चीन जहां एक ओर भारत से सीमा विवाद सुलझाने का दावा कर रही रहा है। वहीं दूसरी ओर उसके अधिकारी अब अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा करार दे रहे हैं। दरअसल, अरुणाचल प्रदेश में जन्मी और वर्तमान में यूनाइटेड किंगडम में रहने वाली भारतीय मूल की प्रेमा वांगजॉम थोंगडोक ने चीन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

भारतीय मूल की प्रेमा वांगजॉम थोंगडोक ने चीन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
चीन जहां एक ओर भारत से सीमा विवाद सुलझाने का दावा कर रही रहा है। वहीं दूसरी ओर उसके अधिकारी अब अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा करार दे रहे हैं। दरअसल, अरुणाचल प्रदेश में जन्मी और वर्तमान में यूनाइटेड किंगडम में रहने वाली भारतीय मूल की प्रेमा वांगजॉम थोंगडोक ने चीन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शंघाई पुडोंग एयरपोर्ट पर चीनी इमिग्रेशन अधिकारियों ने उनके भारतीय पासपोर्ट को मानने से इंकार कर दिया और उन्हें 18 घंटे तक हिरासत जैसी स्थिति में रखकर उत्पीड़ित किया। प्रेमा 21 नवंबर को लंदन से जापान जा रही थीं और शंघाई में उनका तीन घंटे का ट्रांजिट स्टॉप था, लेकिन इमिग्रेशन काउंटर पर अफसरों ने उनका पासपोर्ट इनवैलिडट बताते हुए साफ कहा-अरुणाचल प्रदेश चीन का हिस्सा है।
यही नहीं, भारतीय मूल की प्रेमा ने आरोप लगाया कि कई अधिकारी और चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के कर्मचारी उन पर हंसते रहे। उनका मजाक उड़ाते रहे और यहां तक कहा कि आप चीनी पासपोर्ट के लिए आवेदन क्यों नहीं कर लेतीं हो।
ट्रांजिट के नाम पर शुरू हुआ यह मामला घंटों लंबा संघर्ष बन गया। प्रेमा ने दावा किया कि उन्हें न तो सही जानकारी दी गई, न पर्याप्त खाना, और न ही एयरपोर्ट की सामान्य सुविधाओं तक पहुंच। उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया और जापान के लिए उनकी अगली फ्लाइट पर भी उन्हें चढ़ने नहीं दिया गया, जबकि उनके पास वैध वीजा मौजूद था।
ट्रांजिट क्षेत्र में सीमित रहने के कारण वे नई टिकट नहीं खरीद सकीं, न खाने का सामान ले सकीं और न ही दूसरे टर्मिनल जा सकीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उन पर दबाव बनाया कि वे केवल चाइना ईस्टर्न की ही नई टिकट खरीदें, और संकेत दिया कि ऐसा करने पर ही उनका पासपोर्ट लौटाया जाएगा। इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ। फ्लाइट, होटल और बुकिंग सभी रद्द हो गईं।
आखिरकार यूके में एक दोस्त की मदद से वे भारतीय दूतावास से संपर्क कर पाईं। भारतीय अधिकारी देर रात एयरपोर्ट पहुंचे, उन्हें पासपोर्ट दिलाया और जापान के लिए रवाना किया। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों को एक विस्तृत शिकायत भेजते हुए इस घटना को भारत की संप्रभुता और अरुणाचलवासियों के सम्मान का सीधा अपमान बताया है। प्रेमा ने मांग की है कि सरकार चीन के सामने इस मुद्दे को उठाए, संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करे और भविष्य में अरुणाचल प्रदेश के लोगों को ऐसी परेशानियों से बचाया जाए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।