मध्य प्रदेश में भाजपा ने निगम मंडलों में नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज कर दी है। भोपाल में भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सीएम मोहन यादव से मुलाकात की है। यह बैठक निगम मंडलों में होने वाली नियुक्तियों से जुड़ी थी, जिसमें यह तय किया गया है, जिन्हें निगम मंडल में जगह मिलेगी उन्हें संगठन में जगह नहीं मिलेगी।

भोपाल में भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सीएम मोहन यादव से मुलाकात की है।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में भाजपा ने निगम मंडलों में नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज कर दी है। भोपाल में भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सीएम मोहन यादव से मुलाकात की है। यह बैठक निगम मंडलों में होने वाली नियुक्तियों से जुड़ी थी, जिसमें यह तय किया गया है, जिन्हें निगम मंडल में जगह मिलेगी उन्हें संगठन में जगह नहीं मिलेगी। संगठन में जगह पाने वाले को निगम मंडल में जगह नहीं दी जाएगी। यानि भाजपा ज्यादा से ज्यादा नेताओं को समायोजित करने के लिए एक पद एक फॉर्मूले पर ही काम करेगी। दरअसल, प्रदेश में लंबे समय से राजनीतिक पुनर्वास के लिए दौड़भाग कर रहे नेताओं के लिए जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। प्रदेश के निगम, मंडल, और बोर्डों में नियुक्तियों को लेकर मंथन हो चुका है। बुधवार देर रात सीएम हाउस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंड़ेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के बीच बैठक हुई। लंबे समय से भाजपा के संगठन में पदों पर काम कर रहे नेताओं के बजाए टीम हेमंत में नए चेहरों को मौका मिलेगा। या फिर जो पर्दे के पीछे रहकर महत्वपूर्ण काम करने वाले नेताओं को प्रदेश की टीम में जगह मिलेगी।
जिन नेताओं को निगम, मंडल, बोर्ड, प्राधिकरण में मंत्री का दर्जा देकर शामिल किया जाएगा। उन नेताओं को पार्टी के संगठन में पद नहीं दिए जाएंगे। ये कवायद एक व्यक्ति एक पद के फॉर्मुले को अमल में लाने की कोशिश होगी।
दावा किया जा रहा है कि अगस्त माह के अंतिम सप्ताह तक प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी। जिलों में कार्यकारिणी गठन के लिए प्रदेश स्तर से पर्यवेक्षक भेजकर नाम प्रदेश स्तर तक मंगाए जा चुके हैं। इस बार जिला कार्यकारिणी में विधायकों और हारे हुए विधानसभा प्रत्याशियों की पसंद को भी महत्व दिया जाएगा।
गौरतलब है कि प्रदेश में 48 निगम, मंडल और प्राधिकरण हैं, जिनमें राजनीतिक नियुक्तियां की जाती हैं। अभी इनके चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन का प्रभार संबंधित विभाग के मंत्री, एसीएस या प्रमुख सचिवों के पास है।
प्रदेश के पांच पूर्व मंत्री ऐसे हैं जिनका निगम मंडलों में अध्यक्ष बनना तय है। इनमें कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, उमाशंकर गुप्ता, अरविंद भदौरिया, कमल पटेल और अंचल सोनकर के नाम शामिल हैं। वहीं विधायकों में यशपाल सिसौदिया, ध्रुव नारायण सिंह, केके त्रिपाठी, राकेश गिरी और दिलीप शेखावत के नामों पर भी विचार किया गया हैं।

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह