जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद एक बात सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई चिंता में हैं। दरअसल, दावा किया जा रहा है कि जम्मू और कश्मीर में लगभग 60 विदेशी आतंकवादी सक्रिय हैं। इनके साथ 20 स्थानीय आंतकी भी शामिल हैं।


श्रीनगर। स्टार समाचार वेब
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद एक बात सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई चिंता में हैं। दरअसल, दावा किया जा रहा है कि जम्मू और कश्मीर में लगभग 60 विदेशी आतंकवादी सक्रिय हैं। इनके साथ 20 स्थानीय आंतकी भी शामिल हैं। 60 विदेशी आतंकवादियों में से 35 लश्कर ए तैयबा (एलईटी) से जुड़े हैं, 21 जैश ए मोहम्मद (जेईएम) से हैं और 4 हिजबुल मुजाहिदीन से हैं। अब सुरक्षाबल ने जम्मू संभाग को आतंकमुक्त बनाने को महाअभियान छेड़ दिया है। पांच जिलों कठुआ-किश्तवाड़ और राजौरी-पुंछ-रियासी के पर्वतीय क्षेत्रों में छिपे आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षा बल चप्पा-चप्पा खंगाल रहे हैं। आतंकियों को चारों तरफ से घेरा जा रहा है, जिससे उनके लिए बच निकलना मुश्किल है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इस पूरे क्षेत्र में सक्रिय आतंकियों की संख्या को लेकर सभी सुरक्षाधिकारी चुप हैं, लेकिन इनकी संख्या 60 के करीब है। इनमें से 20 से 25 आतंकी राजौरी-पुंछ व अन्य कठुआ-उधमपुर -किश्तवाड़ के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ये सभी आतंकी तीन से पांच का समूह बनाकर चलते हैं। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन और खोजी श्वान की भी मदद ली जा रही है।
आतंकियों की आवाजाही वाले इलाकों को चिह्नित करते हुए वहां विशेष नाके स्थापित करने के अलावा सुरक्षा बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है। रात को भी विभिन्न इलाकों में विशेष नाके लगाने के साथ गश्त को बढ़ाया गया है। आतंकी कश्मीर घाटी में दाखिल न हो पाएं, इसके लिए पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला में उन सभी दर्रों, जंगलों और नालों व रास्तों की कड़ी निगरानी की जा रही है, जो जम्मू संभाग को कश्मीर से जोड़ने में मार्ग उपलब्ध कराते हैं।
पहलगाम हमले की साजिश को अंजाम देने आए आतंकी भी इन्हीं रास्तों से होकर आए थे। संभावना है कि आतंकियों की लिस्ट में पहलगाम हमले के गुनहगार भी शामिल हों। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू संभाग में सक्रिय आतंकियों में लगभग 80 प्रतिशत पाकिस्तानी ही हैं। इन सभी आतंकियों के खिलाफ राजौरी, पुंछ, किश्तवाड़, डोडा और उधमपुर सहित विभिन्न जिलों में विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।
आतंकियों के साथ बीते एक माह के दौरान किश्तवाड़, भद्रवाह, उधमपुर और कठुआ के ऊपरी इलाकों में हुई मुठभेड़ें व तलाशी अभियान इसी अभियान का नतीजा हैं। बीते दिनों किश्तवाड़ के छात्रू में सुरक्षाबल ने अचानक एक पहाड़ी के पास आतंकियों को घेर लिया। आतंकियों को घेराबंदी तोड़ भागने के लिए ग्रेनेड फेंका और उसके बाद उन्होंने अपने अत्याधिनुक हथियारों से फायरिंग की। आतंकी इस इलाके में मुठभेड़ से तीन चार दिन पहले से छिपे हुए थे।
तीन से पांच के समूह में छिपे संबंधित अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ों में आतंकी तीन से पांच का समूह बनाकर अलग-अलग जगहों पर छिपे रहते हैं। इनमें से अधिकांश ने प्राकृतिक गुफाओं को ठिकाना बनाया है। ये पाकिस्तानी आतंकी गुरिल्ला युद्ध में प्रशिक्षित व अत्याधुनिक हथियारों से लैस हैं। एलओसी पर भी कड़ी नजर संबंधित सूत्रों ने बताया कि जम्मू संभाग के पर्वतीय इलाकों में जहां कुछ समय पहले तक आतंकियों की गतिविधियों लगातार बढ़ रही थीं, अब पूरी तरह सुरक्षा बल के प्रभावी नियंत्रण में हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। 1 घंटे चली इस रणनीतिक बैठक में सुरक्षा, व्यापार पर चर्चा हुई और पीएम मोदी को व्हाइट हाउस का न्योता मिला।
केंद्र सरकार ने मनरेगा (MGNREGA) की जगह नया कानून 'VB-G RAM G' लागू करने के लिए ड्राफ्ट नियम जारी कर दिए हैं। जानिए क्या बदल जाएगा और यह कब से लागू होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले के तहत 51,000 युवाओं को वर्चुअली नियुक्ति पत्र बांटे। जानिए कैसे ग्रीन एनर्जी और वैश्विक साझेदारियां भारतीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोल रही हैं।
कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां लाडजापुर के पास एक चार-पहिया वाहन की लॉरी से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पांचों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
देश में आम जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। देश की राजधानी और मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद माल ढुलाई महंगी होने की आशंका है, जिससे आने वाले दिनों में रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत को बेहतरीन साझीदार बताते हुए असीमित ईंधन देने का प्रस्ताव दिया है। जानें क्वाड बैठक और वेनेजुएला से तेल आयात के नए समीकरणों के बारे में।
पश्चिम बंगाल चुनाव में पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाकर सुर्खियों में आए विक्रम साहू को पाकिस्तान और बांग्लादेश से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। वीडियो कॉल पर हथियार दिखाकर बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है। पढ़ें पूरी खबर।
उत्तरप्रेश में बीती रात भीषण हादसा हो गया। लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रात करीब दो मटसेना थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 46 किमी पर कानपुर से गुरुग्राम जा रही बस ने आगे चल रहे कंटेनर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पलट गई और उसमें तुरंत आग लग गई।
पुणे स्थित रक्षा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी निबे लिमिटेड ने भारतीय सेना की ताकत बढ़ाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि पोखरण में 18 और 19 अप्रैल को और जोशीमठ में 26 और 27 अप्रैल को प्रदर्शन किए गए।
दक्षिण अफ्रीका में इबोला वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण 28 मई 2026 को नई दिल्ली में होने वाला भारत-अफ्रीकी संघ शिखर सम्मेलन रद्द कर दिया गया है। विदेश मंत्रालय जल्द जारी करेगा नई तारीखें।