सतना और मैहर वनमंडल की 151 बीटों में अखिल भारतीय बाघ गणना का पहला चरण शुरू हुआ। मझगवां में वयस्क टाइगर के पगमार्क, अन्य क्षेत्रों में तेंदुआ, हायना और भालू के प्रमाण मिले, जो जंगलों के सुरक्षित ठिकाना बनने का संकेत हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
यहां के दोनों वनमंडलों में मुस्तैदी के साथ अखिल भारतीय बाघ गणना की शुरूआत हुई। प्रथम चरण के पहले दिन मांसाहारी वन्य प्राणियों के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रमाण लेने के प्रयास हुए। इसमें मझगवां के जंगलों में टाइगर्स के पदचिन्ह मिले वहीं बाकी के जंगलों में तेंदुआ का भिष्टा सहित अन्य अप्रत्यक्ष प्रमाण मिले। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि सतना और मैहर वनमंडल के जंगल वन्यप्राणियों के लिए महफूज ठिकाना बनते जा रहे हैं।
गुरुवार की सुबह के साथ शुरू हुई अखिल भारतीय बाघ गणना के प्रथम चरण सतना और मैहर वनमंडल की 151 बीटों में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रमाण एकत्र किए गए। इस दौरान बरौंधा, मझगवां, मैहर, चित्रकूट और उचेहरा वन परिक्षेत्र में टाइगर्स, तेंदुआ, हायना सहित अन्य वन्य प्राणियों के अप्रत्यक्ष प्रमाण मिले। जानकारी के मुताबिक मझगवां वनपरिक्षेत्र में टाइगर्स के पगमार्क मिले हैं। ये मार्क करीब सात बीटों में दिखे हैं। इस वन परिक्षेत्र में कुल 17 बीटें हैं। पगमार्क वयस्क टाइगर के देखे गए हैं। इसके अलावा बरौंधा, मैहर, उंचेहरा और चित्रकूट में तेंदुआ के पगमार्क के साथ साथ भिष्टा भी दिखी।
शावक के साथ मादा
दोनों वनमंडलों में वन्य जीवों का कुनबा आबाद है। यही कारण है कि गणना के दौरान पैदल चल रहे वनकर्मियों के तमाम तरह के वन्य प्राणियों के प्रमाण मिल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मैहर वनमंडल के मैहर वनपरिक्षेत्र में मादा अपने शावकों के साथ देखी गई है। यहां तेंदुआ मादा और शावकों को प्रत्यक्ष रुप से देखा गया है। यहीं कुछ बीटों में तेंदुओं के पंजों का नाखून भी मिला है। इस वनपरिक्षेत्र में 20 बीट हैं जबकि 30 हजार हेक्टेयर का वन क्षेत्र है।
हायना की भिष्टा मिली
इसी क्रम में सतना वन मंडल के उचेहरा वनपरिक्षेत्र में तेंदुआ के पगमार्क तो मिले ही साथ में हायना का भी पगमार्क भी देखा गया। पैदल चल रहे वनकर्मियों ने इस बात को एप में आॅफलाइन अपलोड कर लॉक कर लिया है। इसके अलावा भालू के भी पदचिन्ह उचेहरा के जंगलों में देखने को मिले हैं। इस वनपरिक्षेत्र में कुल 16 बीट हैं इसका एरिया करीब 29 हजार हेक्टेयर का है।
चित्रकूट में पुराना मल
बाघ गणना के क्रम में 5 किलोमीटर पैदल चल कर वनकर्मी डाटा एकत्र करने में लगे रहे। चित्रकूट के जंगल में वनप्राणियों की मौजूदगी के प्रमाण मिले। इस जंगल में कई जगह पुराना मल मिला जिसे उपयोगी नहीं माना गया। इस तरह से कई जगह देखने को मिला जिसे अपलोड नहीं किया गया। जानकारी के मुताबिक चित्रकूट वनपरिक्षेत्र में 15 बीट हैं इसका एरिया करीब 18 हजार हेक्टेयर में फैला हुआ है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।