साउथ सुपरस्टार नागार्जुन ने अपनी 100वीं तेलुगु फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। फिल्म का नाम फिलहाल ‘किंग 100’ है। अब फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू भी शामिल हो गई हैं। तब्बू इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।


मुबई। स्टार समाचार वेब
साउथ सुपरस्टार नागार्जुन ने अपनी 100वीं तेलुगु फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। फिल्म का नाम फिलहाल ‘किंग 100’ है। अब फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू भी शामिल हो गई हैं। तब्बू इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए दशकों बाद तब्बू और नागार्जुन एक साथ किसी प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। तब्बू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए फिल्म से खुद के जुड़ने और शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी। तब्बू ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें फिल्म के टाइटल वाला क्लैपरबोर्ड एक काली कुर्सी पर रखा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, और हम शुरू करते हैं किंग100। इसके साथ ही तब्बू ने हैशटैग में नागार्जुन का नाम लिखा है और मेकर्स को मेंशन किया है।
तीन दशक बाद नजर आएंगे तब्बू-नागार्जुन
फिल्म किंग 100 के जरिए तब्बू और नागार्जुन लगभग 30 साल बाद साथ में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले नागार्जुन और तब्बू साल 1996 में आई रोमांटिक फिल्म निन्ने पेल्लादाता में साथ नजर आए थे। अब दर्शक तीन दशक बाद दोनों को एक ही फिल्म में देखने के लिए उत्साहित हैं। हालांकि, किंग 100 की कास्ट और क्रू व फिल्म की कहानी के बारे में अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।
भूत बंगला में नजर आई हैं तब्बू
वर्कफ्रंट की बात करें तो तब्बू हाल ही में अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला में नजर आई हैं। इस फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव और वामिका गब्बी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। वहीं नागार्जुन को आखिरी बार पिछले साल आई रजनीकांत की तमिल एक्शन फिल्म कुली में देखा गया था। जबकि नागार्जुन की आखिरी हिंदी फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा है, जो 2022 में रिलीज हुई थी।
यह भी पढ़िए...
तब्बू की साउथ फिल्म 'स्लमडॉग - 33 टेंपल रोड' से वापसी, विजय सेतुपति के साथ आएंगी नजर


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अभिनेत्री संचिता उगाले की आत्महत्या के मामले में पिता मच्छिन्द्र उगाले ने किया बड़ा खुलासा। डिप्रेशन के साथ-साथ पैसों के लिए मानसिक प्रताड़ना की बात कही। प्रशासन से मांगी न्याय की गुहार।
टीवी इंडस्ट्री की एक लोकप्रिय अदाकारा के तौर पर अपनी पहचान बनाने वालीं संचिता उगले की सुसाइड की खबर ने हर किसी को झकझोर के रख दिया है। फैंस उनकी मौत की खबर सुनकर हैरान और हताश हैं।
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म दृश्यम-3, 21 मई कोई सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से तो अच्छा रिस्पांस तो मिला ही था, लेकिन बॉक्स आफिस पर हिंदी में रिलीज हुए बिना ही इस फिल्म ने रिकॉर्ड कायम किया।
OTT Releases This Week: 12 जून का शुक्रवार ओटीटी लवर्स के लिए बेहद खास है। अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से लेकर अली फज़ल की 'राख' तक, नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर रिलीज हुईं ये 7 धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज। देखें पूरी लिस्ट।
अभिनेता राम चरण और अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म पेद्दी बॉक्स आफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म की तारीफ हो रही हैं। मगर, साथ ही आलोचनाएं भी हो रही हैं। फिल्म में जान्हवी कपूर को जिस तरह दिखाया गया है, उस पर विवाद शुरू हो गया।
शिल्पा शिंदे द्वारा संजय कोहली पर झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप स्वीकारने के बाद हिना खान का फूटा गुस्सा। हिना ने दूसरी क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर कसा तंज। जानिए क्या है पूरा विवाद।
लीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ 5 जुलाई को बेहद सादगी से तीसरी शादी करने जा रहे हैं। जानें उनकी शादी की तारीख, वेन्यू और ऐज गैप से जुड़ी पूरी डिटेल।
भारत की मशहूर और दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन हो गया। उन्होंने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह उम्र से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर से पूरे देश और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत तक के दिग्गज उनके निधन पर शोक जता रहे हैं।
पूजा एंटरटेनमेंट (इंडिया) लिमिटेड और टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बीच विवाद चर्चा में रहा। इनका विवाद अब कोर्ट तक पहुंच चुका है। पूजा एंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने टिप्स म्यूजिक के चेयरमैन रमेश तौरानी, कुमार एस तौरानी और फिल्ममेकर डेविड धवन को कोर्ट में घसीटा है।
अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मातृभूमि के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ईद पर भी फैंस को भाईजान ने खुश कर दिया। सलमान ने अपनी फिल्म एक रोमांटिक गाना- मैं हूं... का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।