 

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के खिलाफ फिर जहर उगला। जहां भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को आतंकवाद के लिए जिम्मेदार ठहराया और उसके झूठे दावों को उजागर किया। भारत ने स्पष्ट किया कि सभी मुद्दे केवल द्विपक्षीय स्तर पर ही सुलझाए जाएंगे।

By: Arvind Mishra

Sep 27, 202510:17 AM

view10

view0

यूएन में भारत की दो टूक... टूटे और जले हुए एयरबेस को जीत बता रहा पाकिस्तान 

संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान को उत्तर देते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी मिशन में प्रथम सचिव, पेटल गहलोत ।

पाक को दिखाया आइना

  • भारत की राजनयिक पेटल गहलोत ने की बालती बंद
  • यूएन में शहबाज ने किया आतंकवाद का महिमामंडन
  • सिर्फ द्विपक्षीय स्तर पर ही सुलझाए जाएंगे सभी मसले
  • जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों के नरसंहार का जिम्मेदार पाक
  • पाकिस्तान ने ओसामा बिन लादेन को सालों छिपाए रखा

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के खिलाफ फिर जहर उगला। जहां भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को आतंकवाद के लिए जिम्मेदार ठहराया और उसके झूठे दावों को उजागर किया। भारत ने स्पष्ट किया कि सभी मुद्दे केवल द्विपक्षीय स्तर पर ही सुलझाए जाएंगे। किसी तीसरे पक्ष की भूमिका स्वीकार नहीं की जाएगी। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाक पीएम ने दिखावटी दावा करते हुए कहा कि वह और उनका मुल्क भारत के साथ शांति चाहता है। उनकी इस टिप्पणी पर भारत ने जवाब दिया है। भारत ने कहा कि अगर पाकिस्तान के पीएम सचमुच सच्चे हैं, तो रास्ता साफ है। पाकिस्तान को तुरंत सभी आतंकवादी शिविर बंद करने चाहिए। भारत में वांछित आतंकवादियों को हमें सौंप देना चाहिए। यह वही पाकिस्तान है जिसने ओसामा बिन लादेन को सालों तक अपने यहां छिपाए रखा और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का दिखावा करता रहा। उनके मंत्रियों ने खुद माना है कि पाकिस्तान दशकों से आतंकी कैंप चलाता आया है।

आइने में देखने की देर हो चुकी

पेटल गहलोत ने कहा कि यह भी विडंबना है कि एक ऐसा देश जो नफरत, कट्टरता और असहिष्णुता में विश्वास रखता है। इस सभा को आस्था के मामलों पर उपदेश दे रहा है। पाकिस्तान का राजनीतिक और सार्वजनिक विमर्श उसकी असली प्रकृति को दर्शाता है। जाहिर है, उन्हें आइने में देखने की बहुत देर हो चुकी है।

परमाणु ब्लैकमेल से नहीं पीछे हटेंगे

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के भाषण पर भारत के जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए पेटल ने कहा कि जहां तक आतंकवाद का सवाल है, भारत ने स्पष्ट किया है कि आतंकवादियों और उनके प्रायोजकों की बीच कोई भी अंतर नहीं किया जाएगा। भारत दोनों को जवाबदेह ठहराएगा। हम परमाणु ब्लैकमेल की आड़ में आतंकवाद को बढ़ावा देने की अनुमति देंगे। भारत ने यूएन में साफ किया कि भारत और पाकिस्तान लंबे समय से इस बात पर सहमत हैं कि उनके बीच किसी भी लंबित मुद्दे को द्विपक्षीय रूप से सुलझाया जाएगा। इस संबंध में किसी तीसरे पक्ष के लिए कोई जगह नहीं है। यह हमारी लंबे समय से चली आ रही राष्ट्रीय स्थिति है।

पाक ही निर्दोषों की मौत का जिम्मेदार

यूएन में बोलते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी मिशन में प्रथम सचिव पेटल गहलोत ने कहा कि हस्तक्षेप की घटना भारतीय सेना द्वारा कई पाकिस्तानी हवाई ठिकानों को पहुंचाई गई तबाही थी। उस क्षति की तस्वीरें, जाहिर है, सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं। अगर नष्ट हुए रनवे और जले हुए हैंगर जीत की तरह दिखते हैं, जैसा कि पीएम ने दावा किया है, तो पाकिस्तान इसका आनंद ले सकता है। सच्चाई यह है कि अतीत की तरह, पाकिस्तान भारत में निर्दोष नागरिकों पर आतंकवादी हमले के लिए जिम्मेदार है। हमने अपने लोगों की रक्षा के अधिकार का प्रयोग किया है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

तारिक रहमान शपथ ग्रहण: ढाका जाएंगे ओम बिरला, जानें पीएम मोदी क्यों नहीं हुए शामिल |

तारिक रहमान शपथ ग्रहण: ढाका जाएंगे ओम बिरला, जानें पीएम मोदी क्यों नहीं हुए शामिल |

बांग्लादेश के नवनिर्वाचित पीएम तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। जानें चुनाव परिणाम, पीएम मोदी की व्यस्तता और ढाका में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम का पूरा विवरण

Loading...

Feb 15, 20265:50 PM

दुखद... कर्नाटक के छात्र साकेत श्रीनिवासैया की अमेरिका में हुई मौत 

दुखद... कर्नाटक के छात्र साकेत श्रीनिवासैया की अमेरिका में हुई मौत 

भारतीय युवक साकेत श्रीनिवासैया की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। अमेरिका में इस 22 साल के युवक की मौत हो गई है। साकेत यूनिवर्सिटी आॅफ कैलिफोर्निया, बर्कले से मास्टर डिग्री कर रहा था। साकेत श्रीनिवासैया छह दिनों से यूनिवर्सिटी कैंपस से लापता था।

Loading...

Feb 15, 202610:29 AM

हिमाचल में हादसा: खाई में गिरी गाड़ी... तीन युवकों की मौत... एक घायल

हिमाचल में हादसा: खाई में गिरी गाड़ी... तीन युवकों की मौत... एक घायल

आज यानी रविवार को सुबह-सुबह सराज में हुए भीषण हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, एक गंभीर घायल है। हादसा सुबह चार बजे के करीब हुआ। चार दोस्त घर से जीप निकले थे और जीप बुनालीधार के समीप हादसे का शिकार हुई। दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीसरे ने अस्पतालों में अंतिम सांस ली।

Loading...

Feb 15, 202610:18 AM

बांग्लादेश: रहमान शपथ ग्रहण में शामिल होने का पीएम मोदी को आया न्योता

बांग्लादेश: रहमान शपथ ग्रहण में शामिल होने का पीएम मोदी को आया न्योता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 17 फरवरी को बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। साथ ही अन्य देश के नेताओं को भी बुलाया गया है। ढाका से यह मैसेज शनिवार देर रात भारतीय अधिकारियों तक पहुंचा।

Loading...

Feb 15, 202610:05 AM

स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0: केंद्र ने दी 10,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी

स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0: केंद्र ने दी 10,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी

स्टार्टअप्स के लिए खुशखबरी! केंद्र सरकार ने 'फंड ऑफ फंड्स 2.0' के तहत 10,000 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है। जानें किन स्टार्टअप्स को मिलेगा फायदा।

Loading...

Feb 14, 20264:44 PM