रीवा-मऊगंज की बिगड़ी स्वास्थ्य सेवाओं पर भोपाल सख्त हुआ है। 26 अप्रैल को एसीएस और 27 अप्रैल को हेल्थ कमिश्नर औचक निरीक्षण करेंगे। विभाग में दवा खरीदी जांच को लेकर खलबली है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
स्वास्थ्य सेवाओं की हालत खराब है। इसकी शिकायत लगातार भोपाल तक पहुंच रही। बिगड़ी हुई स्वास्थ्य सेवाओं की नब्ज टटोलने एसीएस और कमिश्नर हेल्थ रीवा आने वाले हैं। दो दिन लगातार इन दोनों अधिकारियों का औचक निरीक्षण होगा। 26 अप्रैल को एसीएस लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा औचक निरीक्षण करेंगे तो 27 को हेल्थ कमिश्नर रेड मारेंगे। दोनों अधिकारियों के आने की जानकारी लगते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटाले की जांच को लेकर भी हड़कंप मचा हुआ है।
आपको बता दें कि स्वास्थ्य सेवाएं एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री रीवा से ही हैं। डिप्टी सीएम के पास ही स्वास्थ्य विभाग है। यही वजह है कि रीवा की सेहत पर भोपाल के अधिकारियों की विशेष नजर रहती है। लगातार रीवा और मऊगंज के बिगड़ी हुई स्वास्थ्य सेवाओं की शिकायतें पहुंच रही थी। यही वजह है कि भोपाल के अधिकारी जमीनी हकीकत देखने खुद पहुंचने वाले हैं। दो दिन अलग अलग अधिकारी रीवा और मऊगंज में रेड मारेंगे। सतना में भी निरीक्षण करने जाएंगे। अधिकारियों के आने की सूचना मात्र से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है।
एसीएस शहर के साथ ही सीएचसी भी जाएंगे
मिली जानकारी के अनुसार 26 अपै्रल को अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल भी निरीक्षण करने रीवा और मऊगंज आ रहे हैं। वह संजय गाध्ांी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज के अलावा जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा रायपुर कर्चुलियान, गुढ़, गोविंदगढ़ सीएचसी का भी निरीक्षण करेंगे। मऊगंज का जिला अस्पताल भी देखेंगे। इसके अलावा सतना, मैहर के अस्पतालों का भी निरीक्षण कर सकते हैं।
अवैध तरीके से की गई दवा खरीदी की भी जांच संभव
सूत्रों की मानें तो हेल्थ कमिश्नर स्वास्थ्य विभाग में हुई नियम विरुद्ध दवा खरीदी की भी जांच कर सकते हैं। सीएमएचओ आफिस के दवा स्टोर का भी परीक्षण करेंगे। आपको बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बजट को ठिकाने लगाने के लिए लाखों रुपए की दवाइयां बिना टेंडर के ही लोकल पर्चेज के नाम पर खरीद ली थी। जो दवाइयां पहले से स्टोर में थी, उनकी भी खरीदी कर ली गई थी। इस मामले की गूंज भोपाल तक पहुंची थी। क्षेत्रीय संचालक ने मामले में जांच टीम गठित की थी लेकिन टीम ने कई दिन बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट नहीं प्रस्तुत की। अब इस मामले में हेल्थ कमिश्नर एक्शन ले सकते हैं।
हेल्थ कमिश्नर के निरीक्षण से सहमे हैं अधिकारी
27 अप्रैल को हेल्थ कमिश्नर धनराजू एस रीवा आ रहे हैं। वह रीवा और मऊगंज में औचक निरीक्षण करेंगे। किन किन जगहों पर जाएंगे, इसका खुलासा नहीं किया गया है। वह कहीं भी निरीक्षण करने पहुंच सकते हैं। यही वजह है कि उनके निरीक्षण को लेकर स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मचा हुआ है। अस्पताल की व्यवस्थाओं को चमकाया जा रहा है।
अधिकारी भोपाल से आ रहे हैं। उनका निरीक्षण औचक है। कहां जाएंगे, यह नहीं बताए हैं। दवा खरीदी में गड़बड़ी की जानकारी सामने आने पर जांच टीम गठित कर दी थी। अभी तक रिपोर्ट नहीं दी गई है।
डॉ. सत्या भारती अवधिया, क्षेत्रीय संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं रीवा

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में युवक-युवती के शव फ्रीजर की बजाय स्ट्रेचर पर पड़े रहे। दुर्गंध फैलने पर परिजन भड़क उठे। मर्चुरी प्रबंधन और अस्पताल व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए।
रीवा-मऊगंज की बिगड़ी स्वास्थ्य सेवाओं पर भोपाल सख्त हुआ है। 26 अप्रैल को एसीएस और 27 अप्रैल को हेल्थ कमिश्नर औचक निरीक्षण करेंगे। विभाग में दवा खरीदी जांच को लेकर खलबली है।
रीवा संभाग में शिक्षा विभाग की 787 पेंशन और वेतन निर्धारण फाइलें लंबित हैं। 111 प्रकरण बिना कारण निरस्त किए गए। कर्मचारियों को महीनों से भुगतान और पेंशन के लिए भटकना पड़ रहा है।
पन्ना के मक्केपाला गांव में कुएं में तेंदुआ और बछड़ा साथ फंसे मिले। वन विभाग ने अनोखा रेस्क्यू कर दोनों को सुरक्षित निकाला। बछड़े और तेंदुए का शांत व्यवहार चर्चा में रहा।
सतना जिले में नरवाई जलाने से भीषण आग लगी। बरदहा गांव में कई घर जल गए, मवेशियों की मौत हुई। सभापुर में 1500 पेड़ जले, बिकरा में दमकल वाहन भी आग में घिरा।
प्रदेश में निगम-मंडल नियुक्तियां शुरू होते ही सतना में राजनीतिक हलचल तेज है। अब चित्रकूट विकास प्राधिकरण और विंध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पदों पर दावेदारों की नजरें टिक गई हैं।
प्रयागराज जंक्शन यार्ड रीमॉडलिंग के कारण 17 ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। कई गाड़ियां प्रयागराज नहीं जाएंगी। समर सीजन में यात्रियों को टिकट, रूट और समय की परेशानी बढ़ेगी।
सतना-मैहर जिले के 41 गांव मलेरिया जोखिम क्षेत्र में चिन्हित हुए हैं। दवा छिड़काव के लिए भोपाल प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही अभियान शुरू होगा, अब तक 2026 में 11 केस मिले।
सतना के टिकरिया गांव में खेलते समय 6 वर्षीय अमन रावत सरिया पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज टीम ने तत्काल ऑपरेशन कर मासूम की जान बचाई, हालत स्थिर है।
सतना के सुरांगी गांव में मासूम सुप्रांशी की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया। संयुक्त टीम ने तीन कुपोषित बच्चों की पहचान की, एक को रेफर किया, दो परिवारों ने भर्ती से इंकार किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह