सतना जिले के गोवरांव कला में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर कालिख पोती गई, घटना से आक्रोश भड़का, लोगों ने सड़क जाम किया, प्रशासन ने नई प्रतिमा स्थापित करने और आरोपियों की तलाश शुरू की

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
गुरूवार- शुक्रवार की दरम्यानी रात असामाजिक तत्वों ने संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा खंडित कर कालिख पोत दी। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी लगने पर जनाक्रोश भड़क उठा। आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर नागौद- उचेहरा सड़क मार्ग में जाम लगा दिया। उचेहरा -नागौद थाना की पुलिस के अलावा एसडीएम मौके पर पहुंचे। घटना समझाइस के बाद मामला शांत हो पाया।
रात 11 से सुबह 5 के बीच की घटना
जानकारी के अनुसार उचेहरा थानान्तर्गत गोवरांव कला गांव में डा. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति कई वर्ष पहले स्थापित की गई थी। शिकायत दर्ज कराने वाले रमेश चौधरी ने बताया कि गुरूवार की रात 11 बजे तक डा. अम्बेडकर की 5 फिट ऊंची प्रतिमा सुरक्षित थी। प्रतिमा की देखरेख भीमप्रताप के द्वारा की जाती है। बकौल रमेश शुक्रवार की सुबह वह टहलने के लिए गांव की तरफ गया तब उसकी नजर डॉ. अम्बेडकर की खंडित प्रतिमा पर गई। प्रतिमा पर कालिख पोती गई थी।
चित्रकूट से मंगाई गई प्रतिमा
डा. अम्बेडकर की प्रतिमा खंडित कर कालिख पोतने की घटना से आक्रोशित लोगों के द्वारा सड़क जाम किए जाने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम सोमेश द्विवेदी, एसडीओपी नागौद रघु केसरी ने बातचीत की। आक्रोशित लोगों ने कहा कि नई प्रतिमा स्थापित की जाए और आरोपी की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाए। पुलिस और प्रशासन के द्वारा डा. अम्बेडकर की नई प्रतिमा चित्रकूट से मंगाई गई। खंडित प्रतिमा को हटाकर थाने में रखवा लिया गया है। एसडीएम ने बताया कि स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है। नई प्रतिमा की स्थापना जल्द ही करा दी जाएगी। प्रतिमा खंडित करने वाले आरोपी की तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को देश के महत्वपूर्ण थिंक-टैंक नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
सतना नगर निगम में आठ एल्डरमैन की नियुक्ति के साथ परिषद का राजनीतिक समीकरण बदला। एल्डरमैन बैठकों में जनहित के मुद्दे उठा सकेंगे, लेकिन उन्हें बजट, वित्तीय अधिकार और मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा।
सतना में जनसुनवाई के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन और ईपीएफ अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। आशा कार्यकर्ता ने लंबित ज्वाइनिंग की गुहार लगाई, जबकि एक मां ने बीमार बेटे के इलाज के लिए रोजगार मांगा।
सतना फल-सब्जी मंडी में किसानों के लिए बनाई गई पानी की टंकी वर्षों से बंद पड़ी है। अब बच्चे उस पर चढ़ रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
रेलवे ने 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। स्वयं उपस्थित यात्रियों को एजेंटों से पहले प्राथमिकता मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों पर अंकुश लगेगा।
सतना-मैहर में खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण होने के सरकारी दावों के बावजूद बिक्री केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं। आंकड़ों में उपलब्धता और वास्तविक वितरण के बीच बड़ा अंतर सामने आया है।
दिल्ली में पीएम निवास के पास राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला।
इंदौर में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे छात्रों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार। विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा।
जानिए मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की मुख्य खबरें। कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन, चंबल परियोजना पर तीखी बहस और 7,765.76 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट पर पूरी जानकारी।
रीवा के समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी के वाहन व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।