×

हर सुबह खबरों से अपडेट करता स्टार सुबह ...(एक दिसंबर)

स्टार सुबह में आपका स्वागत है। देश- दुनिया और आपके प्रदेश की खबरों का सफरनामा। हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन

By: Ajay Tiwari

Dec 01, 20254:54 AM

view4

view0

हर सुबह खबरों से अपडेट करता स्टार सुबह ...(एक दिसंबर)

नमस्कार,

स्टार सुबह में आपका स्वागत है। देश- दुनिया और आपके प्रदेश की खबरों का सफरनामा। हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन

अमेरिका... कैलिफोर्निया में अंधाधुंध फायरिंग, चार लोगों की मौत

वॉशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया में भयंकर गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई है। स्टॉकटन के बैंक्वेट हॉल में हुई अंधाधुंध फायरिंग में कई लोगों की जान चली गई। 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दरअसल, अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है। विस्तार से पढ़िए..

संसद शीतकालीन सत्र 2025: सर्वदलीय बैठक में टकराव के संकेत

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है, और सत्र से पहले ही केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच कई अहम मुद्दों पर टकराव की पृष्ठभूमि तैयार हो चुकी है। शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले, रविवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। विस्तार से पढ़िए..

अलर्ट... एक दिसंबर से देश में लागू हो रहे कई बड़े बदलाव

नई दिल्ली। एक दिसंबर से देश में कई वित्तीय और प्रशासनिक नियम बदलने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर जनता की जेब और रोजमर्रा के लेन-देन पर पड़ेगा। खासकर पेंशनभोगियों और बैंक ग्राहकों के लिए कुछ महत्वपूर्ण समय सीमाएं हैं जिन्हें जानना बेहद जरूरी है। विस्तार से पढ़िए...

एसआईआर... आयोग ने कहा- बीएलओ को मिलेगा 12000 वेतन, तारीख बढ़ी

नई दिल्ली।  चुनाव आयोग ने बीएलओ का वेतन 6000 से बढ़ाकर 12000 रुपए सालाना कर दिया है। यही नहीं आयोग ने जारी बयान में कहा है कि  पिछला ऐसा बदलाव 2015 में किया गया था। पहली बार इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन आफिसर्स और असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन आफिसर्स को भी मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा वोटर रोल तैयार करने और उनमें बदलाव करने वाले  बीएलओ सुपरवाइजर की सैलरी भी 12000 से बढ़ाकर 18000 रुपए कर दी गई है। विस्तार से पढ़िए...

तीन राज्यों में हाई अलर्ट... दितवाह का कहर... उड़ान और रेल सेवा ठप

नई दिल्ली।  श्रीलंका में भारी तबाही मचाने के बाद चक्रवात दितवाह अब भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश, तेज हवाओं और समुद्र में उफान के बीच प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अलर्ट जारी कर दिया है। तमिलनाडु में रेड और आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विस्तार से पढ़िए..

मध्यप्रदेश... 22 दूल्हों के साथ सीएम के बेटे की निकली बारात

उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेटे डॉ. अभिमन्यु की सगाई और आज शादी सादगी से कर समाज के सामने मिसाल पेश की। बैलगाड़ी से पहुंचे जोड़े की साधारण रस्में चर्चा का विषय बनीं। विस्तार से पढ़िए...

IPS-CBI बनकर वृद्ध से 76 लाख की ठगी, डिजिटल अरेस्ट का मामला

जबलपुर। जबलपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ कथित आईपीएस और सीबीआई अधिकारियों ने एक 72 वर्षीय वृद्ध को डिजिटल अरेस्ट करके उनके बैंक खाते से 76 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।विस्तार से पढ़िए..

