देश के पांच राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। इनमें 5 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। महाराष्ट्र की बारामती सीट से एनसीपी उम्मीदवार सुनेत्रा पवार आगे चल रही हैं। सुनेत्रा पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी हैं।

कांग्रेस सिर्फ कर्नाटक की एक सीट पर बढ़त बनाए हुए
सात सीटें पूर्व विधायकों की मौत के कारण खाली हुई थीं
काउंटिंग के बीच उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार मंत्रालय पहुंचीं
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश के पांच राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। इनमें 5 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। महाराष्ट्र की बारामती सीट से एनसीपी उम्मीदवार सुनेत्रा पवार आगे चल रही हैं। सुनेत्रा पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी हैं। अजित पवार का 28 जनवरी 2026 को विमान हादसे में निधन हो गया था। भाजपा कर्नाटक की दावणगेरे साउथ, महाराष्ट्र की राहुरी, त्रिपुरा की धर्मनगर, गुजरात की उमरेठ और नगालैंड की कोरिडांग सीटों पर आगे है। कांग्रेस सिर्फ एक सीट, कर्नाटक की बागलकोट से बढ़त बनाए हुए है। उपचुनाव वालीं सभी 7 सीटें पूर्व विधायकों की मौत के कारण खाली हुई थीं।
5वें राउंड में सुनेत्रा 45 हजार वोटों से आगे
बारामती से एनसीपी उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने पांचवें राउंड के बाद बड़ी बढ़त बना ली है। वह अब 45,010 वोटों से आगे चल रही हैं। लगातार बढ़ते अंतर से यह मुकाबला अब एकतरफा होता नजर आ रहा है। हालांकि अंतिम नतीजे के लिए आगे की गिनती अहम रहेगी।
राहुरी में भाजपा के अक्षय कर्दिले आगे
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले की राहुरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना जारी है। दूसरे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा उम्मीदवार अक्षय कर्दिले 5,371 वोटों से आगे चल रहे हैं। शुरूआती रुझानों में बढ़त बनाने के बाद कर्दिले ने दूसरे राउंड में भी अपनी लीड बरकरार रखी है।
त्रिपुरा के धर्मनगर में त्रिकोणीय लड़ाई
नगालैंड और त्रिपुरा की विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। नगालैंड की कोरिडांग सीट पर जहां बहुकोणीय मुकाबला है, वहीं त्रिपुरा की धर्मनगर सीट पर त्रिकोणीय टक्कर बनी हुई है। नगालैंड के मोकोकचुंग जिले की कोरिडांग सीट बीजेपी विधायक इमकोंग एल इमचेन के निधन के बाद खाली हुई थी। यहां 6 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विधायकों के निधन के बाद उपचुनाव
यह भी पढ़िए...
बंगाल के रुझानों में भाजपा की सरकार! भवानीपुर से ममता पीछे... तमिलनाडु में विजय टीवीके बनी
चार राज्यों की 5 सीटों पर उपचुनाव में कौन मारेगा बाजी... शुरू हुई मतगणना


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने चुनाव आयोग में मतभेद और फॉर्म-6 में बदलाव के दावों को खारिज किया। साथ ही राहुल गांधी की राजनीतिक स्थिति पर भी तीखी टिप्पणी की। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी और चुनावी धांधली के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में एंटी इनकंबेंसी का नियम बीजेपी पर लागू क्यों नहीं होता? जानिए इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की सभी बड़ी बातें।
नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर के पास बुधवार रात एक चलती स्लीपर AC बस में आग लगने से 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। बस दिल्ली से महोबा जा रही थी।
चुनाव आयोग के भीतर SIR विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन, मुख्य मांगों और विरोध प्रदर्शन के पूरे प्लान की पूरी जानकारी पढ़ें।
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर (SIR) को रोकने समेत तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं। पढ़ें पूरी खबर।
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अर्नब देर रात उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों से टकरा गया। लैंडफॉल के दौरान तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश और 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। तूफान के असर से कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सेवा संकल्प यात्रा में शामिल प्रतिभागियों से संवाद किया। उन्होंने यात्रियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जीवन में सेवा ही हमारा मुख्य मकसद होना चाहिए। हमें सिर्फ उपदेशों से नहीं, बल्कि अपने आचरण और कर्मों से सेवा का संदेश देना है।
झारखंड के जमशेदपुर स्थित सोनारी मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने एक स्विफ्ट डिजायर कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की छोटी बेटी तृषा समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात एयरपोर्ट इंटरचेंज के पास 35 किमी माइलस्टोन पर डबल डेकर स्लीपर बस आग का गोला बन गई। हादसे में बस के अंदर फंसे नौ यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। मृतकों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल बताए जा रहे हैं।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद सीपीएम सांसद जॉन ब्रिटास ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तानाशाही का आरोप लगाया है। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया को रद्द करने और संसद से सीईसी को हटाने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।