मध्यप्रदेश में पिछले डेढ़ साल से निगम, मंडल और बोर्डों में 40 से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। राजनीतिक नियुक्तियों के इंतजार में नेताओं का भी सब्र जवाब देने लगा है। भोपाल से लेकर दिल्ली तक नेता दिग्गजों की परिक्रमा लगाना शुरू कर दिया है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि सत्ता-संगठन से नियुक्तियों को लेकर सूची तैयार कर ली गई है।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में पिछले डेढ़ साल से निगम, मंडल और बोर्डों में 40 से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। राजनीतिक नियुक्तियों के इंतजार में नेताओं का भी सब्र जवाब देने लगा है। भोपाल से लेकर दिल्ली तक नेता दिग्गजों की परिक्रमा लगाना शुरू कर दिया है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि सत्ता-संगठन से नियुक्तियों को लेकर सूची तैयार कर ली गई है। लेकिन पेंच यहां फंस रहा है कि पद कम हैं और दावेदार ज्यादा हैं। किसे लें, किसे छोड़ें इस पर मंथन चल रहा है। वहीं इसी बीच चर्चा शुरू हो गई है कि मोहन कैबिनेट का भी विस्तार होगा। तीन या चार चेहरों का शामिल किया जाएगा। खास बात यह है कि कैबिनेट से कुछ मंत्रियों की छुट्टी भी तय मानी जा रही है। सरकार के कुछ विभाग ऐस हैं, जो मप्र से लेकर दिल्ली तक ‘डबल इंजन’ सरकार की किरकिरी करा चुके हैं। इसलिए संबंधित विभाग के मंत्री को हटाकर नए चेहरे को बैठाया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। विधानसभा की सदस्य संख्या के लिहाज से मंत्रिमंडल में 35 सदस्य हो सकते हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री सहित 31 सदस्य हैं। इस लिहाज से 4 नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। इसमें कुछ नए चेहरे ढूंढ़ लिए गए हैं। पहले नंबर पर छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट से विधायक कमलेश शाह हैं । दूसरे नंबर पर हैं भोपाल की हुजूर सीट से विधायक रामेश्वर शर्मा, तीसरे नंबर हैं अर्चना चिटनीस का नाम चर्चा में है।
दरअसल, राजनीतिक नियुक्तियों की कवायद अब तेजी से शुरू हो गई है। संगठन स्तर पर लिस्ट तैयार कर ली गई। जिसमें क्षेत्र को साधने के साथ ही प्रमुख लोगों को मुख्य धारा में लाकर अहम जिम्मेदारी दी जाएगी। संभावित नामों को लेकर दो दौर की बातचीत हो गई है। नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ प्रारंभिक बातचीत के बाद नामों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। दिल्ली से नियुक्तियों को लेकर हरी झंडी मिल गई है। संगठन पर दिल्ली से जल्द राजनीतिक नियुक्तियां करने का दबाव है।
सरकार में राजनीतिक नियुक्तियों के बाद संगठन में जो पद रिक्त होंगे, वहां नए लोग लाए जाएंगे। निगम-मंडल, प्राधिकरण और आयोग के साथ कॉलेजों की जनभागीदारी समिति और निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति के नाम भी ले लिए गए हैं। अभी 40 से अधिक निगम-मंडल व बोर्ड में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पद खाली हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन में वीर भारत संग्रहालय के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पारंपरिक निर्माण पद्धति अपनाने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। नवंबर तक पूरा होने वाले इस प्रोजेक्ट की पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में निर्माणाधीन रेप्टाइल पार्क एवं अनुसंधान केंद्र का निरीक्षण किया। होमगार्ड जवानों को सर्प रेस्क्यू ट्रेनिंग और आधुनिक सुविधाओं की पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
पश्चिम मध्य रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। 1 अगस्त से भोपाल, जबलपुर और कोटा में नई टोकन प्रणाली, परिवार के लिए प्राथमिकता, दस्तावेज अनिवार्यता और दलालों पर रोक की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सावन मास में महाकाल दर्शन और सीहोर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा कदम। उज्जैन, भोपाल और संत हिरदाराम नगर के बीच 3 जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू।
राजधानी भोपाल में आम लोगों के लिए एसी ई-बसें शुरू हो गई हैं। शुरुआती चरण में 3 रूटों पर 10 बसें चलाई जा रही हैं, जिनका किराया सामान्य लाल बसों के बराबर है। जानिए पूरा अपडेट।
सुशासन और त्वरित समाधान का दावा करने वाली सीएम हेल्पलाइन खुद शिकायतों के बोझ तले दबती नजर आ रही है। मध्य प्रदेश के नगर निगमों और नगर पालिकाओं में बुनियादी सुविधाएं इस कदर बदहाल हैं कि प्रदेश का समग्र प्रदर्शन गिरकर डी रेटिंग पर आ गया है।
दतिया उपचुनाव के लिए मतदान में जिले के दो लाख 20 हजार 410 मतदाता आज वोट डाल रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। दतिया विधानसभा के मतदाताओं को ढाई साल बाद ही दोबारा प्रतिनिधि चुनने का मौका इस उपचुनाव के कारण मिल रहा है।
कांग्रेस ने चुनाव आयोग से दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और एसपी मयूर खंडेलवाल की शिकायत की है। पार्टी ने फोन न उठाने, पक्षपात और बाहरी लोगों को शरण देने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष मतदान की मांग की है।
मध्यप्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं पर महंगाई की मार! FCPPA सरचार्ज 3.77 प्रतिशत हुआ, जिससे बिल ₹35 से ₹87 तक बढ़े। जानिए बिजली संकट और बढ़ती मांग की पूरी जानकारी।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि एससी/एसटी एक्ट की एफआईआर और चार्जशीट रद्द होने पर पीड़ित वित्तीय मुआवजे के हकदार नहीं हैं। जानिए इस मामले की पूरी डिटेल।