इंदौर: चाइनीज मांझे से 16 साल के छात्र गुलशन की मौत

इंदौर.  इंदौर में चाइनीज मांझे की वजह से एक 16 वर्षीय छात्र की जान चली गई। यह हृदय विदारक घटना रविवार को तेजाजी नगर बायपास पर तब हुई जब गुलशन नामक छात्र अपने दोस्तों और भाई के साथ रालामंडल से लौट रहा था। यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब कलेक्टर ने मात्र कुछ दिन पहले ही, 25 नवंबर को, चाइनीज मांझे के उपयोग, बिक्री और स्टॉक पर प्रतिबंध लगाया था। विस्तार से पढ़िए...

जबलपुर तेज रफ्तार बस पलटी, 15 यात्री घायल, दो गंभीर

जबलपुर: रविवार को जबलपुर के खमरिया थाना क्षेत्र में एक यात्री बस पलट गई है। बताया जा रहा है कि बस जबलपुर से डिंडोरी जा रही थी और रांझी के पास OFK अस्पताल के पास अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके पर तुरंत पुलिस पहुंची और फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। विस्तार से पढ़िए..

बयान पर बवाल: ब्राह्मण समाज ने कफन बांधकर किया प्रदर्शन 

भोपाल। मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा कथित तौर पर ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर दिए गए विवादित बयान पर पूरे प्रदेश में तीखा आक्रोश फैल गया है। इसी क्रम में, रविवार को राजधानी भोपाल में सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने कफन बांधकर जोरदार प्रदर्शन किया।  विस्तार से पढ़िए..

चलते- चलते..

पद और पैसे का सम्मान सिर्फ आपके सामने होता हैं… लेकिन आपके व्यवहार का सम्मान आपके पीछे भी होता है..!

COMMENTS (0)

RELATED POST

स्टार सुबह..रूस में भारतीय छात्रों पर हमला, PM मोदी का मलेशिया दौरा और शहडोल को CM की सौगात

स्टार सुबह..रूस में भारतीय छात्रों पर हमला, PM मोदी का मलेशिया दौरा और शहडोल को CM की सौगात

स्टार सुबह बुलेटिन में (9 फरवरी) देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के साथ हम हाजिर हैं। एक ओर जहाँ रूस में भारतीय छात्रों पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय एक्शन में है।

Loading...

Feb 09, 20264:20 AM

स्टार सुबह.. इस्लामाबाद में आतंकी हमला, मॉस्को में जनरल पर फायरिंग और मध्यप्रदेश की बड़ी हलचलें

स्टार सुबह.. इस्लामाबाद में आतंकी हमला, मॉस्को में जनरल पर फायरिंग और मध्यप्रदेश की बड़ी हलचलें

इस्लामाबाद में 69 की मौत, मॉस्को में रूसी अधिकारी पर फायरिंग, पंजाब में आप नेता की हत्या और मप्र में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन।

Loading...

Feb 07, 20265:00 AM

गोल्ड-सिल्वर मार्केट में भारी क्रैश, सुप्रीम कोर्ट का सैनिटरी पैड पर बड़ा फैसला और MP की सुर्खियां

गोल्ड-सिल्वर मार्केट में भारी क्रैश, सुप्रीम कोर्ट का सैनिटरी पैड पर बड़ा फैसला और MP की सुर्खियां

आज की बड़ी खबरें: सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। सुप्रीम कोर्ट का स्कूलों के लिए ऐतिहासिक फैसला। मध्य प्रदेश में संविदा महासम्मेलन और अनुराग जैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड।

Loading...

Jan 31, 20261:00 AM

बजट सत्र का आगाज, MP में 14 IPS के तबादले और फास्टैग के नए नियम

बजट सत्र का आगाज, MP में 14 IPS के तबादले और फास्टैग के नए नियम

देश-दुनिया की प्रमुख खबरें: संसद का बजट सत्र शुरू, बीटिंग द रिट्रीट 2026 संपन्न, मध्य प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सहित 14 IPS बदले गए और फास्टैग KYC की अनिवार्यता खत्म।

Loading...

Jan 30, 20264:37 AM