मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन की बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी है और आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई है।

कार्रवाई के विरोध में देर रात पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी सहित कांग्रेस नेता धरने पर बैठे।
मानस भवन इलाके में बैरिकेडिंग, वॉटर कैनन तैनात
स्थानीय युवती बोली- 11 बजे तक का समय दिया था

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन की बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी है और आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई है। कार्रवाई के विरोध में देर रात पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी सहित कांग्रेस नेता धरने पर बैठे। एक युवक टावर पर चढ़ गया, जिसे पुलिस ने समझाकर उतार लिया। वहीं रहवासियों ने घरों में ताला लगाकर सामान की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस को सौंपी है। यहां 27 परिवारों को हटाकर भौंरी, कलखेड़ा और मालीखेड़ी में शिफ्ट किया जाना है। 70 साल पुरानी इस बस्ती को हटाने के लिए 95 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
पुलिस ने खुलवाया ताला
जो लोग ताले लगाकर चले गए थे, पुलिस उन्हें पकड़कर लाई है, ताकि घर खुलवाए जा सकें। बस्ती में रहने वाली काजल यादव का कहना है कि हमारा कीमती सामान रखा हुआ है। अंदर कम से कम वो लेकर जाने दीजिए। 11 बजे तक का समय दिया गया था हम लोगों को।
बैरिकेडिंग पर पुलिस रोक रही
पन्ना से आए बुजुर्ग, जो किसी मामले को लेकर सीएम और महिला आयोग के पास जा रहे थे, उन्हें पुलिस ने बैरिकेडिंग पर रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया गया। इसके साथ ही अन्य लोगों को भी बैरिकेडिंग की वजह से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मोबाइल फोन अंदर ना ले जा पाएं
झुग्गियों में रहने वाले जिन लोगों को पुलिस अंदर ले गई। उनकी सख्त तलाशी ली गई। उनके बैग और सामान की भी सख्ती से जांच की गई। ताकि कोई मोबाइल या अन्य उपकरण अंदर न ले जाया जा सकें।
सभी रास्तों पर पुलिस का पहरा
बस्ती की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी है। किसी भी बाहरी व्यक्ति या वाहन को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है, जिससे इलाके में आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।
रास्ते बंद होने से आम लोग परेशान
मानस भवन बस्ती पर कार्रवाई के चलते दोनों ओर के रास्ते बंद कर दिए गए हैं। जिससे बाल भवन जाने वाले लोग भटकते नजर आाए। बैरिकेडिंग के कारण पहुंच मार्ग पूरी तरह ब्लॉक है, जिससे आम जनता और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर रास्ता रोका है।
कांग्रेस नेता बोले- कार्रवाई गलत
वार्ड 24 के कांग्रेस अध्यक्ष शोएब खान ने कहा कि रात प्रशासन से चर्चा हुई थी। यहां आदिवासियों के मकानों पर ताले लगे हैं और अंदर उनका सामान रखा है। ऐसे में बिना व्यवस्था किए कार्रवाई करना उचित नहीं है और इसे रोका जाना चाहिए।
यह भी पढ़िए....
विरोध के बाद नई बस्ती की अवैध शराब दुकान पर प्रशासन की कार्रवाई


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।