जिला पंचायत में हुई शिक्षा समिति की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह जाट और सदस्यों विनय मेहर व विक्रम भालेश्वर ने जिले में शिक्षा व्यवस्था की खामियों और अधिकारियों की कार्यशैली पर कड़े सवाल उठाए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) एन.के. अहिरवार सहित शिक्षा विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे, जिन्हें जनप्रतिनिधियों के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा।

भोपाल. स्टार समाचार वेब.
जिला पंचायत में हुई शिक्षा समिति की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह जाट और सदस्यों विनय मेहर व विक्रम भालेश्वर ने जिले में शिक्षा व्यवस्था की खामियों और अधिकारियों की कार्यशैली पर कड़े सवाल उठाए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) एन.के. अहिरवार सहित शिक्षा विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे, जिन्हें जनप्रतिनिधियों के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा।
अध्यक्ष मोहन सिंह जाट ने स्कूलों की जर्जर हालत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, "मैंने खुद कई स्कूलों को जर्जर देखा है, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं हो रही है।" इस पर सदस्य विनय मेहर ने सवाल किया कि जब हर साल मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपए का बजट आता है, तो फिर स्कूलों की ऐसी दयनीय तस्वीर क्यों है? उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों की मिलीभगत से काम चहेतों को दे दिया जाता है, और काम भी नहीं होता। उन्होंने पुराने समझौतों को रद्द करने की भी मांग की। इंजीनियर पर भड़कते हुए जाट ने कहा कि वे शराब पीकर बैठकों में आते हैं, जिस पर इंजीनियर ने इसे व्यक्तिगत आरोप बताते हुए आपत्ति जताई। सदस्य मेहर ने भी जाट के आरोपों का समर्थन किया। डीईओ अहिरवार से इस मामले में कार्रवाई करने को कहा गया।
सीएम राइज स्कूल और मध्याह्न भोजन में अव्यवस्था
बैठक में सीएम राइज स्कूलों तक बस की व्यवस्था न होने का मुद्दा भी उठाया गया। सदस्य विनय मेहर ने उन गांवों के लिए तत्काल बस सेवा शुरू करने की मांग की, जहां सीएम राइज स्कूल तक पहुँचने के लिए कोई साधन नहीं है। मध्याह्न भोजन को लेकर भी बैठक में नोंकझोंक देखने को मिली। एक महिला स्कूल प्रभारी ने मध्याह्न भोजन प्रभारी द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने की शिकायत की, जिसके बाद अध्यक्ष ने दोनों पक्षों को मौके पर ही तलब किया और समझाइश देकर मामला शांत करवाया।
अधिकारियों के रवैये पर सवाल
जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों पर फोन कॉल रिसीव न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे दिन में कॉल नहीं उठाते, लेकिन जब प्राइवेट स्कूलों को मान्यता देने की बात आती है तो रात में भी कॉल रिसीव कर लेते हैं। इस पर डीईओ अहिरवार ने अधिकारियों को भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी। इसके अलावा, साइकिल वितरण जैसे कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित न करने पर भी नाराजगी जताई गई।
प्राइवेट स्कूलों की मान्यता पर चर्चा
बैठक में मध्याह्न भोजन, प्राइवेट स्कूलों की मान्यता, छात्रावासों की व्यवस्था और सर्व शिक्षा अभियान के तहत चल रहे निर्माण कार्यों जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने साफ किया कि शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले 23 मई को भी पिछली बैठक में हंगामा हो चुका है।
मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण के मामले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
ग्वालियर में 5500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एशिया के सबसे बड़े टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह भूमिपूजन करेंगे। जानिए इस मेगा प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी और रोजगार के अवसरों के बारे में।
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा के आठ महीने के शावक की मौत हो गई है। वन विभाग पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
बुधनी के कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के 12 घर तोड़ने के मामले में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट मांगी गई है और 'दूध का दूध, पानी का पानी' हो जाएगा।
भोपाल के गांधीनगर में नशीले कफ सिरप की फैक्ट्री के मामले में फरार 20 हजार के इनामी आरोपी अभिषेक निगम को एसटीएफ ने देहरादून से गिरफ्तार किया। अब तक 25 आरोपी गिरफ्तार।
त्योहारों पर रेल यात्रियों के लिए राहत! भोपाल, रानी कमलापति और WCR होकर चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें। दानापुर, हरिद्वार, हजरत निजामुद्दीन और अंबेडकर नगर का शेड्यूल देखें।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। आरोपितों के वकीलों ने कानूनी चर्चा के लिए मुलाकात का समय बढ़ाने की मांग की है। 16 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में भी अहम सुनवाई होनी पूरी डिटेल्स पढ़ें।
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंडला के टाटरी में निजी स्कूल के बच्चों के साथ सहज संवाद किया। प्रार्थना सभा में शामिल होकर बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कान्हा नेशनल पार्क हमारे देश का नहीं, पूरे एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा नेशनल पार्क है। सघन वनों से आच्छादित कान्हा नेशनल पार्क मुख्यत बाघ, चीता, लकड़बग्घा, हाथी एवं अन्य कई वन्य जीवों से समृद्ध है।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी इंटरनेट संचार व्यवस्था में बदलाव की बड़ी और सख्त पहल की है। बढ़ते साइबर हमलों और अनधिकृत एक्सेस के खतरे को देखते हुए सरकार ने नए नियम लागू कर दिए हैं। इसके तहत राज्य के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए स्वदेशी मेल प्लेटफॉर्म जोहो का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह