सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस संदीप मेहता ने चीफ जस्टिस आफ इंडिया को कई पत्र लिखकर राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को तुरंत पद से हटाने की मांग की है।

भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में एक दुर्लभ घटनाक्रम
शक्तियों का कर रहे दुरुपयोग और चला रहे भाई-भतीजावाद
जज ने जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस संदीप मेहता ने चीफ जस्टिस आफ इंडिया को कई पत्र लिखकर राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को तुरंत पद से हटाने की मांग की है। यहां खास बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट के किसी कार्यरत जज द्वारा अपने ही पैरेंट हाई कोर्ट के एक्टिंग सीजे के खिलाफ सीजेआई को इस तरह औपचारिक पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाना भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में एक दुर्लभ घटनाक्रम माना जा रहा है। दरअसल, जस्टिस संदीप मेहता ने सीजेआई सूर्यकांत को अगस्त 2026 में लगातार तीन पत्र (2 अगस्त, 10 अगस्त और 17 अगस्त) लिखे हैं। पत्रों में मांग की गई है कि राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को तत्काल पद से हटाया जाए। यहां से स्थानांतरित किया जाए और किसी अन्य राज्य के जज को राजस्थान हाई कोर्ट का नियमित मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाए।
मुकदमों की लिस्टिंग में हेरफेर
जस्टिस मेहता ने अपने पत्रों में प्रशासनिक शक्तियों के दुरुपयोग, पक्षपात, भाई-भतीजावाद और मुकदमों की लिस्टिंग में हेरफेर जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि अन्य पीठों में सूचीबद्ध मामलों को बिना किसी उचित कारण के वापस लेकर जस्टिस शर्मा ने अपनी पीठ में ट्रांसफर किया।
अधिकारियों पर दबाव: जस्टिस मेहता के अनुसार, राजस्थान हाई कोर्ट के कई जजों ने उनसे शिकायत की है कि जस्टिस शर्मा उन्हें स्थानांतरण या प्रतिकूल कार्रवाई की धमकी देते हैं।
उदयपुर भूमि मामला: पत्रों में विशिष्ट न्यायिक मामलों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया कि जोधपुर पीठ के क्षेत्राधिकार वाले मामलों को जयपुर स्थानांतरित कर सुनवाई की गई।
फैसले और उपेक्षा: पत्रों में जयपुर में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और नए कोर्ट भवन के उद्घाटन से जुड़े विवादों का भी जिक्र किया गया है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जजों के प्रति उपेक्षा और असम्मान का आरोप लगाया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे से जुड़े आगजनी मामले में आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी करार दिया है। हालांकि, कोर्ट ने अन्य 12 आरोपियों को बरी कर दिया है। जानिए इस मामले से जुड़ी पूरी खबर।
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे CJP नेताओं को पुलिस ने डिटेन किया। इस पर क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने नाराजगी जताते हुए इसे 'अघोषित इमरजेंसी' बताया और पदयात्रा की चेतावनी दी।
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली प्रदर्शन से पहले पुलिस ने भारी कार्रवाई की। अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, तुषार गांधी और मनीष सिसोदिया समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और रकफ रोकने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में तनाव और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिल रही है।
उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले के सफदरगंज में बीती देर रात चलती कार आग का गोला बन गई। कार में सवार चालक बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। आग बुझने के बाद कार के अवशेष में कुछ हड्डियां ही बची थीं।
दिल्ली में कड़े प्रतिबंधों और मेट्रो-ट्रेन रद्द होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका। कपिल सिब्बल की दलीलों पर कोर्ट ने विरोध प्रदर्शन के अधिकार और नागरिकों की सहूलियत के बीच संतुलन बनाने की बात कही।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम अब बदलकर 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' किया जाएगा।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी अनुमति। कई ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और 10 डिटेंशन सेंटर बनाए गए। जंतर-मंतर पर धारा 163 लागू।
देश के 4 राज्यों की 6 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे LIVE। पुडुचेरी में AINRC जीती, बंगाल और असम में बीजेपी की बढ़त। तमिलनाडु में टीवीके और AIADMK में टक्कर।
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के चलते सुरक्षा कड़ी, रेल यातायात प्रभावित। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली कई ट्रेनें रद्द, 5000 से अधिक यात्रियों की ट्रेन छूटी।