मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को उज्जैन दौरे पर रहे। वे सुबह राहगीरी आनंदोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम ने बैलगाड़ी की सवारी की। कुश्ती संघ के मंच से गदा भी लहराई। इस दौरान वे आम लोगों के साथ स्वास्थ्य, फिटनेस और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। सीएम ने ट्रैफिक जागरूकता के लिए हेलमेट भी बांटे।

राहगीरी उत्सव 2026 के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव की दिखाई कलाबाजी।

उज्जैन। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को उज्जैन दौरे पर रहे। वे सुबह राहगीरी आनंदोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम ने बैलगाड़ी की सवारी की। कुश्ती संघ के मंच से गदा भी लहराई। मुख्यमंत्री ने उज्जैन में आयोजित राहगीरी आनंदोत्सव में लाठियां घुमाकर कलाबाजी दिखाई। उनकी इस कला को देख वहां मौजूद सभी लोग तालियां बजाने लगे। इस दौरान वे आम लोगों के साथ स्वास्थ्य, फिटनेस और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। सीएम ने ट्रैफिक जागरूकता के लिए हेलमेट भी बांटे। राहगीरी में पारंपरिक खेल, योग, नृत्य, संगीत और मनोरंजन का संगम देखने को मिला। यहां लोग अपने परिवार के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे। जश्न के बीच सफाई पर भी पूरा ध्यान रखा गया। नगर निगम के कर्मचारी लगातार कार्यक्रम स्थल की सफाई में लगे रहे। वहीं लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा-यह राहगीरी उत्सव, किसान कल्याण को समर्पित किया गया है। किसान हमारी मातृभूमि के सच्चे सपूत हैं, जो देश की उन्नति और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राहगीरी उत्सव का आयोजन जनभागीदारी, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण जागरूकता के उद्देश्य से किया गया, जिसमें नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर सामाजिक सरोकारों को सशक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उज्जैन में राहगीरी उत्सव 2026 के दौरान एक पौधा माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधा भेंट किया गया।

महापौर ने भांजी लाठी
इस मौके पर शहर के विकास पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। उज्जैन के परंपरागत लाठी खेल संघ ने दमदार करतब दिखाए। इस दौरान महापौर और भाजपा जिला अध्यक्ष ने भी लाठी घुमाई। युवा बीच सड़क पर गरबा और डांस करते भी दिखाई दिए।
देशी खेल का आयोजन
कार्यक्रम में अंटी (कंचे), रस्सीकूद, बोरा दौड़ और सितोलिया जैसे पुराने खेल भी आयोजित किए गए। इसके अलावा गरबा, मालवी और हरियाणवी नृत्य, योग, एरोबिक, मलखंभ और अखाड़ा प्रदर्शन भी किए गए।
श्रीअन्ना का बंटा हलवा
कार्यक्रम स्थल पर खाने-पीने के कई स्टॉल लगाए गए। कृषि विभाग की ओर से मोटे अनाज से बने हलवा, लड्डू और खिचड़ी मुफ्त में बांटी गई। इसके अलावा पोहा, जूस, फल, अंकुरित आहार और सूप के स्टॉल भी रहे। प्रेस क्लब उज्जैन की ओर से दूध-जलेबी का नि:शुल्क वितरण किया गया।

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह