बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के साथ ही सिंहस्थ-2028 की व्यापक तैयारियां राज्य सरकार ने शुरू कर दी है। मंदिर प्रबंधन लोगों की सुविधा और दर्शन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े बदलाव करने जा रहा है।

रेलवे-पुलिस-प्रशासन के समन्वय से होगा आयोजन
तैयारियां तेज, महाकाल मंदिर में होंगे बड़े बदलाव
उज्जैन में श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा
11 करोड़ की लागत से फैब्रिकेशन शेड लगेगा
उज्जैन। स्टार समाचार वेब
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के साथ ही सिंहस्थ-2028 की व्यापक तैयारियां राज्य सरकार ने शुरू कर दी है। मंदिर प्रबंधन लोगों की सुविधा और दर्शन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े बदलाव करने जा रहा है। आने वाले समय में श्रद्धालुओं को न सिर्फ दर्शन में आसानी होगी, बल्कि उन्हें मंदिर की अन्य प्रमुख आरतियों की जानकारी भी मिल सकेगी। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि सिंहस्थ महाकुंभ-2028 को ध्यान में रखते हुए मंदिर की व्यवस्थाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है। गर्मी के मौसम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए महाकाल लोक में फॉगिंग फव्वारे लगाए गए हैं। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को धूप और गर्मी से राहत देने के लिए 11 करोड़ की लागत से फैब्रिकेशन शेड लगाया जाएगा। वहीं दर्शन व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए जल्द ही क्यूआर आधारित बैरियर्स भी लगाए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को व्यवस्थित और आसान तरीके से दर्शन हो सकेंगे। मंदिर प्रबंधन का दावा है कि यहां दर्शन व्यवस्था को पूरी तरह से डिजिटल बनाया जाएगा। साथ ही क्यूआर कोड से मंदिर में प्रवेश मिलेगा।
सांध्य और शयन आरती की जानकारी भी मिलेगी
अभी तक देश-विदेश से आने वाले अधिकांश श्रद्धालु केवल सुबह होने वाली भस्म आरती के बारे में ही जानते हैं। मंदिर प्रशासन अब ऐसे प्रयास करेगा, जिससे श्रद्धालुओं को सांध्य आरती और शयन आरती के महत्व की भी जानकारी मिल सके। मंदिर समिति का मानना है कि इन आरतियों में शामिल होकर श्रद्धालु धार्मिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे और बाबा महाकाल की विशेष पूजा परंपराओं से जुड़ पाएंगे।
वेबसाइट पर शुरू होगा अन्नक्षेत्र मॉड्यूल
मंदिर प्रशासन ने वेबसाइट पर अन्नक्षेत्र मॉड्यूल शुरू करने का भी निर्णय लिया है। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मंदिर समिति का 29974.37 लाख रुपए का प्रस्तावित बजट भी पारित किया गया है।
सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
सिंहस्थ को देखते हुए मंदिर में 80 नई स्टील दानपेटियां बनाई जाएंगी। वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कतार प्रबंधन को मजबूत करने के लिए करीब 1000 नए बैरिकेड्स लगाने की मंजूरी भी दी गई है। मंदिर प्रशासन का कहना है कि आने वाले वर्षों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं को आधुनिक और सुरक्षित बनाया जाएगा, ताकि हर श्रद्धालु को सुगम और व्यवस्थित दर्शन का लाभ मिल सके।
यह भी पढ़िए...
महाकालेश्वर की पंचम सवारी कल, अलग-अलग रूपों में दर्शन देंगे भगवान
सिंहस्थ-2028 के लिए काशी कॉरिडोर मॉडल और MP-UP के बीच अहम समझौता
सीएम की घोषणा- सिंहस्थ के लिए 5 हजार होमगार्ड की भर्ती करेगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सावन के दूसरे सोमवार को इस यात्रा में शामिल होकर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की और स्वयं दादा गुरु के साथ कांवड़ उठाकर यात्रा में सहभागिता की।
भगवान शिव के प्रिय श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर देशभर के शिवालयों में आस्था और भक्ति का अद्भुत जनसैलाब उमड़ पड़ा। रिमझिम और तेज बारिश के बावजूद शिवभक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। इस बार सावन सोमवार के साथ प्रदोष व्रत का विशेष संयोग बनने से शिव आराधना का महत्व और बढ़ गया।
10 अगस्त 2026 के लिए मूलांक 1 से 9 तक का संपूर्ण अंक ज्योतिष भविष्यफल। जानिए आज आपकी आर्थिक स्थिति, करियर, स्वास्थ्य और लव लाइफ पर अंकों का प्रभाव।
: 10 अगस्त 2026 का राशिफल, मेष से मीन राशि का दैनिक भविष्यफल, ज्योतिषीय भविष्यवाणी, व्यापार, करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी पूरी जानकारी
जानिए 10 अगस्त 2026 सोमवार का संपूर्ण पंचांग। जानें आज का राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, सूर्योदय और चंद्रमा की स्थिति
हरियाली तीज व्रत और पूजा की संपूर्ण विधि विस्तार से जानिए। सुहागिनों के लिए अखंड सौभाग्य और कुंवारी कन्याओं के वर प्राप्ति के इस पर्व के नियम, कथा और महत्व के बारे में पंडित जी से समझें।
हरियाली तीज 2026 कब है? जानिए सावन शुक्ल तृतीया तिथि, सिद्धि-शिव योग का संयोग, पूजा का महत्व और सुहागिनों के लिए इस व्रत से जुड़ी खास बातें।
जानिए 9 अगस्त 2026 का मूलांक फल अंक ज्योतिष के आधार पर। मूलांक 1 से 9 तक के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए करियर, धन, स्वास्थ्य और प्रेम का हाल।
9 अगस्त 2026 का संपूर्ण पंचांग विस्तार से जानें। आज की तिथि, नक्षत्र, योग, करण, सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल की सटीक जानकारी यहाँ प्राप्त करें।
जानिए 9 अगस्त 2026 का राशिफल। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। पढ़ें करियर और व्यापार का हाल।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह