अमानगंज से बीएमओ कार्यालय गुनौर स्थानांतरित किए जाने की चर्चा से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन स्थानांतरण की प्रशासनिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

हाइलाइट्स:
अमानगंज, स्टार समाचार वेब
अमानगंज से ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) कार्यालय को गुनौर स्थानांतरित किए जाने की चर्चा ने क्षेत्र में नाराजगी पैदा कर दी है। बताया जाता है कि गुनौर में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के लिए भवन तैयार हो चुका है और अमानगंज से कार्यालय वहां स्थानांतरित करने की तैयारी चल रही है।
नए भवन के उद्घाटन के लिए 17 सितंबर का कार्यक्रम प्रस्तावित था, जो किसी कारणवश स्थगित हो गया। अब नई तारीख तय होने के बाद गुनौर से कार्यालय संचालित किए जाने की चर्चा है, हालांकि प्रशासन की ओर से इस स्थानांतरण को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कार्यालय अमानगंज से हटता है तो इसका सीधा असर उन ग्रामीणों पर पड़ेगा, जो पहले से ही स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कार्यों के लिए अमानगंज तक पहुंचते हैं। इसे लेकर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वसीम खान ने कहा कि अमानगंज के साथ लगातार छलावा किया जा रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय अमानगंज से हटाया गया तो कांग्रेस जनता के साथ सड़क पर उतरकर विरोध करेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अमानगंज के हक में आवाज उठाने की अपील की। रोगी कल्याण समिति सदस्य प्रशांत उर्फ अज्जू छिरोलया ने भी संभावित स्थानांतरण पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस विषय पर जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की जाएगी। उनका कहना है कि कार्यालय अमानगंज में ही संचालित होना चाहिए। फिलहाल इस मामले में आधिकारिक तस्वीर स्पष्ट नहीं है, लेकिन संभावित स्थानांतरण की खबर ने अमानगंज में एकजुटता और विरोध की जमीन तैयार कर दी है। क्षेत्रवासियों की मांग है कि कोई भी निर्णय लेने से पहले स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों की राय ली जाए तथा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को कमजोर करने के बजाय और मजबूत किया जाए।

भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चलती बाइक पर दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए क्या है 15 दिन पुराने विवाद और इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी।
रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। 7 अक्टूबर को सेवा कलश यात्रा और 10 अक्टूबर को सेवा सेतु कार्यक्रम होंगे। बाढ़ नियंत्रण के लिए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।
मऊगंज के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, जबकि साथी हाथी भरत के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम पहुंची।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल संभाग से रीवा पहुंचे युवाओं के दल को रवाना किया। युवाओं ने महामृत्युंजय मंदिर, व्हाइट टाइगर सफारी, पुरवा प्रपात और बसामन मामा गौ अभ्यारण्य का भ्रमण किया।
अमानगंज से बीएमओ कार्यालय गुनौर स्थानांतरित किए जाने की चर्चा से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन स्थानांतरण की प्रशासनिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सतना में कॉलेज छात्रा को कथित रूप से धमकाने, पीछा करने और संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में कोलगवां पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया। मोबाइल जांच से डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
सतना जिला अस्पताल में मैहर से रेफर प्रसूता ने मृत बच्चे को जन्म दिया, इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल ने जांच और पोस्टमार्टम कराया।
सतना के बीटीआई मैदान में दिव्यांग सेवा एवं श्रमिक सम्मेलन में 354 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गईं। सेवा संकल्प अभियान के तहत 590 उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
सतना में सिविल लाइन से धवारी मोड़ तक 210 दुकानों और संरचनाओं को हटाने की कवायद फिर शुरू हुई। पट्टों की वैधता, विस्थापन, मुआवजा और पुनर्वास को लेकर संभागायुक्त के समक्ष सुनवाई जारी है।
सतना टाउन हॉल में राहुल गांधी के इंदौर स्थित छात्रों की गूंज कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। छात्रों ने शिक्षा की बढ़ती लागत, भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह