उत्तरप्रदेश के मैनपुरी जिले के जटपुरा में दर्दनाक हादसा हुआ है। बच्चे समेत तीन की मौत की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा टीनशेड़ के गिरने की वजह से हुआ। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली।

बीती रात कच्ची दीवार टिन शेड के साथ भरभराकर गिर गई।

लखनऊ। स्टार समाचार वेब
उत्तरप्रदेश के मैनपुरी जिले के जटपुरा में दर्दनाक हादसा हुआ है। बच्चे समेत तीन की मौत की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा टीनशेड़ के गिरने की वजह से हुआ। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। दरअसल, घर में सो रहे परिवार पर बीती रात कच्ची दीवार टिन शेड के साथ भरभराकर गिर गई। इससे मलबे में दबकर दो बच्चों सहित तीन की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए ।
शेड भर भरा कर गिरा
पुलिस के अनुसार, कुरावली थाना क्षेत्र के गांव आठपुरा निवासी बृजेश कुमार जाटव पुत्र लालसिंह का गांव में कच्चा मकान बना हुआ है। रात्रि 11 बजे बृजेश अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ कच्ची दीवार के ऊपर रखी टिनशेड के नीचे लेटे हुए थे, अचानक कच्ची दीवार और इस पर रखा टिन शेड भर भरा कर गिर गया।
सभी लोग मलबे में दगे
दीवार के मलबे में सभी लोग दब गए। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबे में दबे सभी को बाहर निकाला। जब तक सभी को मलबे से बाहर निकाला गया तब तक 40 बर्षीय रुबी पत्नी बृजेश कुमार, 8 बर्षीय दिलीप कुमार पुत्र बृजेश कुमार, 13 वर्षीय बेबी पुत्री बृजेश कुमार की मौत हो चुकी थी।
घायलों को भेजा अस्पताल
बृजेश कुमार, गुड़िया पुत्री बृजेश, पल्लवी पुत्री बृजेश गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर ललित भाटी मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, है। साथ ही तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मकान का निर्माण करा रहे थे बृजेश
बृजेश कुमार अपने मकान का निर्माण कार्य करा रहे थे, जिसके लिए उन्होने कच्ची दीवार के पास ही दूसरी दीवार बनाने के लिए नींव खोदी थी। इस नींव में पानी भर गया गया था, जिससे कच्ची दीवार भी एक तरफ झुक गई थी। कच्ची दीवार काफी कमजोर भी हो गई थी, जो रात्रि को भरभराकर गिर गई।
यह भी पढ़िए....


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। टीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा समर्थकों पर देर रात उनके कोलकाता स्थित आवास पर हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। यह घटना उस समय घटी जब कालीघाट स्थित उनके आवास के बाहर समर्थक उनके जन्मदिन के बैनर और पोस्टर लगा रहे थे।
पटना के मनेर (शेरपुर गंगा घाट) के पास तड़के हुई पुलिस मुठभेड़ में 3 पेशेवर अपराधी मारे गए। मनेर SHO भी घायल हुए। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में किया 5 घंटे हंगामा और पथराव।
राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह के उस ऐलान पर सवाल उठाए हैं जिसमें पंचायती राज योजनाओं के लिए आधार की जगह वोटर आईडी के इस्तेमाल की बात कही गई है। इसे उन्होंने वोटर लिस्ट से नाम हटाने की साजिश करार दिया है।
भारत के मुख्य न्यायाधीश पर एक्स (Twitter) पर की गई टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अवमानना नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने साफ कहा कि राजनीतिक सुविधा के लिए न्यायिक स्वतंत्रता से समझौता नहीं हो सकता।
पंजाब के राजपुरा पास अमृतसर से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की पैंट्री कार और चार बोगियों में अचानक आग लग गई। यात्रियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
फ्रांसीसी नौसेना के राफेल मरीन फाइटर जेट ने INS विक्रांत पर पहली सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है। जानिए CATOBAR और STOBAR तकनीक से जुड़ी इस ट्रायल की पूरी जानकारी।
उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के पास एक ट्रांस कंपनी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण क्रैश हो गया। चॉपर में 6 यात्री सवार थे। राहत और बचाव कार्य जारी है। पढ़िए पूरी खबर।
दिल्ली में वायु प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए 1 नवंबर से नए ट्रैफिक नियम लागू हो रहे हैं। बाहर से आने वाले वाहनों, डीजल बसों और बिना PUCC गाड़ियों पर प्रतिबंध रहेगा। जानें नियम और राहत की पूरी जानकारी।
बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में शामिल और दिग्गज उद्योगपति रविंद्र किशोर सिन्हा (RK Sinha) का दिल्ली में निधन हो गया है। प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के करीबी रहे आरके सिन्हा लंबे समय से अस्वस्थ थे।
सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा विधायक अनंत सिंह की जमानत रद्द कर दी है। कोर्ट ने उन्हें 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर और अनंत सिंह की प्रतिक्रिया।